छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी, रातभर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन; 55 लोगों को सुरक्षित बचाया गया.Rain Continues Across Chhattisgarh for the Third Consecutive Day, SDRF Conducts Overnight Rescue; 55 People Safely Evacuated. छत्तीसगढे तृतीयदिनेऽपि वर्षायाः क्रमः प्रवर्तते, रात्रौ SDRF-दलेन उद्धारकार्यं सञ्चालितम्; ५५ जनाः सुरक्षिताः निष्कासिताः

0

छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही वर्षा से कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और वे उफान पर हैं। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में खारुन नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही वर्षा के चलते कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है और वे उफान पर हैं। बारिश से जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।

महादेव घाट पुल पर जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस ने बेरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि लगभग एक दशक बाद पहली बार पुल के ऊपर से पानी बहता देखा गया है। वहीं, अमलेश्वर-पाटन मार्ग पर जलभराव के चलते रायपुर से संपर्क प्रभावित हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दुर्ग के परसदा गांव में बाढ़ का कहर, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी.

दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदा गांव में शुक्रवार देर रात अचानक बाढ़ का पानी रिहायशी बस्तियों में घुस गया। पानी बढ़ने से कई परिवारों के फंसने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर सेना और SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत 50 से 55 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पांच घंटे तक चला बचाव अभियान, सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

25 सितंबर की रात करीब 11:15 बजे जिला इमरजेंसी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ग्राम परसदा में बाढ़ का पानी बस्तियों में प्रवेश कर गया है और तेज जलप्रवाह के बीच कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही जिला सेनानी के निर्देश पर SDRF की रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, रेस्क्यू रस्सी और सर्च लाइट जैसे जरूरी बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF की टीम रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घने अंधेरे और तेज जलधारा के बीच जवानों ने मोटर बोट की मदद से जलमग्न घरों तक पहुंचकर वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान सभी लोगों को एक-एक कर सुरक्षित मुख्य सड़क और राहत शिविर तक पहुंचाया गया। सुबह करीब 5 बजे तक बचाव अभियान पूरा कर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।

(English)

Rain Continues Across Chhattisgarh for the Third Consecutive Day, SDRF Conducts Overnight Rescue; 55 People Safely Evacuated.

Raipur: Rainfall continues across Chhattisgarh for the third consecutive day, disrupting normal life in several areas. Continuous showers have caused water levels in rivers and streams to rise, with many flowing in spate. At Mahadev Ghat in Raipur, the Kharun River has swollen considerably, with water flowing over the bridge and affecting movement in the area.

With the water level rising over the Mahadev Ghat bridge, police have put up barricades and restricted public movement across the bridge. Reports suggest that water has reached above the bridge for the first time in nearly a decade. Meanwhile, waterlogging on the Aml eshwar–Patan route has disrupted connectivity with Raipur. Police and administrative teams have intensified monitoring as the water level continues to rise.

Floodwater Enters Residential Areas in Parsaada Village of Durg, Disrupting Normal Life.

In Parsaada village under the Kumhari police station area of Durg, floodwater suddenly entered residential settlements late Friday night, leaving several families stranded. After receiving the information, the Nagar Sena and SDRF Durg teams launched an overnight rescue operation. During the nearly five-hour operation, around 50 to 55 people, including elderly persons, women and children, were safely evacuated. No loss of life was reported in the incident.

Five-Hour Rescue Operation Brings Everyone to Safety.

At around 11:15 PM on September 25, the District Emergency Control Room received information that floodwater had entered the settlements of Parsaada village and several people were stranded amid the strong water current. Acting on the instructions of the District Commandant, the SDRF rescue team immediately moved to the spot. The team carried essential rescue equipment, including a motorboat, life jackets, life rings, rescue ropes and searchlights.

The SDRF team reached the spot around midnight and immediately launched a relief and rescue operation. Amid dense darkness and strong water currents, the personnel used a motorboat to reach the flooded houses and evacuate the stranded residents. People were brought out one by one and safely shifted to the main road and relief camp. The rescue operation was completed by around 5 AM, with everyone evacuated safely. According to officials, there was no loss of human or animal life during the operation, and all those rescued are safe.

(संस्कृति)

छत्तीसगढे तृतीयदिनेऽपि निरन्तरं वर्षा प्रवर्तते। अतिवृष्टेः कारणेन अनेकासां नदीनां नालानां च जलस्तरः वर्धितः अस्ति, ताः च प्रचण्डप्रवाहेन प्रवहन्ति। रायपुरस्य महादेवघाटे खारुणनद्याः जलं सेतोः उपरि प्रवहति, येन जनानां आवागमनं प्रभावितम् अभवत्।

रायपुरम्। छत्तीसगढे तृतीयदिनेऽपि निरन्तरं वर्षायाः क्रमः प्रवर्तते। सततवृष्टेः कारणेन अनेकानां नदीनां नालानां च जलस्तरः वर्धितः, ते च प्रचण्डवेगेन प्रवहन्ति। वर्षायाः प्रभावेन सामान्यजनजीवनमपि बाधितम् अस्ति। रायपुरस्य महादेवघाटे खारुणनद्याः जलस्तरः अत्यधिकं वर्धितः अस्ति तथा च नदीजलम् सेतोः उपरि प्रवहति, येन जनानाम् आवागमनं प्रभावितम् अस्ति।

महादेवघाटसेतोः जलस्तरः वर्धिते सति पुलिसदलेन अवरोधकाः स्थापयित्वा जनानाम् आवागमनं निरुद्धम् अस्ति। कथ्यते यत् प्रायः दशवर्षाणाम् अनन्तरं प्रथमवारं सेतोः उपरि जलप्रवाहः दृष्टः अस्ति। अपरतः अमलेश्वर-पाटनमार्गे जलप्लावनस्य कारणेन रायपुरेण सह सम्पर्कः प्रभावितः अभवत्। वर्धमानं जलस्तरं दृष्ट्वा पुलिसप्रशासनाभ्यां क्षेत्रे निगराणी वर्धिता अस्ति तथा स्थितेः निरन्तरं निरीक्षणं क्रियते।

दुर्गस्य परसदाग्रामे जलप्लावनम्, आवासीयक्षेत्रेषु प्रविष्टं बाढजलम्.

दुर्गजनपदस्य कुम्हारीपुलिसस्थानकक्षेत्रे स्थिते परसदाग्रामे शुक्रवासरस्य रात्रौ अकस्मात् बाढजलम् आवासीयक्षेत्रेषु प्रविष्टम्। जलस्य वृद्ध्या अनेकानि कुटुम्बानि तत्रैव अवरुद्धानि अभवन्। सूचनां प्राप्य नगरसेनायाः SDRF-दलस्य च दुर्गशाखा तत्क्षणं घटनास्थलं प्राप्य रात्रौ उद्धारकार्यं प्रारब्धवती। प्रायः पञ्चघण्टापर्यन्तं चले अस्मिन् उद्धारकार्ये वृद्धान्, महिलाः, बालकान् च सहिताः पञ्चाशत्-पञ्चपञ्चाशत् जनाः सुरक्षितरूपेण बहिः निष्कासिताः। अस्यां घटनायां कस्यापि जनस्य मृत्युः न अभवत्।

पञ्चघण्टापर्यन्तम् उद्धारकार्यं प्रवृत्तम्, सर्वे जनाः सुरक्षिताः निष्कासिताः.

सितम्बर-मासस्य २५ दिनाङ्के रात्रौ प्रायः ११:१५ वादने जिला-आपत्कालीन-नियन्त्रणकक्षं प्रति सूचना प्राप्ता यत् परसदाग्रामे बाढजलम् आवासीयक्षेत्रेषु प्रविष्टम् अस्ति तथा च तीव्रजलप्रवाहे अनेकाः जनाः अवरुद्धाः सन्ति। सूचनां प्राप्य जिला-सेनान्यः निर्देशानुसारं SDRF उद्धारदलम् तत्क्षणं कार्यं प्रारब्धवान्। दलं मोटरनौका, जीवनरक्षकवस्त्राणि, जीवनरक्षकवलयानि, उद्धाररज्जुं, अन्वेषणदीपं च सहितं घटनास्थलं प्रति शीघ्रं प्रस्थितम्।

SDRF उद्धारदलम् रात्रौ प्रायः द्वादशवादने घटनास्थलं प्राप्य तत्क्षणं राहत-उद्धारकार्यं प्रारब्धवान्। गाढान्धकारे तीव्रजलप्रवाहे च जवानाः मोटरनौकायाः साहाय्येन जलमग्नगृहेषु प्राप्य तत्र अवरुद्धान् जनान् सुरक्षितरूपेण बहिः नीतवन्तः। उद्धारकार्यस्य समये सर्वे जनाः क्रमशः सुरक्षितरूपेण मुख्यराजमार्गं राहत्शिविरं च प्रति प्रेषिताः। प्रातः पञ्चवादनपर्यन्तं सर्वेषां जनानां उद्धारः सम्पन्नः। अधिकारिणां अनुसारं अस्मिन् अभियानकाले न जनहानिः अभवत् न च पशुहानिः, सर्वे जनाः सुरक्षिताः सन्ति।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed