इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के टिकट 22 सितंबर से बिक्री के लिए, छात्रों और दिव्यांग दर्शकों को मिलेगा विशेष कोटा.India-West Indies T20 Tickets in Indore to Go on Sale from September 22, Special Quota Reserved for Students and Persons with Disabilities. इन्दौरे भारत-वेस्टइण्डीज् टी-२० प्रतियोगितायाः प्रवेशपत्राणि २२ सितम्बरतः विक्रयार्थं, छात्रेभ्यः दिव्याङ्गेभ्यश्च विशेषः कोटा निर्धारितः।
इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20, छात्रों और दिव्यांगों के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू; घर तक पहुंचेगा टिकट.

इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 11 अक्टूबर के भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए छात्रों और दिव्यांग दर्शकों की टिकट दरें निर्धारितहोलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच देखने के इच्छुक छात्रों और दिव्यांग खेल प्रेमियों के लिए टिकट की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट कूरियर के जरिए सीधे आपके घर पहुंच जाएगा।
सितंबर में खुलेगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा.
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के विशेष कोटे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बुकिंग की सुविधा 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक या निर्धारित कोटे के टिकट समाप्त होने तक उपलब्ध रहेगी। टिकट खरीदने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
टिकटों की कीमत कितनी है? यहां जानें पूरा विवरण.
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए छात्रों के टिकट की कीमत तय कर दी गई है। ईस्ट स्टैंड (लोअर) का टिकट ₹950, जबकि इसी स्टैंड के सेकंड फ्लोर का टिकट ₹1,200 में उपलब्ध होगा। वहीं, दिव्यांग दर्शकों के लिए नॉर्थ-वेस्ट गैलरी का टिकट ₹400 रखा गया है। छात्र और दिव्यांग श्रेणी में प्रत्येक व्यक्ति को अधिकतम एक टिकट ही बुक करने की अनुमति होगी।
छात्रों के लिए टिकट बुकिंग में जरूरी दस्तावेज और सख्त नियम लागू.
एमपीसीए के अनुसार छात्र कोटे की टिकट सुविधा केवल स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्रों के लिए होगी। कोचिंग संस्थान या निजी एकेडमी में पढ़ने वाले छात्रों को इस कोटे का लाभ नहीं मिलेगा। टिकट बुकिंग के दौरान पात्रता और पहचान के प्रमाण के तौर पर चालू शैक्षणिक सत्र का आईडी कार्ड, पिछले वर्ष की मार्कशीट या वर्तमान वर्ष का हाफ-ईयरली/मिड-टर्म रिजल्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।
दिव्यांग दर्शकों के लिए टिकट बुकिंग के विशेष दिशा-निर्देश जारी.
दिव्यांग दर्शकों को टिकट बुकिंग के दौरान सिविल सर्जन या अधिकृत सरकारी अधिकारी द्वारा जारी वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। व्हीलचेयर की आवश्यकता वाले दर्शकों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय व्हीलचेयर टिकट का विकल्प चुनना होगा। हालांकि, मैच के दिन स्टेडियम में उपयोग के लिए व्हीलचेयर दर्शकों को स्वयं साथ लानी होगी।
ऑनलाइन बुकिंग के बाद घर बैठे मिलेगा मैच का टिकट.
- टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए एमपीसीए दस्तावेजों की जांच करेगा। ऐप या वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने के बाद उनकी सत्यता और पात्रता की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर आवेदक के रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर या ईमेल पर भुगतान के लिए लिंक भेजा जाएगा।
- एमपीसीए द्वारा भेजे गए पेमेंट लिंक के जरिए भुगतान पूरा होते ही टिकट की बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी। इसके बाद टिकट कूरियर के माध्यम से दिए गए पते पर भेजा जाएगा। वहीं, आम दर्शकों के लिए जनरल कैटेगरी की टिकट बुकिंग 25 सितंबर से शुरू होगी। इस श्रेणी में एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा।
(English)
India-West Indies T20 to Be Played in Indore on October 11, Online Ticket Booking for Students and Persons with Disabilities Begins September 22; Tickets to Be Delivered by Courier.
Preparations are underway for the India-West Indies T20 International match scheduled to be played at Holkar Stadium on October 11. Ticket rates have been finalized for students and cricket fans with disabilities who wish to attend the match.
The Madhya Pradesh Cricket Association (MPCA) has announced the complete schedule for online booking of tickets for the India-West Indies T20 match. Once the booking process is completed, the tickets will be delivered directly to spectators’ homes through courier service.
Online Ticket Booking to Begin in September.
Online booking for the special ticket quota reserved for students and persons with disabilities will start at 12 noon on September 22. The booking window will remain open until 12 noon on September 23, or until the allotted quota of tickets is exhausted. The entire ticket purchasing process will be conducted online.
How Much Do the Tickets Cost? Check the Complete Price Details.
For the India-West Indies T20 match, tickets for students have been priced at ₹950 for the East Stand (Lower) and ₹1,200 for the second floor of the same stand. For spectators with disabilities, a ticket for the North-West Gallery will cost ₹400. Under both special categories, each individual will be allowed to book only one ticket.
Strict Rules and Essential Documents Required for Student Ticket Booking.
According to the MPCA, the student ticket quota will be available only to regular students enrolled in schools, colleges or universities. Students studying at coaching institutes or private academies will not be eligible for this facility. During ticket booking, students will have to upload a valid ID card for the current academic session, last year’s marksheet, or the current year’s half-yearly/mid-term result as proof of eligibility and identity.
Special Ticket Booking Guidelines Issued for Spectators with Disabilities.
Spectators with disabilities will be required to upload a valid disability certificate issued by a Civil Surgeon or an authorized government officer while booking their tickets. Those requiring a wheelchair must select the wheelchair ticket option while filling out the online form. However, spectators will have to bring their own wheelchair to the stadium on match day.
Book Online and Get Your Match Ticket Delivered to Your Doorstep.
- The ticket booking process has been designed with a focus on security. After applicants upload their documents through the app or website, MPCA will verify them. Once the documents are found to be valid, a payment link will be sent to the applicant’s registered WhatsApp number or email address.
- The ticket booking will be confirmed once the payment is completed through the payment link sent by MPCA. The ticket will then be delivered to the registered address via courier. For general spectators, ticket booking under the general category will begin from September 25, with each person allowed to purchase a maximum of four tickets at a time.
(संस्कृत)
इन्दौरे ११ अक्टोबर्-दिने भारत-वेस्टइण्डीज् टी-२० स्पर्धा, छात्राणां दिव्याङ्गानां च कृते २२ सितम्बरतः ऑनलाइन प्रवेशपत्र-आरक्षणम् आरप्स्यते; प्रवेशपत्रं कूरियर-माध्यमेन गृहं प्राप्स्यति।.
इन्दौरस्य होलकर-क्रीडाङ्गणे ११ अक्टोबर्-दिने भारत-वेस्टइण्डीज्-देशयोः मध्ये टी-२० अन्तर्राष्ट्रीय-क्रीडा स्पर्धा भविष्यति। स्पर्धां द्रष्टुम् इच्छुकानां छात्राणां दिव्याङ्ग-क्रीडा-प्रेमिणां च कृते प्रवेशपत्राणां मूल्यानि निर्धारितानि।
मध्यप्रदेश-क्रिकेट्-संघटनेन भारत-वेस्टइण्डीज् टी-२० क्रीडा-स्पर्धायाः प्रवेशपत्राणां ऑनलाइन-आरक्षणस्य सम्पूर्णः कार्यक्रमः प्रकाशितः। आरक्षण-प्रक्रिया पूर्णतया सम्पन्ने सति प्रवेशपत्रं कूरियर-माध्यमेन दर्शकानां गृहं प्रत्यक्षं प्रेषयिष्यते।
सितम्बर-मासे ऑनलाइन-प्रवेशपत्र-आरक्षणस्य आरम्भः भविष्यति।
भारत-वेस्टइण्डीज् टी-२० क्रीडा-स्पर्धायै छात्राणां दिव्याङ्गानां च कृते निर्धारितस्य विशेष-प्रवेशपत्र-कोटायाः ऑनलाइन-आरक्षणं २२ सितम्बर्-दिने मध्याह्ने १२ वादने आरप्स्यते। आरक्षणस्य अवसरः २३ सितम्बर्-दिने मध्याह्नं १२ वादनपर्यन्तं अथवा निर्धारित-कोटायाः प्रवेशपत्राणां समाप्तिपर्यन्तं उपलब्धः भविष्यति। प्रवेशपत्र-क्रयणस्य सम्पूर्णा प्रक्रिया ऑनलाइन-माध्यमेन एव भविष्यति।
प्रवेशपत्राणां मूल्यानि कति? सम्पूर्णं विवरणम् अत्र ज्ञायताम्।.
भारत-वेस्टइण्डीज् टी-२० क्रीडा-स्पर्धायै छात्राणां कृते पूर्व-प्रेक्षागारस्य अधोभागस्य प्रवेशपत्रं ₹९५०, तस्यैव प्रेक्षागारस्य द्वितीयतलस्य प्रवेशपत्रं ₹१२०० इति मूल्येन उपलब्धं भविष्यति। दिव्याङ्ग-दर्शकानां कृते उत्तर-पश्चिम-दीर्घायाः प्रवेशपत्रं ₹४०० इति निर्धारितम् अस्ति। छात्र-दिव्याङ्गयोः उभयोः विशेष-श्रेण्योः प्रत्येकः व्यक्तिः केवलम् एकमेव प्रवेशपत्रं आरक्षितुं शक्नोति।
छात्राणां प्रवेशपत्र-आरक्षणाय आवश्यक-दस्तावेजैः सह कठोराः नियमाः निर्धारिताः।
एमपीसीए-संस्थायाः अनुसारं छात्र-कोटायाः प्रवेशपत्र-सुविधा केवलं विद्यालयेषु, महाविद्यालयेषु अथवा विश्वविद्यालयेषु नियमितरूपेण अध्ययनं कुर्वद्भ्यः छात्रेभ्यः प्रदास्यते। कोचिङ्ग-संस्थानेषु निजी-अकादमिषु वा अध्ययनं कुर्वतां छात्राणां कृते एषा सुविधा उपलब्धा न भविष्यति। प्रवेशपत्र-आरक्षणसमये छात्रैः पात्रतायाः परिचयस्य च प्रमाणरूपेण वर्तमान-शैक्षणिक-सत्रस्य परिचयपत्रं, गतवर्षस्य अंकपत्रं अथवा अस्य वर्षस्य अर्धवार्षिक-परीक्षायाः परिणामपत्रं अनिवार्यतया अपलोडनीयं भविष्यति।
दिव्याङ्ग-दर्शकानां कृते प्रवेशपत्र-आरक्षणस्य विशेष-निर्देशाः प्रकाशिताः।
दिव्याङ्ग-दर्शकैः प्रवेशपत्रस्य आरक्षणसमये सिविल-सर्जनेन अथवा अधिकृतेन सर्वकारीय-अधिकारेण प्रदत्तं वैधं दिव्याङ्गता-प्रमाणपत्रम् अपलोड करणीयम्। येषां दर्शकानां चक्रिकायानस्य आवश्यकता अस्ति, ते ऑनलाइन-प्रपत्रं पूरयन्तः चक्रिकायान-प्रवेशपत्रस्य विकल्पं चिन्वन्तु। किन्तु स्पर्धादिने क्रीडाङ्गणे उपयोगाय दर्शकैः स्वकीया चक्रिकायानम् एव आनयितव्यम्।
ऑनलाइन-आरक्षणानन्तरं क्रीडा-प्रवेशपत्रं गृहं प्रत्यक्षं प्राप्स्यते।
- प्रवेशपत्र-आरक्षणस्य प्रक्रिया सुरक्षितां कर्तुं एमपीसीए संस्था आवेदकैः अपलोड-कृतानां दस्तावेजानां परीक्षणं करिष्यति। ऐप अथवा जालपुटस्य माध्यमेन दस्तावेजाः प्रेषिते सति तेषां वैधतायाः पात्रतायाश्च परीक्षणं भविष्यति। दस्तावेजेषु सत्यता प्राप्ते आवेदकस्य पञ्जीकृते व्हाट्सऐप्-सङ्ख्यायां अथवा ई-मेल्-सङ्केते भुगतानस्य सूत्रं प्रेषयिष्यते।
- एमपीसीए-संस्थया प्रेषितस्य भुगतान-सूत्रस्य माध्यमेन भुगतानं पूर्णं कृते सति प्रवेशपत्रस्य आरक्षणं सुनिश्चितं भविष्यति। ततः प्रवेशपत्रं कूरियर-माध्यमेन निर्दिष्टे पत्तने प्रेषयिष्यते। सामान्य-दर्शकानां कृते सामान्य-श्रेण्याः प्रवेशपत्र-आरक्षणं २५ सितम्बरतः प्रारप्स्यते। अस्यां श्रेण्यां प्रत्येकः व्यक्तिः एकस्मिन् समये अधिकतमं चत्वारि प्रवेशपत्राणि क्रेतुं शक्नोति।


