रामानुजगंज: छठ घाट में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत.Ramanujganj: 14-Year-Old Boy Dies After Drowning at Chhath Ghat. रामानुजगञ्जे छठपूजाघट्टे निमज्जनेन चतुर्दशवर्षीयबालकस्य मृत्युः

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल थी। इसी बीच कन्हार नदी के छठ घाट पर हुए दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। दोपहर करीब एक बजे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने उतरा 14 वर्षीय इरशाद आलम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना के बाद उसके साथ मौजूद बच्चे घबराकर परिजनों के पास पहुंचे और उन्हें हादसे की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि झारखंड के डाल्टनगंज क्षेत्र के बंदूवा गांव से कुछ लोग अपने बच्चों के साथ नवरात्र मेले में गुब्बारे बेचकर आजीविका कमाने के लिए रामानुजगंज आए थे। इसी दौरान यह दुखद घटना घट गई।
दो घंटे की तलाश के बाद नदी से निकाला गया 14 वर्षीय बालक का शव.
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे तक काम पूरा करने के बाद तीन बच्चे मंदिर के सामने स्थित छठ घाट पर नहाने चले गए। इसी दौरान हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी। मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गई।एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर खोजबीन शुरू कर दी थी। करीब दो घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद दोपहर 3:20 बजे 14 वर्षीय बालक का शव नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
हादसे में जान गंवाने वाले बालक की पहचान इस्ताक अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र इरशाद आलम के रूप में हुई है। त्योहार के उल्लास के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दुखद हादसे के बाद रामानुजगंज और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
English
On the occasion of Maha Navami during Sharadiya Navratri, the premises of Maa Mahamaya Temple and surrounding areas in Ramanujganj were bustling with devotees. However, a tragic incident at the Chhath Ghat on the Kanhar River left the entire area in shock.
At around 1 p.m., 14-year-old Irshad Alam went into the river to bathe with his friends. He reportedly ventured into deep water and drowned. The children accompanying him immediately rushed to inform his family about the incident.
According to reports, a group of people from Banduwa village in the Daltonganj region of Jharkhand had arrived in Ramanujganj with their children to earn a livelihood by selling balloons at the Navratri fair. The tragedy occurred during their stay.
14-Year-Old Boy’s Body Recovered After Two-Hour Search in Kanhar River.
After finishing their work by around noon on Monday, three children went to bathe at the Chhath Ghat located opposite the temple. Following the tragic incident, local residents immediately launched a search operation and informed the Superintendent of Police.
Before the police team could reach the spot on the SP’s instructions, courageous local youths entered the river and intensified the search. After nearly two hours of strenuous efforts, the body of the 14-year-old boy was recovered from the water at 3:20 p.m. The incident plunged the area into grief.
The deceased boy has been identified as Irshad Alam, the 14-year-old son of Istak Ansari. The tragic incident, which occurred amid the festive celebrations, has plunged the family into deep grief. His relatives are inconsolable following his untimely death, while an atmosphere of mourning has spread across Ramanujganj and the surrounding areas.
संस्कृति
शारदीयनवरात्रेः महानवमीपर्वणि रामानुजगञ्जस्थिते महामायामन्दिरपरिसरे समीपवर्तिषु च क्षेत्रेषु भक्तानां महती भीड् आसीत्। एतस्मिन्नेव काले कन्हारनद्याः छठघट्टे दुःखदः प्रसङ्गः अभवत्, येन सम्पूर्णः क्षेत्रः शोकाकुलः जातः।
मध्याह्ने प्रायः एकवादने चतुर्दशवर्षीयः इरशाद आलम स्वमित्रैः सह नद्यां स्नातुं गतवान्। सः गम्भीरे जले निमग्नः अभवत्। तस्य सहचरबालकाः शीघ्रं स्वपरिजनान् समीपं गत्वा घटनायाः सूचनां दत्तवन्तः।
सूचनानुसारं झारखण्डराज्यस्य डाल्टनगञ्जक्षेत्रान्तर्गतस्य बन्दूवाग्रामस्य केचन जनाः स्वबालकैः सह नवरात्रिमेलायां गुब्बारकाणि विक्रीय जीविकोपार्जनार्थं रामानुजगञ्जम् आगतवन्तः आसन्। तेषाम् आगमनकाले एव अयं दुःखदः प्रसङ्गः अभवत्।
द्विघण्टात्मकान्वेषणानन्तरं नद्याः चतुर्दशवर्षीयबालकस्य शवः प्राप्तः
सोमवासरे मध्याह्नात् पूर्वं प्रायः द्वादशवादनपर्यन्तं कार्यं समाप्य त्रयः बालकाः मन्दिरस्य सम्मुखे स्थिते छठघट्टे स्नातुं गतवन्तः। दुर्घटनायाः अनन्तरं स्थानीयजनाः तत्क्षणमेव बालकस्य अन्वेषणम् आरब्धवन्तः। ते घटनायाः सूचनां पुलिसाधीक्षकाय अपि दत्तवन्तः।
पुलिसाधीक्षकस्य निर्देशानुसारं पुलिसदलस्य घटनास्थले आगमनात् पूर्वमेव स्थानीयसाहसिकयुवकाः नद्यां प्रविश्य अन्वेषणकार्यं तीव्रं कृतवन्तः। प्रायः द्वे घण्टे यावत् कठिनप्रयत्नानाम् अनन्तरं अपराह्णे ३:२० वादने चतुर्दशवर्षीयबालकस्य शवः जलात् बहिः निष्कासितः। अस्याः दुःखदघटनायाः कारणेन सम्पूर्णे क्षेत्रे शोकः व्याप्तः।
मृतबालकस्य परिचयः इस्ताक अंसारी-महोदयस्य चतुर्दशवर्षीयपुत्रः इरशाद आलम इति ज्ञातः। उत्सवस्य उल्लासपूर्णे वातावरणे घटितेन अस्मिन् दुःखदप्रसङ्गेन तस्य परिवारस्य आनन्दः शोकस्य वातावरणे परिवर्तितः। पुत्रस्य असामयिकमृत्योः कारणात् परिजनाः अत्यन्तं दुःखिताः सन्ति। अस्याः हृदयविदारकघटनायाः अनन्तरं रामानुजगञ्जे समीपवर्तिषु च क्षेत्रेषु शोकः व्याप्तः।


