शिवपुरी के पिछोर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए। कई घरों में करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जबकि महुअर नदी के उफान पर आने से आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। Heavy rainfall in Shivpuri’s Pichhore area worsened the situation as floodwater entered several houses, rising to nearly three feet. The Mahuar River also swelled rapidly, raising concerns in nearby areas. शिवपुरी-मण्डले पिछोरक्षेत्रे अतिवृष्ट्या जनजीवनं प्रभावितम् अभवत्। अनेकानां गृहेषु त्रिपादपर्यन्तं जलं प्रविष्टम्, महुअर-नदी च प्रबलप्रवाहेन वहन्ती समीपवर्तिषु क्षेत्रेषु जलप्लावनस्य स्थितिं जनितवती।

0

शिवपुरी के पिछोर तहसील क्षेत्र में रातभर हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बरसात के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

शिवपुरी। पिछोर तहसील में बीती रात हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बरसात के चलते क्षेत्र की प्रमुख महुअर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़कर उफान पर पहुंच गया। नदी और नालों के ओवरफ्लो होने से ग्राम पंचायत गुरुकुदवाया, सजोर सहित आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई है और बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रातभर हुई भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। गुरुकुदवाया पंचायत के कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी घुसने से ग्रामीणों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। वहीं, सरकारी स्कूलों के परिसर में भी पानी भर गया, जिससे पूरा स्कूल क्षेत्र जलमग्न नजर आया।

बारिश के चलते आवागमन का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

लगातार बारिश से गांव की सड़कें, गलियां और खेत पानी से लबालब होकर तालाब जैसे नजर आने लगे हैं। जलभराव के कारण बच्चों की स्कूल तक पहुंच मुश्किल हो गई है और कई स्थानों पर रास्ते बंद होने से विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं पहुंच पाए। दूसरी ओर, ग्रामीणों को भी दैनिक कार्यों के साथ आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सजोर समेत आसपास के गांवों में नदी का पानी घुसने से हालात चिंताजनक बने हुए हैं। जलभराव के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह डूब गई हैं, जिससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों का शीघ्र निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने, राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। इधर, क्षेत्र में बारिश लगातार जारी है और महुअर नदी का जलस्तर भी निरंतर बढ़ता जा रहा है।

English

Heavy overnight rainfall in Shivpuri’s Pichhore tehsil has disrupted normal life, with continuous downpours creating flood-like conditions across the area.

Shivpuri. Torrential rain lashed the Pichhore tehsil overnight, disrupting normal life in several areas. Continuous heavy rainfall caused the Mahuar River, a major water source for the region, to swell and flow in spate. With rivers and streams overflowing, flood-like conditions have emerged in Gurukudvaya, Sajore and nearby rural areas.

Mohammad Ameen, Divisional LPG Head of Indian Oil Corporation Limited, Raipur, launched the XTRALITE NOW cylinder in the presence of Indane distributors and customers. Made from composite material, the cylinder is lightweight compared to conventional cylinders and is resistant to rust, making it more convenient for kitchen use. Another key feature is that customers will receive the cylinder within three hours of bo

According to the available information, heavy overnight rainfall caused severe waterlogging in low-lying areas. Water entered several houses in Gurukudvaya Panchayat, reaching nearly two to three feet and damaging household belongings. Government school premises were also flooded, leaving the campuses submerged.

Heavy rainfall has disrupted the route, bringing movement to a halt.

Continuous rainfall has left village roads, lanes and farmlands waterlogged, making them resemble ponds. The situation has made it difficult for children to travel to school, while blocked routes have prevented many students from reaching their classes. Villagers are also facing major difficulties in carrying out daily activities and commuting.

The situation remains critical in Sajore and nearby villages as river water has entered residential and rural areas. Standing crops in the fields have been submerged, raising fears of significant losses for farmers.

The river water level continues to rise steadily.

Local residents have urged the administration to promptly survey the affected areas, assess the damage, launch relief and rescue operations, and ensure proper drainage arrangements. Meanwhile, rainfall continues across the region, while the water level of the Mahuar River is steadily rising.

संस्कृत

शिवपुरी। पिछोर-तहसीलक्षेत्रे गत-रात्रौ अभवत् अतिवृष्टिः जनजीवनं प्रभावितवती। निरन्तरवर्षणेन क्षेत्रस्य प्रमुखा महुअर-नदी प्रबलवेगेन प्रवहन्ती उफानं प्राप्तवती। नदी-नालानां जलस्तरवृद्ध्या गुरुकुदवाया, सजोर इत्येतयोः ग्रामपञ्चायतयोः समीपस्थेषु च ग्रामीणक्षेत्रेषु जलप्लावनसदृशी परिस्थितिः उत्पन्ना।

प्राप्तसूचनानुसार रात्रौ अभवत् प्रबलवृष्ट्या निम्नप्रदेशेषु जलसञ्चयः अभवत्। गुरुकुदवाया ग्रामपञ्चायतस्य अनेकगृहेषु द्वित्रिपादपर्यन्तं जलं प्रविष्टम्, येन ग्रामवासिनां गृहोपकरणानि क्षतिग्रस्तानि। शासकीयविद्यालयानाम् प्राङ्गणेष्वपि जलं प्रविष्टं, फलतः सम्पूर्णाः विद्यालयपरिसराः जलमग्नाः अभवन्।

वृष्टेः कारणेन आवागमनमार्गः पूर्णतया अवरुद्धः अभवत्।

निरन्तरवृष्ट्या ग्रामस्य मार्गाः, वीथयः, कृषिक्षेत्राणि च जलेन पूर्णानि सन्ति, येन ते सरोवरसदृशाः दृश्यन्ते। जलप्लावनस्य कारणेन बालकानां विद्यालयगमनम् अत्यन्तं कठिनम् अभवत्, अनेकस्थलेषु मार्गावरोधात् छात्राः विद्यालयं प्राप्तुं न शक्नुवन्। ग्रामवासिनां दैनिककार्येषु आवागमने च महती कठिनता उत्पन्ना।

सजोर-समीपस्थेषु ग्रामेषु च नदीजलस्य प्रवेशेन परिस्थितिः गम्भीरा अभवत्। जलप्लावनेन क्षेत्रेषु स्थिताः सस्याः पूर्णतया निमग्नाः सन्ति, येन कृषकाणां महती आर्थिकक्षतिः भवितुम् आशङ्का वर्तते।

नद्याः जलस्तरे निरन्तरं वृद्धिः भवति।

स्थानीयग्रामवासिनः प्रशासनं प्रति प्रभावितक्षेत्राणां शीघ्रं सर्वेक्षणं कृत्वा क्षतेः आकलनं, राहत-रक्षाकार्याणां प्रारम्भं तथा समुचितजलनिष्कासनव्यवस्थां कर्तुं आग्रहं कृतवन्तः। सम्प्रति क्षेत्रे वर्षा निरन्तरं प्रवर्तते तथा महुअर-नद्याः जलस्तरः अपि सततं वर्धमानः अस्ति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed