नवा रायपुर: इंद्रावती भवन की लिफ्ट में फंसे अधिकारी-कर्मचारी, तेज झटके के बाद 30 मिनट तक मचा हड़कंप। Nava Raipur: Officials, Employees Trapped in Indravati Bhawan Lift for 30 Minutes. नव-रायपुरस्य इन्द्रावती-भवने उद्विग्नता, तीव्रकम्पनानन्तरं मध्ये एव स्थगिता उद्वाहिका।

0

शुक्रवार को नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में लिफ्ट अचानक बीच मंजिल में रुक गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रायपुर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में शुक्रवार को लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई। लिफ्ट के अंदर आधा दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। अचानक लिफ्ट रुकने से अंदर मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। घटना के बाद भवन की लिफ्ट की मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

तेज झटके के साथ अचानक थमी लिफ्ट, बीच रास्ते अटके लोग।

जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जा रही थी। इसी बीच अचानक जोरदार झटका लगा और लिफ्ट बीच में ही रुक गई। इसके बाद दरवाजा नहीं खुला और लिफ्ट में कोई हलचल भी नहीं हुई। काफी देर तक अंदर फंसे रहने के कारण लोगों में घबराहट बढ़ने लगी और उन्हें दम घुटने जैसी परेशानी महसूस हुई।

करीब 30 मिनट की कोशिशों के बाद खुला लिफ्ट का दरवाजा, बाहर निकले फंसे लोग।

लिफ्ट के बीच रास्ते में फंसने की सूचना मिलते ही इंद्रावती भवन के कर्मचारियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में मेंटेनेंस टीम और सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 30 मिनट तक किए गए प्रयासों के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला जा सका। इसके बाद अंदर फंसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लिफ्ट में खराबी से मेंटेनेंस व्यवस्था पर उठे सवाल।

घटना के बाद इंद्रावती भवन में संचालित लिफ्टों की देखरेख और समय-समय पर होने वाली सुरक्षा जांच पर सवाल खड़े हो गए हैं। भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लिफ्ट का बीच रास्ते अचानक रुकना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था। हादसे के बाद लिफ्ट की तकनीकी स्थिति, नियमित निरीक्षण और मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

(English)

On Friday, a lift at Indravati Bhawan in Nava Raipur suddenly stopped midway, causing a brief panic among those inside the building.

Raipur: Questions have been raised over the lift maintenance system at Indravati Bhawan in Nava Raipur after a lift suddenly stopped midway on Friday. More than half a dozen officials and employees remained trapped inside for nearly 30 minutes. The sudden halt triggered panic among the occupants and raised concerns about the building’s lift maintenance arrangements.

Lift Comes to a Sudden Halt Midway After a Sharp Jolt, People Trapped Inside.

to the information available, the lift was moving from one floor to another when it suddenly gave a strong jolt and came to a halt midway. The doors remained closed, while the lift showed no further movement. As the occupants remained trapped inside, panic began to rise and some reportedly experienced a feeling of suffocation.

Lift Door Opened After Nearly 30 Minutes of Efforts, Trapped Occupants Rescued.

As soon as information about the lift getting stuck midway was received, employees at Indravati Bhawan immediately began rescue efforts. The maintenance team and security personnel soon reached the spot and joined the operation. After nearly 30 minutes of efforts, the lift door was finally opened, and all the officials and employees trapped inside were brought out safely.

Lift Failure Raises Questions Over Maintenance Arrangements.

The incident has raised concerns over the maintenance and regular safety inspections of the lifts operating at Indravati Bhawan. A large number of officials and employees use the lifts every day. A sudden stoppage midway could have potentially led to a serious accident. The incident has also raised questions about the lifts’ technical condition, routine inspections and overall maintenance arrangements.

(संस्कृत)

शुक्रवासरे नव-रायपुरस्थिते इन्द्रावती-भवने उद्वाहिका सहसा मार्गमध्ये स्थगिता, येन किञ्चित्कालाय जनानां मध्ये उद्विग्नता अभवत्।

रायपुरम्। नव-रायपुरस्थिते इन्द्रावती-भवने शुक्रवासरे एका उद्वाहिका सहसा मार्गमध्ये स्थगिता। तस्याम् अर्धदर्जनाधिकाः अधिकारिणः कर्मचारिणश्च प्रायः त्रिंशत् निमेषपर्यन्तं बद्धाः अभवन्। सहसा उद्वाहिकायाः स्थगनेन अन्तः स्थितेषु जनेषु भयस्य वातावरणं निर्मितम्। घटनानन्तरं भवने उद्वाहिकायाः अनुरक्षणव्यवस्थां प्रति अपि प्रश्नाः उत्पन्नाः।

तीव्रकम्पनानन्तरं सहसा मध्ये स्थगिता उद्वाहिका, जनाः अन्तः बद्धाः।

प्राप्तसूचनानुसार, उद्वाहिका एकस्मात् तलात् अन्यं तलं प्रति गच्छन्ती आसीत्। तस्मिन्नेव समये सहसा तीव्रकम्पनं जातम् तथा च उद्वाहिका मार्गमध्ये एव स्थगिता। उद्वाहिकायाः द्वारं बन्दमेव आसीत् तथा च सा अग्रे न अगच्छत्। अन्तः बद्धानां जनानां मध्ये भयम् उत्पन्नम्, केषाञ्चित् श्वासावरोधसदृशः अनुभवश्च अभवत्।

त्रिंशत् निमेषानां प्रयासानन्तरं उद्वाहिकायाः द्वारम् उद्घाटितम्, बद्धाः जनाः बहिः नीताः।

उद्वाहिकायाः मार्गमध्ये बद्धत्वस्य सूचना प्राप्तमात्रेण इन्द्रावती-भवने उपस्थिताः कर्मचारिणः तत्क्षणं रक्षणकार्यं प्रारब्धवन्तः। अनन्तरं अनुरक्षणदलस्य सुरक्षाकर्मिणश्च घटनास्थलं प्राप्तवन्तः। प्रायः त्रिंशत् निमेषानां प्रयासानन्तरं उद्वाहिकायाः द्वारम् उद्घाटयितुं शकितम्। ततः अन्तः बद्धाः सर्वे अधिकारिणः कर्मचारिणश्च सुरक्षिततया बहिः निष्कासिताः।

उद्वाहिकायाः दोषानन्तरं अनुरक्षणव्यवस्थायां प्रश्नाः उत्पन्नाः।

घटनानन्तरम् इन्द्रावती-भवने सञ्चालितानाम् उद्वाहिकानां अनुरक्षणं नियमितसुरक्षापरीक्षणं च प्रति प्रश्नाः उत्पन्नाः। भवने प्रतिदिनं बहवः अधिकारिणः कर्मचारिणश्च उद्वाहिकानां प्रयोगं कुर्वन्ति। अतः मार्गमध्ये उद्वाहिकायाः सहसा स्थगनं गम्भीरदुर्घटनायाः कारणं भवितुम् अशक्नोत्। घटनानन्तरं उद्वाहिकायाः तान्त्रिकस्थितेः, नियमितपरीक्षणस्य अनुरक्षणव्यवस्थायाश्च विषये अपि प्रश्नाः उत्थिताः।

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed