दमोह में शराब सेवन के बाद युवक की हालत बिगड़ी, जबलपुर रेफर; भाई ने अवैध शराब बिक्री का लगाया आरोप। Youth’s Health Deteriorates After Consuming Alcohol in Damoh, Referred to Jabalpur; Brother Alleges Illegal Liquor Sale. दमोहे मद्यसेवनानन्तरं युवकस्य स्वास्थ्यं विकृतम्, जबलपुरं प्रति चिकित्सार्थं प्रेषितः; भ्रात्रा अवैधमद्यविक्रयस्य आरोपः।

0

दमोह जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान युवक के फेफड़ों में पानी जमा होने की जानकारी दी। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने फेफड़ों से पानी निकालने का प्रयास शुरू किया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

दमोह। तेजगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरम हरदुआ गांव में सोमवार रात अधिक शराब सेवन के बाद 25 वर्षीय युवक भगवान सिंह पुत्र दामोदर गौंड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि युवक के चचेरे भाई मूरत सिंह के अनुसार, भगवान सिंह सोमवार दोपहर दो लोगों के साथ सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र स्थित बलेह गांव गया था। वहां उसने शराब का सेवन किया। इसके बाद गांव वापस लौटने पर भी उसने शराब पी। शाम होते-होते उसकी हालत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने के साथ उसे उल्टियां होने लगीं।

नाजुक हालत में युवक को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा।

इसके बाद युवक को तत्काल दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसके फेफड़ों में पानी जमा होने की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर फेफड़ों से पानी निकालने का प्रयास किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई। एसपी आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर समेत तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी टीआई मनीष कुमार, इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी ली और मामले की स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने युवक और उसके परिजनों से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब दो माह से अवैध शराब की बिक्री का सिलसिला चल रहा है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्षेत्र में अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही है और इसे कौन लोग बेच रहे हैं। अवैध शराब की बिक्री से जुड़े ठिकाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम वहां भेजकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

(English)

Doctors at Damoh District Hospital found fluid accumulation in the youth’s lungs during medical examinations. As his condition was reported to be serious, the medical team attempted to remove the accumulated fluid. He remains under treatment and close medical observation.

Damoh. A 25-year-old man, Bhagwan Singh, son of Damodar Gound, fell seriously ill after reportedly consuming excessive alcohol on Monday night in Ganeshpuram Hardua village under Tejgarh police station limits. His family members rushed him to the District Hospital in critical condition. After providing initial treatment, doctors referred him to Jabalpur Medical College for further medical care.

Superintendent of Police Anand Kaladgi said that, according to the youth’s cousin Murat Singh, Bhagwan Singh had gone to Baleh village in the Rahli police station area of Sagar district with two other people on Monday afternoon. He reportedly consumed alcohol there and continued drinking after returning to his village. By evening, his condition began to worsen, with foam coming from his mouth and repeated vomiting.

Youth Referred to Jabalpur Medical College in Critical Condition.

The youth was immediately admitted to Damoh District Hospital, where doctors examined him and found fluid accumulation in his lungs. As his condition was critical, the medical team attempted to remove the accumulated fluid. Following initial treatment, he was referred to Jabalpur Medical College for advanced medical care.

Police Officers Reached the Hospital After Receiving Information.

Following information about the incident, senior police officials promptly reached the district hospital. SP Anand Kaladgi, Additional SP Sujeet Singh Bhadoria, Tendukheda SDOP Archana Ahir, Tejgarh Police Station In-charge Arvind Singh, Kotwali Police Station In-charge TI Manish Kumar, Imliya Outpost In-charge Ramashankar Mishra, along with other police officials, visited the hospital. The officials gathered details about the incident and assessed the situation.

Police officials spoke to the युवक and his family members to gather details about the incident. During the interaction, the family alleged that illegal liquor had been sold in the village for the past two months. SP Anand Kaladgi said that statements of the family members are being recorded as part of the investigation.The police are also investigating the source of the illegal liquor supply in the area and identifying those allegedly involved in its sale. Once the location involved is confirmed, a police team will be sent there and appropriate action will be taken according to law.

(संस्कृत)

दमोहे मद्यसेवनानन्तरं एकस्य युवकस्य सहसा स्वास्थ्यं विकृतम् अभवत्। तस्य गम्भीरावस्थां दृष्ट्वा जिला-चिकित्सालये प्राथमिकचिकित्सां दत्त्वा चिकित्सकैः तं जबलपुरं प्रति चिकित्सार्थं प्रेषितम्। युवकस्य भ्राता आरोपितवान् यत् ग्रामे अवैधरूपेण मद्यस्य विक्रयः प्रचलति। सः प्रकरणस्य अन्वेषणं कृत्वा अवैधमद्यव्यापारे संलग्नानां विरुद्धं कठोरकार्यवाहीं कर्तुं मागितवान्।

दमोह-जनपद-चिकित्सालये चिकित्सकैः परीक्षणानन्तरं युवकस्य फुफ्फुसयोः द्रवसञ्चयः ज्ञातः। तस्य गम्भीरां स्थितिं दृष्ट्वा चिकित्सकैः फुफ्फुसयोः सञ्चितद्रवस्य निष्कासनस्य प्रयासः कृतः। चिकित्सकानां निरीक्षणे तस्य चिकित्सा निरन्तरं प्रचलति।

दमोह। तेजगढ़-थानाक्षेत्रस्य गणेशपुरम-हरदुआ-ग्रामे सोमवासरस्य रात्रौ अत्यधिकमद्यसेवनानन्तरं २५ वर्षीयस्य भगवानसिंहस्य, दामोदरगौण्डस्य पुत्रस्य, सहसा स्वास्थ्यं विकृतम् अभवत्। गम्भीरावस्थां दृष्ट्वा परिजनाः तं शीघ्रं जिला-चिकित्सालयं नीतवन्तः। तत्र चिकित्सकैः प्राथमिकचिकित्सां प्रदाय उत्तमचिकित्सार्थं तं जबलपुर-वैद्यकीय-महाविद्यालयं प्रति प्रेषितम्।

पुलिस-अधीक्षकः आनन्द-कलादगी अवदत् यत् युवकस्य चचेरेभ्राता मूरतसिंहस्य कथनानुसारं भगवानसिंहः सोमवासरे मध्याह्ने द्वाभ्यां जनाभ्यां सह सागर-जनपदस्य रहली-थानाक्षेत्रान्तर्गते बलेह-ग्रामं गतवान्। तत्र तेन मद्यपानं कृतम्। ततः ग्रामं प्रत्यागत्य अपि सः मद्यपानं कृतवान्। सायंकाले तस्य स्वास्थ्यं विकृतम् अभवत् तथा च तस्य मुखात् फेनः निर्गन्तुं प्रारब्धः, वमनमपि जातम्।

गम्भीरावस्थायां युवकः जबलपुर-वैद्यकीय-महाविद्यालयं प्रति प्रेषितः।

तदनन्तरं युवकः तत्कालं दमोह-जनपद-चिकित्सालये प्रवेशितः। चिकित्सकैः परीक्षणानन्तरं तस्य फुफ्फुसयोः द्रवसञ्चयः ज्ञातः। तस्य गम्भीरावस्थां दृष्ट्वा फुफ्फुसयोः सञ्चितद्रवस्य निष्कासनस्य प्रयासः कृतः। प्राथमिकचिकित्सानन्तरं उत्तमचिकित्सार्थं सः जबलपुर-वैद्यकीय-महाविद्यालयं प्रति प्रेषितः।

सूचनां प्राप्य पुलिस-अधिकारीणः चिकित्सालयं प्राप्तवन्तः।

घटनायाः सूचना प्राप्तमात्रेण वरिष्ठाः पुलिसाधिकारिणः जिलाचिकित्सालयं प्राप्तवन्तः। पुलिस-अधीक्षकः आनन्दः कलादगी, अतिरिक्त-पुलिस-अधीक्षकः सुजीतसिंहः भदौरिया, तेन्दूखेड़ा उपविभागीय-पुलिस-अधिकारी अर्चना अहीर, तेजगढ़-स्थानकप्रभारी अरविन्दसिंहः, कोतवाली-स्थानकप्रभारी मनीषकुमारः, इमलिया-चौकीप्रभारी रमाशंकरमिश्रः च अन्ये पुलिसाधिकारिभिः सह चिकित्सालयं गतवन्तः। तत्र ते घटनासम्बद्धां सूचनां संगृह्य परिस्थितेः निरीक्षणं कृतवन्तः।

पुलिसाधिकारिभिः युवकस्य तस्य परिजनानां च समीपं गत्वा घटनासम्बन्धिनी सम्पूर्णा सूचना प्राप्ता। अस्मिन् समये परिजनैः आरोपितं यत् ग्रामे विगतेभ्यः द्वाभ्यां मासाभ्यः अवैधमद्यस्य विक्रयः प्रचलति। पुलिसाधीक्षकः आनन्दः कलादगी अवदत् यत् परिजनानां कथनानि अभिलिख्यन्ते।पुलिसया इदानीं क्षेत्रे अवैधमद्यः कुत्रतः आगच्छति तथा च केन जनैः सः विक्रीयते इति अपि अन्विष्यते। अवैधमद्यविक्रयस्य स्थानस्य निश्चितीकरणानन्तरं पुलिसदलम् तत्र प्रेषयित्वा नियमानुसारं कार्यवाही करिष्यते।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed