दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।Three Kanwariyas riding a motorcycle were killed after a speeding vehicle rammed into them on the Delhi–Meerut Expressway.दिल्ली-मेरठ-द्रुतमार्गे तीव्रगत्या धावता वाहनेन द्विचक्रिकायां स्थिताः त्रयः कांवडियात्रिकाः आहताः, येन तेषां दुःखदं निधनम् अभवत्।

भोजपुर थाना क्षेत्र में हादसा हुआ
मोदीनगर: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों कांवड़िए हरियाणा से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के स्वजन को दे दी है।
हरियाणा के झज्जर निवासी 45 वर्षीय ज्ञानप्रकाश, 35 वर्षीय राजकुमार और 22 वर्षीय प्रदीप एक ही बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे, जब वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों कांवड़िए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम और भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने मृतकों के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है।
गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ा
दिल्ली-मेरठ मार्ग के साथ-साथ गंगनहर पटरी मार्ग भी अब कांवड़ यात्रा की आस्था और श्रद्धा के रंग में रंगने लगा है। यहां बड़ी संख्या में कांवड़िये कंधों पर कांवड़ उठाए पदयात्रा करते नजर आए। अनुमान के मुताबिक, दिनभर में पांच हजार से अधिक कांवड़िये इस मार्ग से होकर गुजरे। श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से श्रद्धालु कांवड़ लेकर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर रहे हैं।

दिल्ली-मेरठ मार्ग के साथ-साथ गंगनहर पटरी मार्ग पर भी कांवड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाले श्रद्धालु गंगनहर पटरी मार्ग से होते हुए पाइपलाइन मार्ग के रास्ते लोनी पहुंचते हैं और वहां से दिल्ली में प्रवेश करते हैं। मंगलवार को सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक कांवड़िये इस मार्ग से होकर गुजरे।
English
A tragic road accident in the Bhojpur police station area on the Delhi–Meerut Expressway claimed the lives of three Kanwariyas travelling on a motorcycle. An unidentified vehicle reportedly hit their bike, killing all three on the spot. Police have launched an investigation and are searching for the vehicle and its driver.
Modinagar: A tragic road accident occurred near Kalchina village in the Bhojpur police station area on the Delhi–Meerut Expressway on Wednesday morning. Three Kanwariyas travelling on a motorcycle were killed after a speeding unidentified vehicle rammed into them. The three devotees were reportedly travelling from Haryana to Haridwar to collect holy water during the Kanwar Yatra. Police reached the spot, sent the bodies for post-mortem examination, and informed the families of the deceased.
Gyan Prakash (45), Rajkumar (35), and Pradeep (22), all residents of Jhajjar, Haryana, were travelling on the same motorcycle to Haridwar to collect the holy Kanwar. At around 5 a.m. on Wednesday, when they reached near Kalchina village on the Delhi–Meerut Expressway, a speeding unidentified vehicle coming from behind allegedly hit their motorcycle while attempting to overtake it.
The impact of the collision was so severe that all three Kanwariyas were thrown onto the road and sustained critical injuries. Their motorcycle was also badly damaged. After receiving information about the accident, the patrolling team and Bhojpur police rushed to the spot and immediately shifted the injured men to a nearby hospital. However, doctors declared all three dead after examination.
Modinagar ACP Bhaskar Verma said that three people lost their lives in the tragic road accident. The families of the deceased have been informed. Police are examining footage from CCTV cameras installed along the expressway to identify and trace the unidentified vehicle involved in the collision.।
A Massive Crowd of Kanwariyas Floods the Ganga Canal Road
Along with the Delhi–Meerut route, the Ganga Canal embankment road has also begun to resonate with the spirit and devotion of the Kanwar Yatra. A large number of Kanwariyas were seen walking along the route carrying Kanwars on their shoulders. According to estimates, more than 5,000 devotees passed through the road during the day. The pilgrims are undertaking the sacred journey to offer holy water to Lord Mahadev on the occasion of Maha Shivratri in the holy month of Shravan.
Apart from the Delhi–Meerut route, the number of Kanwariyas travelling along the Ganga Canal embankment road is also increasing steadily. Devotees heading towards Rajasthan, Haryana, and Delhi pass through the Ganga Canal route and the pipeline road, reach Loni, and then enter Delhi. More than 5,000 Kanwariyas travelled along this route from morning to evening on Tuesday.
संस्कृत:
दिल्ली-मेरठ-द्रुतमार्गे भोजपुर-आरक्षीथानाक्षेत्रे भीषणे मार्गदुर्घटनायां द्विचक्रिकायां यात्रां कुर्वतां त्रयाणां कांवडियात्रिकाणां घटनास्थले एव निधनम् अभवत्। अज्ञातवाहनेन तेषां द्विचक्रिकायाः प्रबलतया आघातः कृत इति कथ्यते। दुर्घटनानन्तरं आरक्षिभिः प्रकरणं पञ्जीकृत्य अज्ञातवाहनस्य तस्य चालकस्य च अन्वेषणम् आरब्धम्।
मोदीनगरम्: दिल्ली-मेरठ-द्रुतमार्गे भोजपुर-आरक्षीथानाक्षेत्रस्य कलछीना-ग्रामस्य समीपे बुधवासरे प्रातःकाले भीषणा मार्गदुर्घटना अभवत्। तीव्रगत्या धावता अज्ञातवाहनेन द्विचक्रिकायां यात्रां कुर्वतां त्रयाणां कांवडियात्रिकाणाम् आघातः कृतः, येन तेषां त्रयाणामपि घटनास्थले एव निधनम् अभवत्। ते हरियाणातः हरिद्वारं कांवड-यात्रायै गच्छन्तः आसन्। घटनायाः सूचना प्राप्य आरक्षिणः घटनास्थलं प्राप्य मृतदेहान् शवपरीक्षणार्थं प्रेषितवन्तः तथा मृतकानां स्वजनान् सूचितवन्तः।
हरियाणाराज्यस्य झज्जर-निवासिनः 45 वर्षीयः ज्ञानप्रकाशः, 35 वर्षीयः राजकुमारः तथा 22 वर्षीयः प्रदीपः एकस्यामेव द्विचक्रिकायां आरुह्य कांवड-ग्रहणार्थं हरिद्वारं गच्छन्तः आसन्। बुधवासरे प्रातः प्रायः पञ्चवादने ते दिल्ली-मेरठ-द्रुतमार्गे कलछीना-ग्रामस्य समीपं प्राप्तवन्तः। तस्मिन्नेव समये पश्चात् तीव्रगत्या आगच्छता अज्ञातवाहनेन अग्रे गन्तुम् अतिक्रमणप्रयासे तेषां द्विचक्रिकायाः आघातः कृतः
वाहनयोः संघर्षः इत्थं भीषणः आसीत् यत् द्विचक्रिकायां स्थिताः त्रयः कांवडियात्रिकाः मार्गे पतित्वा गम्भीरतया आहताः अभवन्। तेषां द्विचक्रिका अपि अत्यन्तं क्षतिग्रस्ता अभवत्। दुर्घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण गश्ती-दलम् तथा भोजपुर-आरक्षिदलम् घटनास्थलं शीघ्रं प्राप्तवन्तौ। आरक्षिभिः त्रयः अपि आहताः समीपस्थं चिकित्सालयं त्वरितं नीताः, यत्र परीक्षणानन्तरं चिकित्सकैः ते सर्वे मृताः घोषिताः।
मोदीनगरस्य एसीपी भास्करवर्मा अवदत् यत् अस्मिन् भीषणे मार्गदुर्घटनायां त्रयः जनाः प्राणान् त्यक्तवन्तः। मृतकानां स्वजनाः घटनायाः विषये सूचिताः सन्ति। तदनन्तरं द्रुतमार्गे स्थापितानां सीसीटीवी-चित्रग्राहकाणां दृश्यसामग्रीं परीक्ष्य टक्करं कृतवतः अज्ञातवाहनस्य परिचयः तथा अन्वेषणं क्रियते।
गङ्गानहर-तटमार्गे कांवडियात्रिकाणां विशालः जनसमूहः समागतः
दिल्ली-मेरठ-मार्गेण सह गङ्गानहर-तटमार्गः अपि अधुना कांवडयात्रायाः श्रद्धा-भक्तिभावेन रञ्जितः दृश्यते। तत्र बहुसंख्याकाः कांवडयात्रिकाः स्कन्धयोः कांवडं धारयन्तः पदयात्रां कुर्वन्तः दृष्टाः। अनुमानानुसारं दिवसभरं पञ्चसहस्राधिकाः कांवडयात्रिकाः अस्मिन् मार्गेण गतवन्तः। श्रावणमासस्य महाशिवरात्र्यां भगवान् महादेवस्य जलाभिषेकं कर्तुं श्रद्धालवः कांवडं गृहीत्वा पवित्रां पदयात्रां कुर्वन्ति।
दिल्ली-मेरठ-मार्गस्य अतिरिक्तं गङ्गानहर-तटमार्गे अपि कांवडयात्रिकाणां आवागमनं निरन्तरं वर्धते। राजस्थान-हरियाणा-दिल्ली-दिशं गच्छन्तः श्रद्धालवः गङ्गानहर-तटमार्गेण तथा पाइपलाइन-मार्गेण लोनी-नगरं प्राप्य ततः दिल्ली-नगरं प्रविशन्ति। मङ्गलवासरे प्रातःकालात् सायंकालपर्यन्तं पञ्चसहस्राधिकाः कांवडयात्रिकाः अस्मिन् मार्गेण गतवन्तः।


