कोरबा के बांगो बांध का खूबसूरत नजारा देखने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। गेट के पास छलांग लगाने के दौरान वह तेज पानी के बहाव में बह गया और लापता हो गया। घटना के बाद उसकी तलाश जारी है।A visit to witness the scenic view of Korba’s Bango Dam turned tragic for a young man. While attempting to jump near the dam gates, he was swept away by the strong water current and went missing. A search operation has been launched to trace him.कोरबा-नगरस्य बाङ्गो-बन्धस्य रमणीयदृश्यं द्रष्टुं गतः एकः युवकः दुर्घटनायाः शिकारः अभवत्। द्वारस्य समीपे कूर्दनं कुर्वन् सः तीव्रजलप्रवाहे प्रवाहितः अभवत् तथा च अद्यापि लुप्तः अस्ति। तस्य अन्वेषणकार्यं प्रचलति।

0

कोरबा के बांगो बांध में रंजीत यादव नामक युवक ने खुले गेट की दिशा में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह तेज जलधारा में बह गया। हादसे के समय बांध के सात गेट खुले हुए थे और पानी का बहाव काफी तेज था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बांध क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो बांध पूरी क्षमता से भर गया है। बांध के सात गेट खोलकर लगभग 25 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को बांध का नजारा देखने पहुंचे 23 वर्षीय युवक ने अचानक खुले गेट की ओर छलांग लगा दी। कुछ क्षण तक वह पानी में तैरता दिखाई दिया, लेकिन तेज धारा की चपेट में आने के बाद देखते ही देखते लापता हो गया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव का रहने वाला रंजीत यादव अपने तीन साथियों के साथ बांगो बांध घूमने गया था। चारों दोस्त गार्डन के पास खड़े होकर बांध के खूबसूरत नजारे का आनंद ले रहे थे। इसी बीच उसके तीन साथी कुछ दूरी पर चले गए। तभी रंजीत अचानक गार्डन की रेलिंग पर चढ़ा और खुले बांध गेट की ओर छलांग लगा दी। युवक की इस हरकत से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

छलांग लगाने के बाद रंजीत कुछ समय तक पानी में तैरता नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि वह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल जाएगा, लेकिन तेज जलधारा के कारण कुछ ही देर में वह उनकी नजरों से ओझल हो गया। बांध से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते नदी का बहाव बेहद तेज है।

घटना की जानकारी मिलते ही बांगो पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ मौके का जायजा लिया और रंजीत की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी। कुछ समय बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो वहां का माहौल बेहद भावुक और गमगीन हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीतिश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया। नदी में तेज जलप्रवाह के चलते युवक की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाइयां आ रही हैं। गोताखोरों के साथ स्थानीय लोगों की सहायता लेकर लापता युवक को खोजने का प्रयास लगातार जारी है।

बांध के गेट खुलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर लोगों को आसपास जाने से सख्ती से मना किया है। इसके बावजूद कई लोग बांध का नजारा देखने और सेल्फी लेने के लिए जोखिम भरे स्थानों तक पहुंच रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि मानसून के दौरान बांध, नदी और तेज जलधारा वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। फिलहाल लापता रंजीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

English

In Korba’s Bango Dam, a young man named Ranjit Yadav jumped towards the open gates and was swept away by the strong water current. At the time of the incident, seven gates of the dam were open, causing a heavy flow of water. A live video of the incident has gone viral on social media. Police and divers are continuously searching for the missing youth. The administration has issued a strict warning and restricted access near the dam area for public safety.

Due to continuous rainfall, the Minimata Hasdeo Bango Dam is currently overflowing. Seven gates of the dam have been opened, releasing around 25,000 cusecs of water into the Hasdeo River. Meanwhile, on Saturday, a 23-year-old youth who had arrived to see the dam suddenly jumped towards the open gates. He was seen floating in the water for a few moments, but soon disappeared in the strong current. A live video of the incident has also surfaced.

Ranjit Yadav, a resident of Chaitma village under Pali police station area, had gone to visit Bango Dam with his three friends. The four friends were standing near the garden and enjoying the view of the dam. Meanwhile, his three friends moved a little away from him. Suddenly, Ranjit climbed over the garden railing and jumped towards the open dam gates. His sudden action created panic and chaos among the people present at the spot.

After jumping into the water, Ranjit was seen swimming for a while. People at the spot hoped that he would manage to swim back to safety, but the strong current soon carried him out of sight. Around 25,000 cusecs of water is being released from the dam, resulting in a very strong flow in the river.

As soon as the incident was reported, the Bango police team reached the spot. Station House Officer Durgesh Verma arrived with his team, assessed the situation and initiated a search for Ranjit. The police also informed his family members about the incident. When the family reached the spot, the atmosphere turned deeply emotional and sombre.

Additional Superintendent of Police (Rural) Nitish Thakur said that a police team was immediately dispatched to the spot after receiving information about the incident. The strong water current is making the rescue and search operation extremely challenging. Divers, along with local residents, are continuing efforts to locate the missing youth.

After the dam gates were opened, the administration issued a strict warning against going near the dam for safety reasons. Despite the warning, several people continue to visit risky spots to enjoy the view and take selfies. Police have urged people to maintain a safe distance from dams, rivers and areas with strong currents during the monsoon. No information about missing Ranjit has been found so far.

संस्कृतम्

कोरबा-नगरस्य बाङ्गो-बन्धे रञ्जित यादव नामकः युवकः मुक्तद्वारस्य दिशि कूर्दितवान्, ततः सः तीव्रजलप्रवाहे प्रवाहितः अभवत्। घटनाकाले बन्धस्य सप्त द्वाराणि उद्घाटितानि आसन् तथा जलस्य प्रवाहः अत्यन्तं वेगवान् आसीत्। घटनायाः चलचित्रं सामाजिकमाध्यमेषु तीव्ररूपेण प्रसारितम् अस्ति। आरक्षकाः तथा गोताखोराः युवकस्य अन्वेषणे निरन्तरं प्रवृत्ताः सन्ति। प्रशासनम् जनसुरक्षायै बन्धक्षेत्रे प्रवेशे कठोरप्रतिबन्धं चेतावनीं च जारीकृतवान् अस्ति।

निरन्तरवृष्टेः कारणेन मिनीमाता हसदेव-बाङ्गो-बन्धः अधुना जलपूर्णः अभवत्। बन्धस्य सप्त द्वाराणि उद्घाटितानि सन्ति तथा च प्रायः २५ सहस्र क्यूसेक् जलं हसदेव-नद्यां विसर्ज्यते। एतस्मिन् समये शनिवासरे बन्धस्य दृश्यं द्रष्टुं आगतः २३ वर्षीयः युवकः अकस्मात् उद्घाटितद्वारस्य दिशि कूर्दितवान्। किञ्चित्कालं यावत् सः जले तरन् दृश्यते स्म, किन्तु तीव्रप्रवाहे सः शीघ्रमेव अदृश्यः अभवत्। अस्याः घटनायाः प्रत्यक्षचित्रमपि प्रकाशितम् अस्ति।

पाली-थानाक्षेत्रस्य चैतमाग्रामस्य निवासी रञ्जित यादवः स्वीयैः त्रिभिः मित्रैः सह बाङ्गो-बन्धं द्रष्टुं गतवान् आसीत्। चत्वारः मित्राणि उद्यानस्य समीपे स्थित्वा बन्धस्य रमणीयं दृश्यं पश्यन्ति स्म। तस्मिन् समये तस्य त्रयः मित्राणि किञ्चित् दूरं गतवन्तः। ततः अकस्मात् रञ्जितः उद्यानस्य वेष्टनस्य उपरि आरुह्य मुक्तबन्धद्वारस्य दिशि कूर्दितवान्। तस्य आकस्मिककर्मणा घटनास्थले उपस्थितेषु जनषु भयम् एवं कोलाहलः उत्पन्नः अभवत्।

कूर्दनानन्तरं रञ्जितः किञ्चित्कालं यावत् जले तरन् दृश्यते स्म। घटनास्थले उपस्थितानां जनानां आशा आसीत् यत् सः तरित्वा सुरक्षितरूपेण बहिः आगमिष्यति, किन्तु तीव्रजलप्रवाहस्य कारणेन सः अल्पसमयेन एव तेषां दृष्टेः अदृश्यः अभवत्। बन्धात् प्रायः २५ सहस्र क्यूसेक् जलं विसृज्यमानत्वात् नद्याः प्रवाहः अत्यन्तं तीव्रः अस्ति।

घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण बाङ्गो-आरक्षकदलः घटनास्थलं प्राप्तवान्। थाना-प्रभारी दुर्गेश वर्मा आरक्षकदलेन सह तत्र गत्वा परिस्थितेः निरीक्षणं कृत्वा रञ्जितस्य अन्वेषणकार्यं प्रारब्धवान्। आरक्षकैः तस्य कुटुम्बजनानामपि घटनायाः सूचना दत्ता। कुटुम्बजनाः घटनास्थलं प्राप्ते ततः तत्र वातावरणं अत्यन्तं करुणं शोकमयं च अभवत्।

अतिरिक्तः ग्रामीणः पुलिस-अधीक्षकः नीतीश ठाकुरः अवदत् यत् घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण पुलिस-दलं घटनास्थलं प्रति प्रेषितम्। तीव्रजलप्रवाहस्य कारणेन युवकस्य अन्वेषणं उद्धारकार्यं च अत्यन्तं कठिनं जातम्। गोताखोराणां स्थानीयजनानां च साहाय्येन लुप्तस्य युवकस्य अन्वेषणं निरन्तरं क्रियते।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed