इंदौर के सांची पेड़ा प्लांट में दर्दनाक हादसा, मशीन फटने से टेक्नीशियन की मौत; तीन घायल, गंदगी के बीच तैयार हो रही थी मिठाई।Major accident at Indore’s Sanchi Peda Plant: Technician killed and three injured after machine explosion; sweets allegedly being prepared amid unhygienic conditions.इन्दौरस्य साञ्ची-पेड़क-निर्माणकेन्द्रे भीषणदुर्घटना, यन्त्रविस्फोटेन तकनीशियनस्य मृत्युः, त्रयः जनाः घातिताः; अस्वच्छपरिसरे मिष्टान्ननिर्माणस्य आरोपः।

0

इंदौर स्थित सांची पेड़ा निर्माण प्लांट में अचानक मशीन फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से एक टेक्नीशियन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इंदौर। सांची दुग्ध संघ के प्लांट में शुक्रवार शाम एक गंभीर हादसा हो गया। पेड़ा निर्माण सेक्शन में कड़ाही की भट्टी अचानक फट गई, जिसकी चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मेंटेनेंस हेड विनोद चेडार और श्रमिक तेज सिंह भट्टी के पास मौजूद थे।

भट्टी अचानक फट गई और उसका हिस्सा दोनों कर्मचारियों पर जा गिरा। हादसे में विनोद चेडार और तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में विनोद चेडार की मौत हो गई। वहीं, तेज सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

सांची दुग्ध संघ के जनरल मैनेजर संदीप शरणागत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में संघ के मेंटेनेंस हेड की मौत हो गई है। फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

शिफ्ट बदलने से प्लांट में कम थी कर्मचारियों की संख्या, टला बड़ा हादसा।

आमतौर पर पेड़ा निर्माण वाले इस कक्ष में 30 से 40 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन दोपहर करीब 3:30 बजे शिफ्ट बदलने के कारण हादसे के समय वहां कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। इसी दौरान शाम करीब 4:15 बजे सेक्शन में स्टीम का तेज ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि कक्ष में लगे कांच के पार्टिशन तक टूट गए और टूटे हुए कांच के टुकड़े कर्मचारियों को जा लगे।

छह महीने पहले ही सांची प्लांट में नौकरी शुरू की थी विनोद ने।

हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी विनोद चेडार तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब छह महीने पहले ही सांची दुग्ध संघ में नौकरी शुरू की थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह पेड़ा निर्माण सेक्शन में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भट्टी फटने से हुए हादसे में उनकी जान चली गई।

(English)

A tragic incident occurred at the Sanchi peda manufacturing plant in Indore when a machine suddenly exploded. A technician died on the spot in the blast, while three other employees sustained injuries. The incident triggered panic at the plant.

Indore: A major accident occurred at the Sanchi Milk Union plant on Friday evening. The furnace used in the peda-making section suddenly exploded, killing one employee and seriously injuring another. The incident took place at around 4:30 pm. According to preliminary information, Maintenance Head Vinod Chedar and worker Tej Singh were near the furnace when the accident occurred.

The furnace suddenly exploded, causing a part of it to fall on both employees. Vinod Chedar and Tej Singh suffered serious injuries in the accident. They were immediately rushed to a private hospital for treatment, but Vinod Chedar succumbed to his injuries on the way. Tej Singh remains hospitalized and is reportedly in critical condition.

The exact cause of the accident is yet to be ascertained. An investigation is underway to determine what led to the incident.

Sandeep Sharanagat, General Manager of Sanchi Milk Union, said that the injured employees were immediately rushed to the hospital after the incident was reported. He confirmed that the maintenance head died in the accident. The exact cause of the incident is not known yet, and the circumstances leading to the accident will become clear after the investigation.

Fewer Employees Were Present During Shift Change, Preventing a Major Disaster.

Usually, around 30 to 40 employees work in the peda production room. However, the shift changed at around 3:30 pm, leaving only a few workers in the room when the accident occurred at about 4:15 pm. The steam blast was so powerful that the glass partitions inside the room shattered, with broken glass pieces hitting the employees.

Vinod Had Joined the Sanchi Plant Just Six Months Ago.

Vinod Chedar, the employee who lost his life in the plant accident, was working as a technician. He had joined the Sanchi Milk Union around six months ago. He was reportedly in the peda production section for an inspection when the furnace suddenly exploded, resulting in his death.

(संस्कृत)

इन्दौरस्थिते साञ्ची-पेड़क-निर्माणकेन्द्रे सहसा यन्त्रविस्फोटेन भीषणदुर्घटना अभवत्। अस्य विस्फोटस्य प्रभावेन एकस्य तकनीशियनस्य घटनास्थले एव मृत्युः अभवत्, अन्ये त्रयः कर्मचारीजनाः च आहताः। दुर्घटनानन्तरं निर्माणकेन्द्रे भयस्य वातावरणं जातम्।

इन्दौर। साञ्ची-दुग्धसङ्घस्य उत्पादनकेन्द्रे शुक्रवासरे सायंकाले भीषणदुर्घटना अभवत्। पेड़क-निर्माणविभागे कड़ाही-भट्टिका सहसा विस्फोटिता, येन एकस्य कर्मकरस्य मृत्युः अभवत् तथा अन्यः एकः कर्मकरः गम्भीररूपेण आहतः। दुर्घटना सायं प्रायः सार्धचतुर्वादने अभवत्। प्राप्तसूचनानुसारं तस्मिन् समये अनुरक्षणप्रमुखः विनोद चेडारः श्रमिकः तेजसिंहश्च भट्टिकायाः समीपे उपस्थितौ आस्ताम्।

भट्टिका सहसा विस्फोटिता, तस्याः एकः भागः च उभयोः कर्मकरयोः उपरि अपतत्। अस्मिन् दुर्घटनायां विनोद चेडारः तेजसिंहश्च गम्भीररूपेण आहतौ अभवताम्। उभौ शीघ्रमेव चिकित्सार्थं निजी-चिकित्सालयं नीतौ, किन्तु मार्गे एव विनोद चेडारस्य मृत्युः अभवत्। तेजसिंहस्य चिकित्सालये उपचारः प्रचलति, तस्य अवस्था च गम्भीरा इति कथ्यते।

दुर्घटनायाः वास्तविकं कारणं सम्प्रति स्पष्टं न जातम्। घटनायाः कारणं ज्ञातुं अन्वेषणं प्रचलति।

साञ्ची-दुग्धसङ्घस्य महाप्रबन्धकः सन्दीपशरणागतः अवदत् यत् घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण आहताः कर्मचारीजनाः शीघ्रमेव चिकित्सालयं नीताः। अस्मिन् दुर्घटनायां अनुरक्षणप्रमुखस्य मृत्युः अभवत् इति सः पुष्टिं कृतवान्। सम्प्रति दुर्घटनायाः वास्तविकं कारणं ज्ञातं नास्ति। दुर्घटना केन कारणेन कथं वा अभवत् इति अन्वेषणानन्तरमेव स्पष्टं भविष्यति।

पारी-परिवर्तनेन अल्पाः कर्मचारी उपस्थिताः, महद्दुर्घटनं परिहृतम्।

सामान्यतः पेड़क-निर्माणकक्षे त्रिंशत्-चत्वारिंशत् कर्मचारीजनाः कार्यं कुर्वन्ति। किन्तु अपराह्णे सार्धत्रिवादने पारीपरिवर्तनं जातम्, अतः दुर्घटनासमये कक्षे अल्पसंख्याकाः कर्मचारीजनाः एव उपस्थिताः आसन्। तस्मिन् समये सायं सार्धचतुर्वादने प्रायः कक्षे तीव्रः वाष्पविस्फोटः अभवत्। विस्फोटः इतिवेगवान् आसीत् यत् कक्षस्य काचविभाजकानि अपि भग्नानि अभवन्, भग्नकाचखण्डाश्च कर्मचारीजनान् आहतवन्तः।

विनोदः षड्मासपूर्वमेव साञ्ची-केन्द्रे कार्यं प्रारब्धवान्।

उत्पादनकेन्द्रे घटितायां दुर्घटनायां मृतः कर्मचारी विनोद चेडारः तकनीशियनरूपेण कार्यं कुर्वन् आसीत्। सः प्रायः षड्मासपूर्वं साञ्ची-दुग्धसङ्घे कार्ये नियुक्तः अभवत्। कथ्यते यत् घटनासमये सः पेड़क-निर्माणविभागे निरीक्षणार्थं गतः आसीत्। तस्मिन्नेव समये भट्टिकायाः विस्फोटेन दुर्घटना अभवत्, येन तस्य मृत्युः अभवत्।

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed