बालोद-धमतरी हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, यात्री बस पलटने से कंडक्टर की मौत, 25 से अधिक घायल.Major Road Accident on Balod-Dhamtari Highway: Passenger Bus Overturns, Conductor Killed, Over 25 Injured. बालोद-धमतरी राजमार्गे भीषणः मार्गदुर्घटनः, यात्रिबसः विपर्यस्तः, परिचालकस्य मृत्युः, पञ्चविंशत्यधिकाः यात्रिणः आहताः।

0

CG Road Accident: बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग NH-930 पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी.

बालोद। NH-930 बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस की गति और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप से आगे नाले के नजदीक यात्रियों से भरी डीआरडी कंपनी की बस (CG 04 JC 1253) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी: बस के अचानक पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, बस बालोद से यात्रियों को लेकर धमतरी जा रही थी और उसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। करहीभदर मोड़ के पास अचानक चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस सड़क किनारे स्थित नाले के पास पलट गई।

बस पलटने से परिचालक उसके नीचे दबा, घटनास्थल पर ही मौत.

बस के नीचे दबा परिचालक, बचाव के दौरान गई जानहादसे में बस पलटने के बाद उसका परिचालक वाहन के नीचे दब गया। उसे बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के पलटते ही कई यात्री उसके अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए काफी मशक्कत के बाद फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घायलों को बालोद और गुरुर अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी.

पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, घायलों को अस्पताल पहुंचायाबस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों को जिला अस्पताल बालोद, जबकि अन्य को गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अन्य अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

बस में 35 से अधिक यात्री सवार, क्षमता से ज्यादा सवारी होने की भी चर्चा.

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की संख्या के साथ-साथ वाहन की क्षमता और फिटनेस को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर बस चलाए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके अलावा, बस के अनफिट और कंडम होने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, बस की वास्तविक स्थिति और क्षमता से अधिक यात्रियों के संबंध में आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

बस हादसे में चालक की लापरवाही की आशंका, जांच के घेरे में संचालन.

प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे बस चालक की लापरवाही की बात सामने आ रही है। हालांकि बस किस कारण अनियंत्रित हुई, चालक की गति कितनी थी और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद होगा। बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हादसों से बस संचालन व्यवस्था पर उठे सवाल.

बालोद जिले में यात्री बसों से जुड़े हादसों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बीच सड़कों पर संचालित बसों की फिटनेस, यातायात नियमों के पालन और परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से बालोद-धमतरी-राजनांदगांव मार्ग पर संचालित यात्री बसों की स्थिति को लेकर पहले भी समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

16 सितंबर की बस दुर्घटना की याद अभी भी ताजा, फिर हादसे ने बढ़ाई चिंता.

गौरतलब है कि 16 सितंबर को पुरूर थाना क्षेत्र में NH-30 पर भी एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई थी। यात्रियों से भरी मनीष कंपनी की स्लीपर बस की चपेट में आने से बाइक सवार की जान चली गई थी। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बाइक सवार बस के साथ करीब पांच किलोमीटर तक घिसटता चला गया था।

(English)

CG Road Accident: Passenger Bus Overturns on Balod-Dhamtari Main Road NH-930 on Saturday

Balod: A passenger bus accident on the NH-930 Balod-Dhamtari main road on Saturday has raised concerns over the vehicle’s speed and operational safety. Near the Karhibhadar turn in the Balod police station area, ahead of a petrol pump and close to a drain, a DRD company bus carrying passengers (CG 04 JC 1253) reportedly lost control and overturned.

Passengers screamed in fear as the bus suddenly overturned. According to the available information, the bus was travelling from Balod to Dhamtari with more than 35 passengers on board. Near the Karhibhadar turn, the bus reportedly went out of control and overturned near a drain along the roadside.

Conductor Trapped Under Overturned Bus, Dies at the Spot.

Following the accident, the bus overturned and its conductor became trapped underneath the vehicle. People at the scene made strenuous efforts to rescue him, but he succumbed to his injuries. According to eyewitnesses, several passengers were trapped inside the bus after it overturned. Local residents immediately launched rescue efforts and managed to pull the trapped passengers out after considerable difficulty. The accident created a scene of panic at the spot.

Injured Passengers Admitted to Balod and Gurur Hospitals, Treatment Underway.

As soon as information about the bus accident was received, police personnel and local residents reached the site and joined the rescue efforts. The injured were immediately shifted to hospitals for medical treatment. Some were taken to the District Hospital in Balod, while others were admitted to the Community Health Centre in Gurur. Treatment is currently underway at both facilities. According to the information available, some passengers are in serious condition and arrangements are being considered to shift them to other hospitals for advanced medical care.

Over 35 Passengers Were on Board, Reports of Possible Overcrowding Emerge.

Following the accident, questions have been raised regarding the number of passengers on board, the bus’s seating capacity and its fitness status. Preliminary information suggests that more than 35 passengers were travelling in the bus. There are also reports that the vehicle may have been operated with passengers beyond its permitted capacity. Claims have further emerged that the bus was unfit and in poor condition. However, the actual condition of the vehicle and whether it was carrying passengers beyond the permitted limit will become clear after the official investigation.

Driver Negligence Suspected in Bus Accident, Operation Under Investigation.

Repeated Bus Accidents in Balod Raise Questions Over Fitness and MonitoringPassenger bus accidents continue to be reported in Balod district. The recurring incidents have raised questions about the fitness of buses operating on the roads, compliance with traffic regulations and the monitoring mechanism of the transport department. The condition and operation of passenger buses running on the Balod-Dhamtari-Rajnandgaon route have also come under scrutiny from time to time.

Memory of the September 16 Bus Accident Still Fresh, Another Mishap Raises Concern.

It is noteworthy that a serious road accident had also occurred on September 16 on NH-30 under the Purur police station area. A motorcycle rider died after being hit by a Manish company sleeper bus carrying passengers. According to the available information, the rider was reportedly dragged along with the bus for nearly five kilometres after the collision.

(संस्कृत)

छत्तीसगढे मार्गदुर्घटना: शनिवासरे बालोद-धमतरी मुख्यमार्गे NH-930 यात्रिभिः पूर्णा बसयानम् अनियन्त्रितं भूत्वा विपर्यस्तम्।

बालोदः। शनिवासरे NH-930 बालोद-धमतरी मुख्यराजमार्गे यात्रिबसस्य दुर्घटनया बसयानस्य वेगः सञ्चालनव्यवस्था च प्रश्नाधीनौ अभवताम्। बालोद-थानाक्षेत्रस्य करहीभदर-ग्रामस्य मोडस्य समीपे, पेट्रोल-पम्पात् अग्रे नालिकायाः निकटे, यात्रिभिः पूर्णं DRD-कम्पन्याः बसयानम् (CG 04 JC 1253) अकस्मात् अनियन्त्रितं भूत्वा विपर्यस्तम्।

दुर्घटनानन्तरं यात्रिषु हाहाकारः: बसयानस्य अकस्मात् विपर्ययणेन यात्रिषु भयस्य वातावरणं जातम् तथा च आर्तनादः श्रुतः। प्राप्तसूचनानुसारं बसयानं बालोदतः यात्रिणः गृहीत्वा धमतरीं प्रति गच्छति स्म। तस्मिन् त्रिंशदधिकाः पञ्च यात्रिणः आसन् इति सूचना अस्ति। करहीभदर-मोडस्य समीपे बसयानम् अकस्मात् अनियन्त्रितं भूत्वा मार्गस्य पार्श्वे नालिकायाः समीपे विपर्यस्तम्।

विपर्यस्तस्य बसयानस्य अधः परिचालकः निपीडितः, घटनास्थले एव मृत्युः।

दुर्घटनायां बसयानस्य विपर्ययणानन्तरं परिचालकः तस्य अधः निपीडितः अभवत्। तं बहिः निष्कासयितुं घटनास्थले उपस्थितैः जनैः बहुप्रयासः कृतः, किन्तु गम्भीरक्षतिभिः तस्य प्राणाः न रक्षितुं शकिताः। प्रत्यक्षदर्शिनां कथनानुसारं बसयानस्य विपर्ययणानन्तरं कतिपयाः यात्रिणः तस्य अन्तः एव बद्धाः अभवन्। स्थानीयजनैः तत्क्षणं उद्धारकार्यं प्रारब्धं तथा च बहुप्रयासेन बद्धाः यात्रिणः बसयानात् बहिः निष्कासिताः। दुर्घटनानन्तरं घटनास्थले केचन समयपर्यन्तं हाहाकारस्य वातावरणम् आसीत्।

आहताः यात्रिणः बालोद-गुरुर-चिकित्सालययोः प्रवेशिताः, उपचारः प्रचलति।

बसयानस्य दुर्घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण पुलिसकर्मचारिणः स्थानीयजनाश्च घटनास्थलं प्राप्तवन्तः तथा उद्धारकार्ये संलग्नाः अभवन्। आहतान् यात्रिणः शीघ्रं चिकित्सार्थं चिकित्सालयं प्रति प्रेषिताः। केचन आहताः बालोद-जनपद-चिकित्सालयं, अन्ये च गुरुर-सामुदायिक-स्वास्थ्यकेन्द्रं नीताः सन्ति। उभयत्र चिकित्सालययोः आहतानां उपचारः प्रचलति। प्राप्तसूचनानुसारं केषाञ्चित् यात्रिणां अवस्था गम्भीरा अस्ति तथा उन्नतचिकित्सायै तेषां अन्यचिकित्सालयेषु स्थानान्तरणस्य व्यवस्था क्रियते।

बसयाने पञ्चत्रिंशदधिकाः यात्रिणः, क्षमतातिरिक्तयात्रिणां विषयेऽपि चर्चा।

दुर्घटनानन्तरं बसयाने आसीनानां यात्रिणां सङ्ख्यां, वाहनस्य वहनक्षमतां तथा तस्य योग्यतास्थितिं च प्रति प्रश्नाः उत्पन्नाः सन्ति। प्रारम्भिकसूचनानुसारं बसयाने पञ्चत्रिंशदधिकाः यात्रिणः आसन्। अनुमतक्षमतायाः अधिकान् यात्रिणः उपवेश्य बसयानं चालितम् इति चर्चापि प्रचलति। अपि च, बसयानम् अयोग्यं जीर्णं च आसीत् इति दावाः प्रकाशं गताः। तथापि वाहनस्य वास्तविकस्थितिः तथा क्षमतातिरिक्तयात्रिणां विषये तथ्यं आधिकारिक-अन्वेषणानन्तरमेव स्पष्टं भविष्यति।

बसदुर्घटनायां चालकस्य प्रमादस्य आशङ्का, सञ्चालनं अन्वेषणस्य परिधौ।

बालोद-जनपदे यात्रिबससम्बद्धाः दुर्घटनाः निरन्तरं प्रकाशं गच्छन्ति। पुनः पुनः जायमानाभिः दुर्घटनाभिः मार्गेषु सञ्चाल्यमानानां बसयानानां योग्यतां, यातायातनियमानां पालनं तथा परिवहनविभागस्य निरीक्षणव्यवस्थां प्रति प्रश्नाः उत्पन्नाः सन्ति। विशेषतः बालोद-धमतरी-राजनांदगांव-मार्गे सञ्चाल्यमानानां यात्रिबसयानानां स्थितिविषये पूर्वमपि समये समये प्रश्नाः उत्थापिताः सन्ति।

सितम्बर-मासस्य षोडश-दिनस्य बसदुर्घटनायाः स्मृतिः अद्यापि ताजा, पुनर्दुर्घटनया चिन्ता वर्धिता।

उल्लेखनीयम् अस्ति यत् सितम्बर-मासस्य षोडशे दिनाङ्के पुरूर-थानाक्षेत्रस्य NH-30 राजमार्गे अपि गम्भीरा मार्गदुर्घटना अभवत्। यात्रिभिः पूर्णस्य मनीष-कम्पन्याः शयन-बसयानस्य आघातेन एकस्य द्विचक्रिकाचालकस्य मृत्युः अभवत्। प्राप्तसूचनानुसारं दुर्घटनानन्तरं द्विचक्रिकाचालकः बसयानेन सह प्रायः पञ्च किलोमीटर-पर्यन्तं घर्षितः नीतः इति कथ्यते।

HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed