श्रावण मास की कांवड़ यात्रा आज से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं। Annual Kanwar Yatra Begins Today; Extensive Arrangements Made for Devotees। अद्य आरभ्यते श्रावणमासस्य वार्षिकी कांवडयात्रा।

0

श्रावण मास की वार्षिक कांवड़ यात्रा आज से आरंभ हो रही है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार, गौमुख और गंगोत्री सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश सरकारों ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (यातायात) रवीना त्यागी के अनुसार, यात्रा के मद्देनज़र शहर के कई मार्गों पर एक महीने के लिए यातायात परिवर्तित किया गया है। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत ट्रेन सेवाओं के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से दो विशेष श्रावण मेला ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों ने राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए छायादार कतारों की व्यवस्था की गई है तथा ग्लूकोज और ओआरएस का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

The annual Kanwar Yatra of the holy month of Shravan begins today. During this sacred pilgrimage, a large number of devotees travel to prominent pilgrimage sites in Uttarakhand, including Haridwar, Gaumukh and Gangotri, to collect holy water from the River Ganga.

The governments of Uttarakhand and Uttar Pradesh have made extensive arrangements to ensure the safety, convenience and smooth movement of Kanwar pilgrims. In several districts of Uttar Pradesh, traffic routes have been modified in view of the pilgrimage. Lucknow Deputy Commissioner of Police (Traffic) Ravina Tyagi said that several routes in the city have been diverted for a month due to the Kanwar Yatra.

To facilitate passengers during the pilgrimage, the National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) has decided to increase the frequency of Namo Bharat train services in the National Capital Region.

For devotees travelling to Deoghar, the Railways has announced two special Shravan Mela trains from Gorakhpur. In Ayodhya, administrative officials inspected the Ram Ki Paidi and Naya Ghat areas to review the arrangements being made for pilgrims.

Special facilities have also been put in place at Shri Kashi Vishwanath Dham in Varanasi. Chief Executive Officer of the temple trust, Vishwabhushan Mishra, said that shaded queues have been arranged and glucose and ORS will be distributed to devotees. Flower petals will also be showered on pilgrims in the morning.

श्रावणमासस्य वार्षिकी पवित्रा कांवडयात्रा अद्य आरभ्यते। अस्मिन् पावने अवसरे बहुसंख्याकाः श्रद्धालवः गङ्गानद्याः पवित्रं जलम् आनेतुं उत्तराखण्डस्य हरिद्वारं, गौमुखं, गङ्गोत्रीं च इत्यादीनि तीर्थस्थलानि गच्छन्ति।

कांवडयात्रिकाणां सुविधायै, सुरक्षायै तथा यात्रायाः सुचारुसञ्चालनाय उत्तराखण्ड-उत्तरप्रदेशयोः शासनाभ्यां व्यापकाः व्यवस्थाः कृताः सन्ति।

उत्तरप्रदेशस्य अनेकजिलेषु कांवडयात्रां दृष्ट्वा यातायातमार्गेषु परिवर्तनं कृतम्। लखनऊनगरे पुलिस-उपायुक्ता (यातायात) रवीना त्यागी उक्तवती यत् कांवडयात्रायाः कारणात् एकमासपर्यन्तं नगरस्य अनेकमार्गेषु यातायातव्यवस्था परिवर्तिता अस्ति।

यात्रिकाणां सुविधार्थं राष्ट्रिय-राजधानी-क्षेत्र-परिवहननिगमेन नमो भारत रेलसेवानां फेरेषु वृद्धिः कर्तुं निर्णयः कृतः।

देवघरं गच्छतां श्रद्धालूनां सुविधार्थं रेलविभागेन गोरखपुरनगरात् द्वयोः विशेष-श्रावणमेला-रेलयानयोः सञ्चालनस्य घोषणा कृता। अयोध्यायां प्रशासनिकाधिकारिभिः रामकीपैड़ी तथा नया घाट क्षेत्रयोः निरीक्षणं कृत्वा श्रद्धालूनां कृते कृतानां व्यवस्थाः समीक्षिताः।

वाराणस्यां श्रीकाशीविश्वनाथधामे अपि श्रद्धालूनां सुविधायै सुरक्षायै च विशेषव्यवस्थाः कृताः सन्ति। मन्दिरन्यासस्य मुख्यकार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रः उक्तवान् यत् छायायुक्ताः प्रतीक्षापङ्क्तयः व्यवस्थापिताः सन्ति तथा श्रद्धालुभ्यः ग्लूकोज-ओआरएस-पेययोः वितरणं भविष्यति। प्रातःकाले श्रद्धालूनां उपरि पुष्पवृष्टिः अपि करिष्यते।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed