कलयुगी बेटे का खूनी रूप: काम न करने को लेकर पिता से विवाद, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट। Son Turns Violent: Dispute Over Unemployment Turns Fatal as Father Is Killed in Axe Attack। कलियुगी पुत्रस्य क्रूरता—कार्यं न करणस्य विवादे पितुः शिरसि कुठारेण प्रहारं कृत्वा हत्या।

0

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के रतनढाना गांव में पारिवारिक कलह ने हिंसक रूप ले लिया। काम-धंधा नहीं करने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बैतूल में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, बेटे के कुल्हाड़ी से हमले में 60 वर्षीय पिता की मौत

बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र के रतनढाना गांव में पारिवारिक विवाद ने गंभीर और हिंसक रूप ले लिया। काम-धंधा नहीं करने को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के रिश्तेदार सुमरत काजले ने पुलिस को बताया कि चार अगस्त की रात परिजनों ने सूचना दी थी कि राजू काजले अपने पिता रामदयाल काजले से काम-धंधे को लेकर विवाद कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां रामदयाल काजले गंभीर हालत में घायल पड़े मिले। उनके सिर पर कुल्हाड़ी के कई गहरे जख्म थे और काफी मात्रा में खून बह रहा था। परिजनों ने तत्काल उनके सिर पर कपड़ा बांधकर रक्तस्राव रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार

कुछ समय बाद रामदयाल काजले की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बीजादेही पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 43 वर्षीय राजू काजले के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे ने बताया कि विवेचना जारी है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।

English

A family dispute turned violent in Ratandhana village under the Bijadeyi police station area of Betul district, Madhya Pradesh. An argument reportedly broke out between a father and son over the son not working, following which the son allegedly attacked his father with an axe.

Family Dispute Turns Fatal in Betul, 60-Year-Old Father Dies After Alleged Axe Attack by Son

A family dispute took a violent turn in Ratandhana village under the Bijadeyi police station area of Betul district. An argument reportedly broke out between a father and his son over the latter’s failure to work. The son allegedly attacked his father with an axe, causing severe injuries to his head. The 60-year-old man succumbed to his injuries. Police have registered a murder case against the accused and launched a search to trace him

The deceased’s relative, Sumrat Kajle, told the police that on the night of August 4, family members informed them that Raju Kajle was arguing with his father, Ramdayal Kajle, over the issue of work and employment. Following the incident, a complaint was lodged with the police.

After receiving the information, the family members rushed to the spot and found Ramdayal Kajle lying in a critically injured condition. He had several deep wounds on his head caused by an axe and was bleeding heavily. The family tried to control the bleeding by tying a cloth around his head, but his condition continued to deteriorate.

Accused Flees the Spot After the Incident

Shortly after the incident, Ramdayal Kajle succumbed to his injuries. The accused allegedly fled the spot after the attack. Based on the preliminary investigation, Bijadeyi police have registered a murder case against 43-year-old Raju Kajle. Sub-Inspector G.P. Billore, who is investigating the case, said the probe is underway. A detailed examination of all aspects of the incident will be carried out after the accused is arrested.

संस्कृत:

मध्यप्रदेशस्य बैतूलमण्डले बीजादेही-थानाक्षेत्रान्तर्गते रतनढाना-ग्रामे पारिवारिकविवादः हिंसकरूपं धृतवान्। कार्यं न करणस्य विषयं प्रति पिता-पुत्रयोः विवादः अभवत्, ततः पुत्रेण कथितरूपेण स्वपितुः उपरि कुठारेण प्रहारः कृतः।

बैतूलमण्डले पारिवारिकविवादः हिंसकरूपं प्राप्तवान्, कुठारप्रहारेण षष्टिवर्षीयस्य पितुः निधनम्

मध्यप्रदेशस्य बैतूलमण्डले बीजादेही-थानाक्षेत्रस्य रतनढाना-ग्रामे पारिवारिकविवादः हिंसकरूपं प्राप्तवान्। कार्यं न करणस्य विषयं प्रति पिता-पुत्रयोः विवादः अभवत्। ततः पुत्रेण कथितरूपेण स्वपितुः उपरि कुठारेण प्रहारः कृतः। शिरसि गम्भीरक्षतिः अभवत्, येन षष्टिवर्षीयस्य वृद्धस्य मृत्युः अभवत्। पुलिस्-दलेन अभियुक्तस्य विरुद्धं हत्यायाः प्रकरणं पञ्जीकृत्य तस्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।

मृतकस्य सम्बन्धी सुमरत-काजले इति नामकः पुलिस्-अधिकारिभ्यः अवदत् यत् अगस्त-मासस्य चतुर्थ्यां रात्रौ परिजनैः सूचना दत्ता यत् राजू-काजले स्वपित्रा रामदयाल-काजलेन सह कार्यव्यवसायस्य विषयं प्रति विवादं कुर्वन् आसीत्। घटनायाः अनन्तरं पुलिस्-अधिकारिणां समीपे शिकायत् पञ्जीकृता

सूचनां प्राप्य परिजनाः घटनास्थलं प्राप्तवन्तः, यत्र रामदयाल-काजले गम्भीररूपेण आहतः अवस्थायां पतितः आसीत्। तस्य शिरसि कुठारप्रहारजनितानि अनेकानि गम्भीरक्षतानि आसन् तथा अत्यधिकं रक्तस्रावः भवति स्म। परिजनैः तस्य शिरसि वस्त्रं बध्वा रक्तस्रावं निरोद्धुं प्रयासः कृतः, किन्तु तस्य स्वास्थ्यावस्था निरन्तरं क्षीणा भवति स्म।

घटनानन्तरम् अभियुक्तः घटनास्थलात् पलायितः।

किञ्चित्कालानन्तरं रामदयाल-काजले इत्यस्य आहतस्य निधनम् अभवत्। घटनां कृत्वा अभियुक्तः घटनास्थलात् पलायितः। प्रारम्भिकान्वेषणस्य आधारेण बीजादेही-पुलिस्-दलेन त्रिचत्वारिंशत्-वर्षीयस्य राजू-काजले इत्यस्य विरुद्धं हत्यायाः प्रकरणं पञ्जीकृतम्। प्रकरणस्य अन्वेषणं कुर्वन् उपनिरीक्षकः जी.पी. बिल्लोरे इत्यनेन उक्तं यत् अन्वेषणकार्यं निरन्तरं प्रचलति। अभियुक्तस्य ग्रहणानन्तरं घटनायाः सर्वेषां पक्षाणां विस्तृततया परीक्षणं करिष्यते।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed