मंडला में गणेश पंडाल में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल.Tragedy in Mandla: Three Killed, Three Injured After Electric Shock at Ganesh Pandal. मण्डलायां गणेशमण्डपे विद्युदाघातेन त्रयः मृताः, त्रयः जनाः क्षतिग्रस्ताः

0

मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश पंडाल में अचानक करंट फैलने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है। बताया गया कि गणेश विसर्जन के बाद गांव के कुछ युवक वापस गणेश पंडाल में पहुंचे और वहीं सो गए। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से पंडाल में लगे एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर नीचे सो रहे युवकों पर जा गिरा।पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बारिश होने के कारण पंडाल और उसके आसपास की जमीन में नमी थी। ऐसे में टूटे हुए विद्युत तार के संपर्क में आते ही सो रहे युवक करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस, घटना के कारणों की पड़ताल शुरू.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन के अनुसार, कुछ युवक गणेश पंडाल में सो रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर युवकों के ऊपर गिर गया। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते पंडाल और आसपास के क्षेत्र में नमी थी। इसी वजह से टूटे तार के संपर्क में आने पर करंट फैल गया और युवक उसकी चपेट में आ गए।

( English)

A tragic incident occurred in Hirapur village under the Nainpur police station area of Mandla district on Friday morning. Four people died after an electric current reportedly spread through a Ganesh pandal, while three others sustained injuries. The incident is said to have occurred at around 5:30 am. The injured were immediately taken to hospital for treatment. One of them, whose condition was reported to be critical, has been referred to Mandla District Hospital, while the condition of the other two injured persons is said to be stable.

The deceased have been identified as Birendra Bhangar (55), Krishna Kumar Bhambare (19), Ravi (24) and Jainu Bhambare (39). According to the information available, some youths returned to the Ganesh pandal and went to sleep there after the Ganesh idol immersion ceremony.During this time, a short circuit reportedly caused the connection wire of the amplifier installed at the pandal to break and fall onto the youths sleeping below. The area had received rainfall for the past two days, leaving the pandal and its surroundings damp. As a result, the youths came into contact with the broken live wire and suffered electric shocks. Four people died in the incident, while three others were injured.

Police Begin Probe Into the Incident, Investigation Underway.

Following the incident, panic and chaos prevailed at the spot. Local residents immediately informed the police, after which a team from Nainpur Police Station reached the location and shifted the injured to a hospital for treatment. Administrative officials also visited the site after receiving information about the incident. Police have initiated an investigation into the matter.

Nainpur Police Station in-charge Mansaram Wagen said that some youths were sleeping inside the Ganesh pandal when a short circuit caused the amplifier connection wire to break and fall on them. Due to the moisture caused by rainfall, the electric current spread through the area, resulting in the youths coming into contact with the live current

(संस्कृति)

मध्यप्रदेशस्य मण्डला-मण्डले नैनपुर-पुलिसस्थानकस्य अन्तर्गते हीरापुर-ग्रामे शुक्रवासरे प्रातः दुःखदः दुर्घटनाप्रसङ्गः अभवत्। गणेशमण्डपे अकस्मात् विद्युत्प्रवाहस्य प्रसारेण चत्वारः जनाः मृताः, त्रयः अन्ये च क्षतिग्रस्ताः अभवन्। दुर्घटना प्रातः प्रायः सार्धपञ्चवादने अभवत् इति कथ्यते। क्षतिग्रस्तान् जनान् शीघ्रं चिकित्सालयं नीतवन्तः। तेषु एकस्य अवस्था गम्भीरा अस्ति, अतः तं मण्डला-जनपद-चिकित्सालयं प्रति प्रेषितम्। अन्ययोः द्वयोः क्षतिग्रस्तयोः अवस्था सामान्यं कथ्यते।

अस्मिन् दुर्घटनायां मृतानां जनानां परिचयः वीरेन्द्र-भाङ्गरः (५५), कृष्णकुमार-भाम्बरे (१९), रविः (२४) तथा जैनुः भाम्बरे (३९) इति रूपेण अभवत्। प्राप्तसूचनानुसारं गणेशविसर्जनस्य अनन्तरं केचन युवकाः पुनः गणेशमण्डपं गत्वा तत्रैव निद्रितवन्तः।तस्मिन् समये लघुविद्युद्दोषः अभवत्, येन मण्डपे स्थापितस्य एम्प्लीफायरस्य संयोजनतारः विच्छिद्य अधः निद्रतां युवकानां उपरि अपतत्। विगतेषु द्विदिनेषु क्षेत्रे वर्षा अभवत्, अतः मण्डपः तस्य च आसपासः प्रदेशः आर्द्रः आसीत्। अतः विच्छिन्नविद्युत्तारस्य सम्पर्के आगत्य युवकाः विद्युदाघातस्य शिकाराः अभवन्। अस्मिन् दुर्घटनायां चत्वारः जनाः मृताः, त्रयः अन्ये च क्षतिग्रस्ताः अभवन्।

दुर्घटनायाः अन्वेषणं प्रारब्धम्, पुलिस्-विभागेन कारणानां परीक्षणम्.

दुर्घटनायाः अनन्तरं घटनास्थले जनानां मध्ये हाहाकारः तथा च अफरातफरी अभवत्। ग्रामवासिनः तत्कालं पुलिस्-विभागं घटनायाः सूचनां दत्तवन्तः। सूचना प्राप्त्वा नैनपुर-पुलिसस्थानकस्य पुलिस्-कर्मचारिणः घटनास्थलं प्राप्य क्षतिग्रस्तान् जनान् चिकित्सार्थं चिकित्सालयं नीतवन्तः। घटनायाः सूचना प्राप्त्वा प्रशासनिक-अधिकारीणः अपि घटनास्थलं प्राप्तवन्तः। पुलिस्-विभागेन प्रकरणस्य अन्वेषणं प्रारब्धम्।नैनपुर-पुलिसस्थानकस्य प्रभारी मंसाराम वगेन इत्यस्य अनुसारं केचन युवकाः गणेशमण्डपे निद्रिताः आसन्। तस्मिन्नेव समये लघुविद्युद्दोषस्य कारणेन एम्प्लीफायरस्य संयोजनतारः विच्छिद्य युवकेषु अपतत्। वर्षायाः कारणेन मण्डपे तस्य आसपासे च आर्द्रता आसीत्। अतः विद्युत्प्रवाहः प्रसृतः तथा युवकाः विद्युदाघातस्य शिकाराः अभवन्।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed