डिंडौरी पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, खेत में पानी छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार.Dindori Police Crack Blind Murder Case: Elderly Woman Killed with Stone Over Farm Irrigation Dispute, Accused Arrested. डिण्डौरी-आरक्षिभिः अन्धहत्याप्रकरणस्य रहस्योद्घाटनम्, क्षेत्रे जलप्रवाहविवादे शिलाखण्डेन वृद्धायाः शिरसि प्रहारः, अभियुक्तः निगृहीतः।

0

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में पुलिस ने 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के अनुसार, खेत में पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने महिला पर पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरा माल में एक सितंबर को हुई 65 वर्षीय महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि खेत में पानी छोड़ने को लेकर महिला और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

खेत में निदाई करने अकेले गई थी मृतिका, इसी दौरान हुआ विवाद.

पुलिस के मुताबिक, कमलाबाई बनवासी (65), पति ढोलीलाल बनवासी, एक सितंबर की सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह घर से खेत के लिए निकली थीं। वह धनवासी–बहेरा रोड तिराहे से पूर्व दिशा में पहाड़ी के नीचे स्थित अपने खेत में निदाई करने के लिए अकेले गई थीं।

खेत पर गई बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटी, परिजनों को हुई चिंता.

परिजनों के मुताबिक, कमलाबाई बनवासी रोजाना शाम करीब छह बजे तक घर लौट आती थीं, लेकिन एक सितंबर को शाम सात बजे तक उनके वापस नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने गांव की बस्ती और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

काफी खोजबीन के बाद रात करीब आठ बजे परिजन धनवासी–बहेरा रोड तिराहे के पूर्व दिशा में पहाड़ी के नीचे स्थित खेत में पहुंचे। वहां कमलाबाई अपने खेत में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान थे और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत एक सितंबर की सुबह करीब 10 बजे से रात आठ बजे के बीच होने की आशंका है।

मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाकर आरोपी से की गई पूछताछ.

  • परिजनों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान शॉर्ट पोस्टमार्टम (शॉर्ट पीएम) रिपोर्ट में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर से चोट पहुंचाकर बुजुर्ग महिला की हत्या की थी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी।

पुलिस ने मुखबिरों से मिली जानकारी और घटनास्थल से जुटाए गए भौतिक साक्ष्यों के आधार पर ग्राम बहेरा निवासी ध्रुवलाल बनवासी (55), पिता लक्ष्मणलाल बनवासी, को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि एक सितंबर की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कमलाबाई अपने खेत का पानी मेड़ के रास्ते उसके खेत में छोड़ रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन और कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

कार्रवाई में एसआई मुकेश बैरागी, एएसआई केशलाल मरावी, प्रवीण खम्परिया, प्रधान आरक्षक विनोद माहौर, रोहित पटेल, सतेन्द्र डहेरिया और महिला आरक्षक लकी मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

English

Police in Dindori district of Madhya Pradesh have solved the murder case of a 65-year-old woman and arrested the accused. According to the investigation, the accused allegedly attacked the woman with a stone during a dispute over releasing water into a field, resulting in her death. Following his arrest, the accused was sent to jail through the judicial process.

Police have solved the murder case of a 65-year-old woman who was killed on September 1 in Bahera Mal village, under the jurisdiction of Kotwali police station in Dindori district. The investigation revealed that a dispute had broken out between the woman and the accused over releasing water into a field. Following the altercation, the accused allegedly attacked the woman with a stone, causing her death. Police arrested the accused and produced him before the court, after which he was sent to jail.

The Deceased Woman Had Gone Alone to the Field for Weeding When the Dispute Occurred.

According to the police, 65-year-old Kamalabai Banwasi, wife of Dholilal Banwasi, left her home at around 10 a.m. on September 1, as she did every day. She went alone to weed her field, located below a hill to the east of the Dhanwasi–Bahera Road junction.

Elderly Woman Failed to Return Home After Going to Her Field.

According to family members, Kamalabai Banwasi usually returned home by around 6 p.m. every day. However, when she had not returned by 7 p.m. on September 1, her family became concerned. They searched the village settlement and nearby areas but were unable to find her.

At around 8 p.m., the family reached her field, located below a hill east of the Dhanwasi–Bahera Road junction. There, they found Kamalabai lying dead in the field. She had sustained an injury to her head, and her face was covered in blood. According to the reported timeline, her death is believed to have occurred sometime between 10 a.m. and 8 p.m. on September 1.

Accused Questioned Using Psychological Techniques.

Following information from the family, police registered an unnatural death case and initiated an investigation. The short post-mortem report revealed that the elderly woman had been killed by an unidentified person who allegedly struck her with a stone. Based on these findings, police registered a murder case against an unknown accused and began a detailed investigation.

Based on information received from informers and physical evidence collected during the investigation, police questioned 55-year-old Dhruvlal Banwasi, son of Laxman Lal Banwasi and a resident of Bahera village, as a suspect. During questioning using psychological techniques, the accused allegedly admitted to carrying out the crime.

According to police, the accused stated that between approximately 4 p.m. and 5 p.m. on September 1, Kamalabai was diverting water from her field into his field across the boundary ridge. A dispute reportedly broke out over the issue. As the argument escalated, the accused allegedly attacked the elderly woman with a stone, causing her death. Police subsequently arrested the accused in connection with the case.

Accused Produced Before the Court Following Arrest.

According to police, the arrested accused was produced before the court for judicial remand and was subsequently sent to jail on the court’s orders.

The operation was carried out under the guidance of Superintendent of Police Ashish Khare and the leadership of Kotwali Police Station In-charge Durga Prasad Nagpure.

Sub-Inspector Mukesh Bairagi, Assistant Sub-Inspector Keshlal Maravi, Praveen Khampariya, Head Constable Vinod Mahour, Rohit Patel, Satendra Daheriya and Woman Constable Lucky Mishra played significant roles in the operation.

संस्कृत

मध्यप्रदेशस्य डिण्डौरीजनपदे आरक्षिभिः पञ्चषष्टिवर्षीयायाः महिलायाः हत्याप्रकरणस्य रहस्योद्घाटनं कृतम्। अन्वेषणानुसारं क्षेत्रे जलं प्रवाहयितुं सम्बन्धिते विवादे अभियुक्तेन पाषाणेन महिलायाः उपरि प्रहारः कृतः, येन तस्याः मृत्युः अभवत्। आरक्षिभिः अभियुक्तः गृहीतः तथा न्यायिकप्रक्रियानुसारं कारागारे प्रेषितः।

डिण्डौरीजनपदस्य कोतवाली-आरक्षिक्षेत्रान्तर्गते बहेरामालग्रामे सितम्बरमासस्य प्रथमदिनाङ्के पञ्चषष्टिवर्षीयायाः महिलायाः हत्या अभवत्। आरक्षिभिः अस्याः हत्यायाः प्रकरणस्य रहस्योद्घाटनं कृतम्। अन्वेषणेन ज्ञातं यत् क्षेत्रे जलं प्रवाहयितुं सम्बन्धिते विषये महिलायाः अभियुक्तस्य च मध्ये विवादः अभवत्। विवादानन्तरम् अभियुक्तेन पाषाणेन प्रहारं कृत्वा महिलायाः हत्या कृता। आरक्षिभिः अभियुक्तः गृहीत्वा न्यायालये उपस्थितः कृतः, ततः सः कारागारं प्रेषितः।

क्षेत्रे तृणनिर्मूलनकार्यं कर्तुं मृतमहिला एकाकिनी गता आसीत्, तस्मिन्नेव काले विवादः अभवत्।

आरक्षिणां कथनानुसारं ढोलीलाल-बनवासीस्य पत्नी कमलाबाई-बनवासी (वयः ६५ वर्षाणि) सितम्बरमासस्य प्रथमदिनाङ्के प्रातः प्रायः दशवादने प्रतिदिनवत् स्वगृहात् निर्गता। सा निदाईकार्यं कर्तुं धनवासी–बहेरा-मार्गस्य त्रिमार्गसङ्गमात् पूर्वदिशि पर्वतस्य अधः स्थितं स्वक्षेत्रं एकाकिनी अगच्छत्।

क्षेत्रं गता वृद्धा महिला गृहं न प्रत्यागता, परिजनाः चिन्तिताः अभवन्।

परिजनानां कथनानुसारं कमलाबाई-बनवासी प्रतिदिनं सायं प्रायः षड्वादने गृहं प्रत्यागच्छति स्म। किन्तु सितम्बरमासस्य प्रथमदिनाङ्के सायं सप्तवादनपर्यन्तं तस्याः प्रत्यागमनं न अभवत्, येन परिजनाः चिन्तिताः अभवन्। ततः ते ग्रामे तथा समीपस्थेषु क्षेत्रेषु तस्याः अन्वेषणं कृतवन्तः, परन्तु तस्याः विषये किमपि ज्ञातुं न अशक्नुवन्।

अनन्तरं रात्रौ प्रायः अष्टवादने परिजनाः धनवासी–बहेरा-मार्गस्य त्रिमार्गसङ्गमात् पूर्वदिशि पर्वतस्य अधः स्थितं क्षेत्रं प्राप्तवन्तः। तत्र कमलाबाई स्वक्षेत्रे मृतावस्थायां पतिता आसीत्। तस्याः शिरसि आघातः आसीत् तथा मुखं रक्तेन लिप्तम् आसीत्। प्राप्तविवरणानुसारं तस्याः मृत्युः सितम्बरमासस्य प्रथमदिनाङ्के प्रातः दशवादनात् रात्रौ अष्टवादनपर्यन्तं काले अभवत् इति अनुमान्यते।

मनोवैज्ञानिकपद्धतीः अवलम्ब्य अभियुक्तात् पृच्छा कृता।

परिजनानां सूचनायाः अनन्तरं आरक्षिभिः अकस्मात् मृत्युसम्बद्धं प्रकरणं पञ्जीकृत्य अन्वेषणम् आरब्धम्। अन्वेषणकाले लघुशवपरीक्षणप्रतिवेदनेन ज्ञातं यत् केनचित् अज्ञातव्यक्तिना पाषाणेन प्रहारं कृत्वा वृद्धायाः हत्या कृता। अस्य आधारेण आरक्षिभिः अज्ञाताभियुक्तस्य विरुद्धं हत्याप्रकरणं पञ्जीकृत्य विस्तृतम् अन्वेषणम् आरब्धम्।

आरक्षिभिः गुप्तसूचनानां तथा घटनास्थलात् प्राप्तानां भौतिकसाक्ष्याणाम् आधारेण बहेराग्रामनिवासी पञ्चपञ्चाशद्वर्षीयः ध्रुवलाल-बनवासी, लक्ष्मणलाल-बनवासीस्य पुत्रः, सन्देहस्य आधारेण पृष्टः। मनोवैज्ञानिकपद्धत्या पृच्छायां अभियुक्तेन कथितरूपेण अपराधस्य कर्तृत्वं स्वीकृतम्।

आरक्षिणां कथनानुसारम् अभियुक्तेन उक्तं यत् सितम्बरमासस्य प्रथमदिनाङ्के सायं चतुर्वादनात् पञ्चवादनपर्यन्तं कमलाबाई स्वक्षेत्रस्य जलं क्षेत्रसीमायाः मेढमार्गेण तस्य क्षेत्रे प्रवाहयति स्म। एतस्मिन् विषये उभयोः मध्ये विवादः अभवत्। विवादस्य वृद्धौ अभियुक्तेन पाषाणेन वृद्धमहिलायाः उपरि प्रहारः कृतः, येन तस्याः मृत्युः अभवत्। आरक्षिभिः अस्मिन् प्रकरणे अभियुक्तः निगृहीतः।

ग्रहणानन्तरम् अभियुक्तः न्यायालये उपस्थितः कृतः।

आरक्षिणां कथनानुसारं गृहीतः अभियुक्तः न्यायिकप्रतिरक्षार्थं न्यायालये उपस्थितः कृतः। न्यायालयस्य आदेशानुसारं सः कारागारे प्रेषितः।

आरक्षिदलस्य एषा कार्यवाही आरक्षी अधीक्षकस्य आशीष-खरे-महोदयस्य मार्गदर्शने तथा कोतवाली-आरक्षिकेन्द्रस्य प्रभारी दुर्गाप्रसाद-नगपुरे-महोदयस्य नेतृत्वे कृता।

अस्मिन् कार्ये उपनिरीक्षकः मुकेश-बैरागी, सहायक-उपनिरीक्षकः केशलाल-मरावी, प्रवीण-खम्परिया, प्रधानारक्षकः विनोद-माहौर, रोहित-पटेल, सत्येन्द्र-डेहरिया तथा महिला-आरक्षिका लकी-मिश्रा इत्येते महत्त्वपूर्णं योगदानम् अददुः।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed