कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे CJP समर्थक हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; रेलवे स्टेशनों पर भी सघन जांच.CJP Supporters Detained While Marching from Connaught Place Towards Jantar Mantar; 45 Metro Stations Shut, Railway Stations Also Under Scrutiny. कनॉट-प्लेसतः जन्तर-मन्तर-दिशं गच्छन्तः CJP-समर्थकाः निगृहीताः, ४५ मेट्रो-स्थानकानि पिहितानि; रेलस्थानकेष्वपि परीक्षणम्

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।है।
CJP के प्रदर्शन के आह्वान पर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटेंगे कार्यकर्ता.
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस की ओर से आगे बढ़ रहे CJP के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (GRP/RPF) को यात्रियों की सघन जांच करने और उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रदर्शन में शामिल होने के उद्देश्य से स्टेशन पहुंचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।
चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं पर रोक.
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में, 45 मेट्रो स्टेशनों तथा आसपास के स्कूल-कॉलेजों वाले क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा, जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
पूरी रात राजधानी के विभिन्न इलाकों में बैरिकेडिंग कर वाहनों और पैदल आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई। सुबह 5:30 बजे सुरक्षा बलों की ड्यूटी शिफ्ट बदली गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। वहीं, सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी (SHO) लगातार गश्त कर रहे हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं।
राजधानी में हालात सामान्य, सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में.
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एवं प्रवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। उनके अनुसार, अभी तक किसी भी CJP कार्यकर्ता या समर्थक के नई दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, संगठन की ओर से सोशल मीडिया पर भी कोई नया संदेश या अपडेट साझा नहीं किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
English
New Delhi: Security arrangements have been tightened across the national capital following a protest call by the Cockroach Janata Party (CJP). The party plans to stage a demonstration at Jantar Mantar, demanding the resignation of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar. Police personnel have been placed on high alert to maintain law and order and prevent any untoward incidents during the protest. Security is being closely monitored in sensitive areas of the capital.
Delhi Tightens Security Ahead of CJP Protest; Party to Demand Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar’s Resignation at Jantar Mantar.
Several CJP workers heading through Connaught Place towards Jantar Mantar to participate in the proposed protest were stopped by Delhi Police and taken into custody. Security arrangements across the capital have been tightened in view of the demonstration. The police have issued instructions to the Government Railway Police (GRP) and Railway Protection Force (RPF) personnel deployed at railway stations to conduct thorough checks and question passengers. They have also been directed to identify individuals arriving at stations with the intention of participating in the protest and take immediate action in accordance with the law.
Internet Services Suspended Within a Four-Kilometre Radius.
In view of the proposed protest at Jantar Mantar, extensive security measures have been put in place across the national capital. Internet services have been temporarily suspended within a four-kilometre radius of Jantar Mantar, across 45 metro stations, and in areas surrounding nearby schools and colleges. In addition, a three-tier security arrangement has been established along major routes leading to Jantar Mantar to prevent any untoward incidents and maintain law and order.
Throughout the night, barricades were set up at several locations across the capital, where vehicles and pedestrians underwent thorough security checks. At 5:30 a.m., security personnel changed shifts. Paramilitary units have been deployed alongside Delhi Police to strengthen security arrangements. Senior police officers and Station House Officers (SHOs) are continuously patrolling the area and monitoring sensitive locations.
Situation Remains Fully Under Control Amid Tight Security in the Capital.
Rajiv Ranjan, Additional Commissioner of Delhi Police and the department’s spokesperson, said that law and order in the national capital remained fully under control. According to him, there have been no reports so far of any CJP worker or supporter entering the New Delhi area. The organisation has also not issued any fresh updates on social media. The police administration has assured that security arrangements are being closely monitored and that no lapses in security will be tolerated.
संस्कृति
नवदिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इति दलस्य विरोधप्रदर्शनस्य आह्वानं दृष्ट्वा राजधानी-दिल्ल्यां सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढीकृता अस्ति। मुख्यनिर्वाचनायुक्तस्य ज्ञानेश-कुमारस्य त्यागपत्रस्य मागं कृत्वा दलं जन्तर-मन्तर-स्थले प्रदर्शनं कर्तुं सज्जम् अस्ति। प्रदर्शनकाले शान्ति-व्यवस्थां निर्वाहयितुं तथा अप्रियघटनानां निवारणाय आरक्षकबलं सतर्कं कृतम् अस्ति। राजधानीनगरस्य संवेदनशीलक्षेत्रेषु सुरक्षा-व्यवस्थायाः विशेषनिरीक्षणं क्रियते।
CJP-दलस्य प्रदर्शनाह्वानानन्तरं दिल्ल्यां सुरक्षा सुदृढा, ज्ञानेश-कुमारस्य त्यागपत्रमागत्य जन्तर-मन्तर-स्थले कार्यकर्तारः करिष्यन्ति प्रदर्शनम्।
जन्तर-मन्तर-स्थले प्रस्ताविते विरोधप्रदर्शने भागं ग्रहीतुं कनॉट-प्लेस-मार्गेण गच्छन्तः CJP-दलस्य अनेकाः कार्यकर्तारः दिल्ली-आरक्षकैः मार्गे एव निरुद्धाः, अभिरक्षायां च गृहीताः। प्रदर्शनस्य दृष्ट्या राजधानीनगरे सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढीकृता अस्ति। आरक्षकैः सर्वेषु रेलस्थानकेषु नियुक्तेभ्यः राजकीयरेल-आरक्षकबलाय (GRP) रेल-संरक्षणबलाय (RPF) च यात्रिकाणां सघनपरीक्षणं कर्तुं तथा तैः सह प्रश्नोत्तरं कर्तुं निर्देशाः प्रदत्ताः। प्रदर्शनस्य उद्देश्येन रेलस्थानकं प्राप्नुवतां सन्दिग्धव्यक्तीनां परिचयं ज्ञात्वा विध्यनुसारं तत्कालं कार्यवाही कर्तुमपि निर्देशः दत्तः।
चतुर्किलोमीटरपरिमिते क्षेत्रे अन्तर्जालसेवासु प्रतिबन्धः
जन्तर-मन्तर-स्थले प्रस्तावितस्य विरोधप्रदर्शनस्य दृष्ट्या राजधानी-दिल्ल्यां व्यापकाः सुरक्षा-व्यवस्थाः कृताः सन्ति। जन्तर-मन्तरस्य परितः चतुर्किलोमीटर-परिमिते क्षेत्रे, पञ्चचत्वारिंशत् मेट्रो-स्थानकेषु तथा समीपस्थानां विद्यालयानां महाविद्यालयानां च क्षेत्रेषु अन्तर्जालसेवाः अस्थायिरूपेण स्थगिताः सन्ति। अपि च, जन्तर-मन्तर-दिशं गच्छत्सु प्रमुखमार्गेषु त्रिस्तरीया सुरक्षा-व्यवस्था स्थापिता अस्ति, येन अप्रियघटनानां निवारणं तथा शान्ति-सुव्यवस्थायाः रक्षणं कर्तुं शक्यते।
राजधानीनगरस्य विभिन्नस्थलेषु रात्रौ सर्वत्र अवरोधकाः स्थापिताः, वाहनानां पदचारिणां च सघनं परीक्षणं कृतम्। प्रातः ५:३० वादने सुरक्षाबलानां कार्यपाल्याः परिवर्तनं कृतम्। सुरक्षा-व्यवस्थां सुदृढां कर्तुं दिल्ली-आरक्षकबलस्य सह अर्धसैनिकबलानाम् अपि दलानि नियोजितानि सन्ति। सर्वे वरिष्ठाधिकारिणः तथा च आरक्षकस्थानकानां प्रभारी-अधिकारिणः (SHO) निरन्तरं गश्तं कुर्वन्ति, संवेदनशीलक्षेत्राणां च निरीक्षणं कुर्वन्ति।
राजधान्यां स्थितिः पूर्णतया नियन्त्रणाधीना, सुरक्षा-व्यवस्था च सुदृढा।
दिल्ली-आरक्षकदलस्य अपर-आयुक्तः तथा प्रवक्ता राजीव-रञ्जनः अवदत् यत् राजधानीनगरे विधि-व्यवस्थायाः स्थितिः पूर्णतया नियन्त्रणाधीना अस्ति। तस्य अनुसारम्, अद्यावधि CJP-दलस्य कस्यापि कार्यकर्तुः अथवा समर्थकस्य नवदिल्ली-क्षेत्रे प्रवेशस्य सूचना न प्राप्ता। सङ्गठनस्य पक्षतः सामाजिकमाध्यमेषु अपि किमपि नवीनं सन्देशं वा सूचनां वा न प्रसारितम्। आरक्षक-प्रशासनेन स्पष्टं कृतं यत् सुरक्षा-व्यवस्थायाः विषये पूर्णा सतर्कता पाल्यते तथा सुरक्षा-व्यवस्थायां कापि त्रुटिः न अनुमन्यते।


