छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास को नई रफ्तार, बलौदाबाजार और कुरूद के लिए 17.39 करोड़ रुपये मंजूर। Chhattisgarh Receives Major Urban Development Boost: Over ₹17.39 Crore Approved for Balodabazar and Kurud।छत्तीसगढराज्यस्य नगरीयविकासाय नूतना सौगातः, बलौदाबाजार-कुरूदक्षेत्रयोः विकासार्थं १७.३९ कोटिरूप्यकाणि स्वीकृतानि।

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास को गति देने के लिए बलौदाबाजार और धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दोनों क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 17 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

बलौदाबाजार और कुरूद को मिली बड़ी सौगात। (AI Generated Image)

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संबंधित कार्यों की वित्तीय एवं प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इन विकास परियोजनाओं से नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।

कुरूद में नाली निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपये मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका में दो आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

वहीं, वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 46 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।

बलौदाबाजार के ट्रांसपोर्ट नगर के विकास पर 16.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे

बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण और विकास कार्यों के लिए 16 करोड़ 40 लाख 77 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र की परिवहन एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विकास कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया है।

English

Raipur: The Chhattisgarh government has approved development projects worth more than ₹17.39 crore for the urban local bodies of Balodabazar and Kurud. The funding is expected to strengthen civic infrastructure and improve essential public facilities in both areas.

Following the approval of Deputy Chief Minister and Urban Administration Minister Arun Sao, the Urban Administration and Development Department has issued the necessary financial and technical sanction orders for the proposed works.

₹99.25 Lakh Approved for RCC Drains in Kurud

In Kurud Municipality of Dhamtari district, ₹99.25 lakh has been sanctioned for the construction of two RCC drains. An amount of ₹53.17 lakh has been approved for an RCC drain from the State Bank of India to Chhote Nahar in Ward No. 1.

Similarly, ₹46.08 lakh has been sanctioned for the construction of an RCC drain from Mangalam Hardware to Chhote Nahar in Ward No. 21.

₹16.40 Crore Sanctioned for Transport Nagar Development in Balodabazar

The Urban Administration and Development Department has approved ₹16.40 crore for the construction and development of Transport Nagar in Balodabazar Municipality. The project is expected to improve infrastructure and strengthen transport-related facilities in the region.

संस्कृत

रायपुरम्। छत्तीसगढराज्यशासनेन नगरीयविकासस्य गतिवर्धनार्थं बलौदाबाजार-कुरूदनगरपालिकाक्षेत्रयोः विविधविकासकार्येभ्यः १७ कोटि ३९ लक्षरूप्यकेभ्यः अधिका धनराशिः स्वीकृता अस्ति।

उपमुख्यमन्त्रिणः तथा नगरीयप्रशासनमन्त्रिणः अरुणसावस्य अनुमोदनानन्तरं नगरीयप्रशासन-विकासविभागेन सम्बन्धितकार्याणां वित्तीय-प्राविधिकस्वीकृतेः आदेशाः निर्गताः। एताभिः योजनाभिः नगरीयसुविधाः वर्धिष्यन्ते तथा जनसामान्याय उत्तमाः आधारभूतसुविधाः उपलब्धाः भविष्यन्ति।

कुरूदनगरपालिकायै आरसीसी-नालीनिर्माणार्थं ९९.२५ लक्षरूप्यकाणि स्वीकृतानि

धमतरीजिल्लान्तर्गतायाः कुरूदनगरपालिकायाः द्वयोः आरसीसी-नाल्योः निर्माणार्थं ९९ लक्ष २५ सहस्ररूप्यकाणि स्वीकृतानि सन्ति। वार्डक्रमाङ्के-१ भारतीय-स्टेट-बैङ्कतः लघुनहरपर्यन्तं नालीनिर्माणार्थं ५३ लक्ष १७ सहस्ररूप्यकाणि अनुमोदितानि।

तथैव वार्डक्रमाङ्के-२१ मङ्गलम्-हार्डवेयरतः लघुनहरपर्यन्तं आरसीसी-नालीनिर्माणार्थं ४६ लक्ष ८ सहस्ररूप्यकाणि स्वीकृतानि।

बलौदाबाजारे परिवहननगरस्य विकासाय १६.४० कोटिरूप्यकाणि स्वीकृतानि

बलौदाबाजारनगरपालिकाक्षेत्रे परिवहननगरस्य निर्माण-विकासकार्येभ्यः १६ कोटि ४० लक्ष ७७ सहस्ररूप्यकाणि अनुमोदितानि। अस्याः परियोजनायाः माध्यमेन क्षेत्रस्य आधारभूतसुविधाः परिवहनव्यवस्था च सुदृढा भविष्यति।

उपमुख्यमन्त्री अरुणसावः अधिकारिणः निर्दिष्टवान् यत् निर्माणकार्येषु गुणवत्ता तथा निर्धारितमानकानां समुचितं पालनं क्रियताम्। सर्वाणि विकासकार्याणि निर्धारितकालसीमायाः अन्तः पूर्णानि करणीयानि इति अपि निर्देशः प्रदत्तः।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed