सऊदी की पाइपलाइन बंद, होर्मुज पर भी कड़ी निगरानी; क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?Saudi Pipeline Shut Down, Strait of Hormuz Under Tight Watch; Will Petrol and Diesel Prices Rise in India?सऊदी-अरबस्य तेलवाहिनी नलिका स्थगिता, होर्मुज-जलडमरूमध्ये च कठोरं निरीक्षणम्; किं भारतदेशे पेट्रोल-डीजलयोः मूल्यवृद्धिः भविष्यति?
बता दें कि इस पाइपलाइन के जरिए प्रतिदिन करीब 50 से 70 लाख बैरल कच्चे तेल की ढुलाई की क्षमता है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के चलते तेल आपूर्ति में पैदा हुई बाधाओं को कम करने में यह पाइपलाइन फिलहाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सऊदी अरब ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दरकिनार करने वाली अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन को फिलहाल बंद कर दिया है। इस फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई और क्रूड करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इराक की ओर से किए गए कई ड्रोन हमलों में रियाद और मदीना क्षेत्र स्थित ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को निशाना बनाया गया, जिससे संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हुए। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक पाइपलाइन को एहतियाती कदम के तौर पर बंद रखा गया है।
इस तेल पाइपलाइन की रोजाना करीब 50 से 70 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचाने की क्षमता है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच आपूर्ति व्यवस्था पर पड़े दबाव को कम करने और तेल की सप्लाई बनाए रखने में यह पाइपलाइन अहम माध्यम बनी हुई है।
पाइपलाइन बंद होने से बाजार में बढ़ी तेल आपूर्ति की चिंता।
पाइपलाइन के संचालन में आई रुकावट ने वैश्विक तेल बाजार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। कच्चे तेल के दाम बढ़ने और आपूर्ति में अचानक कमी के बीच सीमित ग्लोबल इन्वेंट्री ने भारतीय तेल कंपनियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कंपनियां अब इस बात का आकलन कर रही हैं कि यदि मौजूदा स्थिति लंबे समय तक जारी रहती है, तो इसका क्रूड की उपलब्धता, वैकल्पिक स्रोतों से खरीद और लागत पर कितना प्रभाव पड़ सकता है।
तेल की कीमतों में आ सकती है तेजी।
सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन लाल सागर के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है। यदि इसका संचालन लंबे समय तक बाधित रहता है, तो वैकल्पिक स्रोतों से क्रूड की व्यवस्था करना मुश्किल होने के साथ-साथ महंगा भी पड़ सकता है। भारत की तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयातित कच्चे तेल से पूरा होता है। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि भारतीय तेल कंपनियां संभावित आपूर्ति संकट से निपटने के लिए कितनी तेजी से नए स्रोत और विकल्प तलाशती हैं।
जानकारों के मुताबिक, यदि पाइपलाइन में जारी रुकावट लंबे समय तक बनी रहती है तो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। सीमित उपलब्धता का असर क्रूड की खरीद से लेकर परिवहन तक की लागत पर पड़ने की आशंका है। ऐसे में भारतीय तेल कंपनियों को आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने पर जोर देना पड़ सकता है। बढ़ती लागत से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है, जिसका असर अंततः ईंधन की खुदरा कीमतों पर पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है।
लाल सागर में जहाजों की आवाजाही पर खतरा बढ़ने के बाद हुए इस हमले ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर खींच दिया है। यमन में सरकारी बलों के खिलाफ लड़ रहे ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के एक द्वीप पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह जलडमरूमध्य होर्मुज के वैकल्पिक समुद्री मार्ग के तौर पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री परिवहन के लिए बेहद अहम माना जाता है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने केश्म के गवर्नर के हवाले से रविवार को हुए हमले के लिए एक “आतंकवादी दुश्मन” को जिम्मेदार बताया है। एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में एक व्यक्ति की जान गई, जबकि चार अन्य घायल हुए। घटना को लेकर अमेरिकी सेना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान अमेरिका ने ईरानी झंडे वाले कुछ जहाजों को निशाना बनाया है। वहीं, अब अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरान की ओर से दागी जा रही बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर नया सुरक्षा खतरा पैदा हो गया है।
बंदर अब्बास से करीब 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केश्म द्वीप ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ मजबूत करने की ईरान की कोशिशों में इस द्वीप की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।
(English)
The pipeline has the capacity to transport around 5 to 7 million barrels of crude oil every day. Amid disruptions in oil supplies caused by the US-Iran conflict, it has emerged as a key route for easing pressure on global crude supplies.
Saudi Arabia has temporarily shut down its crucial East-West oil pipeline, which provides an alternative route to the Strait of Hormuz. Following the decision, crude oil prices surged by more than 3 percent, with crude trading at around $108 per barrel. According to the Saudi Foreign Ministry, several drone attacks originating from Iraq targeted the East-West pipeline in the Riyadh and Medina regions, causing significant property damage and injuring several people. Saudi authorities said the pipeline was shut as a precautionary measure while security inspections are carried out.
The pipeline is capable of transporting around 5 to 7 million barrels of crude oil per day. Amid the US-Iran conflict, it has become an important route for easing supply disruptions and maintaining the flow of crude oil.
Pipeline Shutdown Raises Fresh Concerns Over Oil Supply in the Market.
According to market experts, the disruption in the pipeline has added to concerns in the global oil market. Rising crude prices, combined with a sudden decline in supply and limited global inventories, have also put Indian oil companies on alert. They are now assessing how a prolonged disruption could affect crude availability, sourcing options and overall procurement costs.
Oil Prices May Witness a Fresh Rise.
Saudi Arabia’s East-West pipeline has long served as a key route for transporting crude oil toward the Red Sea. If the disruption continues for an extended period, securing alternative supplies could become both difficult and more expensive. India relies heavily on imported crude to meet its oil requirements. The key question now is how quickly Indian oil companies can identify alternative sources and adjust their sourcing strategies to manage potential supply risks.
According to market experts, if the pipeline disruption continues for a prolonged period, crude oil prices could remain volatile. Limited availability may also increase overall procurement and transportation costs. Indian oil companies may therefore need to diversify their sourcing options. Rising costs could put pressure on their margins, potentially affecting retail fuel prices. In such a scenario, an increase in petrol and diesel prices may become necessary.
The attack has once again drawn global attention to the Strait of Hormuz, amid growing threats to shipping activity in the Red Sea over the past week. Iran-backed Houthi rebels fighting government forces in Yemen have taken control of an island in the Bab el-Mandeb Strait. The waterway is considered an important maritime route for international trade and a potential alternative to the Strait of Hormuz.
Iran’s state news agency IRNA, citing the governor of Qeshm, blamed a “terrorist enemy” for Sunday’s attack. According to the agency, one person was killed and four others were injured in the incident. The US military did not immediately issue a comment on the attack. Reports say the United States has targeted Iranian-flagged vessels during its blockade of Iranian ports, while it now faces a new threat from Iranian ballistic missiles being fired toward its warships.
Qeshm Island, located around 22 kilometers from the port city of Bandar Abbas, holds major strategic importance for Iran. The island is considered crucial to Tehran’s efforts to strengthen its control over the Strait of Hormuz.
(संस्कृत)
ज्ञातव्यं यत् अस्याः तेलवाहिन्याः प्रतिदिनं पञ्चतः सप्तपर्यन्तं मिलियन-बैरल-परिमितस्य कच्च-तैलस्य वहनस्य क्षमता अस्ति। अमेरिका-ईरानयोः संघर्षेण तैलापूर्तौ उत्पन्नानां व्यवधानानां न्यूनीकरणे एषा तेलवाहिनी महत्त्वपूर्णां भूमिकां निर्वहति।
सऊदी-अरब-देशेन होर्मुज-जलडमरूमध्यं परिहर्तुं प्रयुज्यमाना महत्त्वपूर्णा ईस्ट-वेस्ट तेलवाहिनी साम्प्रतं स्थगिता। अस्य निर्णयस्य अनन्तरं कच्च-तैलस्य मूल्यं त्रिभिः प्रतिशताधिकं वर्धितं तथा च तैलस्य मूल्यं प्रति बैरल् प्रायः १०८ डॉलर् अभवत्। सऊदी विदेश-मन्त्रालयस्य अनुसारं इराक्-देशात् आगतैः अनेकैः ड्रोन-आक्रमणैः रियाद्-मदीना-क्षेत्रयोः स्थितायाः ईस्ट-वेस्ट तेलवाहिन्याः लक्ष्यीकरणं कृतम्। तेन सम्पत्तीनां पर्याप्तं क्षतिः जाता तथा च अनेकाः जनाः आहताः। सऊदी-अधिकारिभिः उक्तं यत् सुरक्षा-परीक्षणस्य कारणेन एषा तेलवाहिनी सावधानतारूपेण अस्थायिरूपेण स्थगिता अस्ति।
अस्याः तेलवाहिन्याः प्रतिदिनं प्रायः पञ्चतः सप्तपर्यन्तं मिलियन-बैरल्-परिमितं कच्चं तैलं वहितुं क्षमता अस्ति। अमेरिका-ईरानयोः संघर्षस्य मध्ये तैलापूर्तौ उत्पन्नानां व्यवधानानां न्यूनीकरणे तैलप्रवाहस्य च निर्वाहे एषा तेलवाहिनी महत्त्वपूर्णं साधनं वर्तते।
तेलवाहिनी स्थगितत्वेन विपण्यां तैलापूर्तेः चिन्ता वर्धिता।
विशेषज्ञाणां मतानुसारम्, तेलवाहिन्यां उत्पन्नेन व्यवधानेन वैश्विक-तैल-विपण्यस्य चिन्ता अधिका वर्धिता अस्ति। कच्च-तैलस्य वर्धमानमूल्येन सह तैलापूर्तौ आकस्मिक-न्यूनता तथा सीमिता वैश्विक-तैल-सञ्चय-व्यवस्था भारतीय-तैल-कम्पनीनाम् अपि चिन्तां वर्धितवती। यदि वर्तमानस्थितिः दीर्घकालं यावत् एवमेव तिष्ठति, तर्हि कच्च-तैलस्य उपलब्धतायां, वैकल्पिक-स्रोतैः क्रयणे तथा व्यये च कः प्रभावः भविष्यति इति कम्पन्यः सम्प्रति मूल्याङ्कनं कुर्वन्ति।
तैलस्य मूल्येषु वृद्धिः सम्भाविता।
सऊदी-अरबस्य ईस्ट-वेस्ट तेलवाहिनी लाल-सागरस्य दिशि कच्च-तैलस्य परिवहनाय महत्त्वपूर्णं माध्यमं मन्यते। यदि अस्याः सञ्चालनस्य व्यवधानं दीर्घकालं यावत् भवति, तर्हि वैकल्पिक-स्रोतेभ्यः कच्च-तैलस्य प्राप्तिः कठिनतरा अधिकव्ययपूर्णा च भवितुम् अर्हति। भारतस्य तैल-आवश्यकतायाः महदंशः आयातित-कच्च-तैलेन पूर्यते। अतः अधुना ध्यानं अस्मिन् भविष्यति यत् भारतीय-तैल-कम्पन्यः सम्भावित-तैलापूर्ति-संकटस्य निवारणाय कियत् शीघ्रं नवीनान् स्रोतः विकल्पांश्च अन्वेष्टुं शक्नुवन्ति।
विशेषज्ञाणां मतानुसारं यदि तेलवाहिन्यां विद्यमानं व्यवधानं दीर्घकालं यावत् तिष्ठति, तर्हि कच्च-तैलस्य मूल्येषु अस्थिरता निरन्तरं भवितुम् अर्हति। तैलस्य सीमित-उपलब्धतायाः प्रभावः क्रयण-व्ययस्य परिवहन-व्ययस्य च वृद्धिरूपेण दृश्येत। अतः भारतीय-तैल-कम्पनीभ्यः तैल-प्राप्तेः स्रोतांसि विविधीकर्तुं आवश्यकता भवितुम् अर्हति। वर्धमानव्ययेन कम्पनीनां लाभांशेषु दबावः उत्पद्येत, यस्य प्रभावः अन्ततः ईंधनस्य खुदरा-मूल्येषु अपि भवितुं शक्नोति। एतादृशे परिस्थितौ पेट्रोल-डीजलयोः मूल्यवृद्धेः आवश्यकता सम्भाविता।
गतसप्ताहे लाल-सागरे नौकायान-गतिविधीनां प्रति संकटे वर्धिते सति, अस्य आक्रमणस्य कारणेन पुनः होर्मुज-जलडमरूमध्यस्य विषये वैश्विकं ध्यानं केन्द्रितम् अभवत्। यमने सरकारी-सैन्यबलैः सह युद्धं कुर्वन्तः ईरान-समर्थिताः हूती-विद्रोहिणः बाब-अल-मन्देब्-जलडमरूमध्ये स्थितम् एकं द्वीपं स्वाधीनतया अधिकृतवन्तः। एषः जलडमरूमध्यः होर्मुजस्य वैकल्पिक-समुद्री-मार्गरूपेण अन्तर्राष्ट्रीय-वाणिज्याय समुद्री-परिवहनाय च अत्यन्तं महत्त्वपूर्णः मन्यते।
ईरानस्य राजकीय-समाचार-संस्था इरना इत्यनया केश्म्-प्रदेशस्य राज्यपालस्य उद्धरणं दत्त्वा रविवासरे अभवत् आक्रमणं “आतङ्कवादी-शत्रुणा” कृतमिति उक्तम्। संस्थायाः समाचारानुसारम् अस्मिन् आक्रमणे एकस्य जनस्य मृत्युः अभवत्, चत्वारः अन्ये जनाः च आहताः अभवन्। अस्य घटनायाः विषये अमेरिकी-सैन्यस्य पक्षतः तत्कालं कापि आधिकारिक-प्रतिक्रिया न प्राप्ता। वार्तानुसारं ईरानी-बन्दरगाहानां नाकाबन्दी-काले अमेरिकया ईरानी-ध्वजधारिणः केचन पोताः लक्ष्यीकृताः। इदानीं तु ईरानतः अमेरिकी-युद्धपोतान् प्रति प्रक्षिप्यमाणाभिः बैलिस्टिक-मिसाइल्-क्षेपणास्त्रैः नूतनं सुरक्षा-संकटं उत्पन्नम् अस्ति।
बन्दर-अब्बास्-बन्दरनगरात् प्रायः २२ किलोमीटर-दूरे स्थितं केश्म्-द्वीपं ईरानस्य रणनीतिकदृष्ट्या अत्यन्तं महत्त्वपूर्णम् अस्ति। होर्मुज-जलडमरूमध्यस्य उपरि स्वकीयां स्थितिं दृढीकर्तुं ईरानस्य प्रयत्नेषु अस्य द्वीपस्य महत्त्वपूर्णा भूमिका मन्यते।


