छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती: 1600 पदों के लिए कवर्धा में अभ्यर्थियों की जुटी भीड़। Chhattisgarh Police Constable Recruitment: Candidates Gather in Kawardha for 1,600 Posts। छत्तीसगढ़-पुलिस-आरक्षक-नियुक्तिः : १६०० पदानां कृते कवर्धायां अभ्यर्थिनां समागमः
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 के 1600 रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा बारिश और खराब मौसम के बावजूद कवर्धा में उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सामने डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया और भर्ती प्रक्रिया के तहत जल्द दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग उठाई।

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवक-युवतियां सुबह से ही डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने बारिश के बावजूद डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने नगाड़ा बजाकर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया और जल्द दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सीधे डिप्टी सीएम को ही ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द दूसरी चयन सूची जारी की जानी चाहिए।।
1600 पद रिक्त होने का अभ्यर्थियों ने किया दावा
अभ्यर्थियों के मुताबिक जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 के तहत कुल 5967 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इनमें से करीब 4367 अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति हो चुकी है, जबकि लगभग 1600 पद अब भी रिक्त बताए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई अभ्यर्थियों का नाम एक से अधिक जिलों की चयन सूची में आने सहित अन्य कारणों के चलते कुछ पद खाली रह गए। इन रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थी दूसरी चयन सूची या प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं।
एसपी बोले—कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शन के कारण मार्ग बाधित होने की स्थिति में नियमानुसार मामला दर्ज किया गया। शनिवार को जारी प्रदर्शन पर भी पुलिस की लगातार नजर है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया है।
बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला, वहीं भोजन कर फिर प्रदर्शन में जुटे अभ्यर्थी
शनिवार को प्रदर्शन के दूसरे दिन सुबह से ही डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपने स्थान से नहीं हटे और आंदोलन जारी रखा। कई अभ्यर्थियों ने मौके पर ही भोजन किया, जिसके बाद वे दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान नगाड़ा बजाकर जोरदार नारेबाजी की गई। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
English
The protest by candidates seeking to fill 1,600 vacant posts under the Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2023-24 continues in Kawardha. Despite rain and adverse weather, aspirants from across the state remain gathered outside the Deputy Chief Minister’s office. Beating drums to draw the government’s attention, the protesters have demanded the immediate release of the second selection list.
Kawardha. The protest by candidates demanding the release of the second selection list for the Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2023-24 continued for the second consecutive day on Saturday. Young men and women from different districts across the state remained stationed outside the Deputy Chief Minister’s office despite the rain. The protesters beat drums to draw the government’s attention and reiterated their demand for the early release of the second selection list.
The protesting candidates said they would submit a memorandum directly to the Deputy Chief Minister regarding their demands. They have urged the government to release the second selection list at the earliest to fill the vacant posts.
Candidates Claim 1,600 Posts Are Still Vacant
According to the candidates, the recruitment process for the District Police Force Constable Cadre Recruitment 2023-24 was conducted for a total of 5,967 posts. Around 4,367 candidates have already been selected and appointed, while nearly 1,600 posts are still claimed to be vacant
The protesters say several posts remained unfilled because some candidates appeared on selection lists for more than one district, along with other reasons. They are demanding that these vacant positions be filled through a second selection list or waiting list.
SP Jitendra Yadav said that maintaining peace and law and order in the district during the protest remains the police’s top priority. The administration is closely monitoring the situation, and necessary arrangements have been made to handle any eventuality.
Kabirdham Superintendent of Police Jitendra Yadav said that maintaining law and order and ensuring smooth traffic movement during the protest remains a key priority for the police. He stated that a case was registered as per rules after a road was blocked during Friday’s protest. Police are also closely monitoring Saturday’s demonstration, with adequate security personnel deployed to maintain order and handle any situation.
Despite heavy rain and adverse weather, the protesting candidates remained firmly stationed at the protest site. They had their meals there and, after a brief rest, gathered again to continue their demonstration. The adverse weather did little to dampen their resolve.
On the second day of the protest on Saturday, candidates began gathering outside the Deputy Chief Minister’s office from the morning. Despite continuous rain, the protesters remained at the site and continued their demonstration. Several candidates had meals at the venue itself before rejoining the protest. Slogans were raised amid the beating of traditional drums, while both male and female aspirants participated in the demonstration in large numbers.
संस्कृत
छत्तीसगढ़-पुलिस-आरक्षक-नियुक्तेः २०२३-२४ वर्षस्य १६०० रिक्तपदानि पूरयितुं अभ्यर्थिनां प्रदर्शनम् अद्यापि निरन्तरं प्रचलति। राज्यस्य विविध-जिलेभ्यः आगताः युवानः वर्षायाः प्रतिकूल-जलवायोश्चापि कवर्धायां उपमुख्यमन्त्रिणः कार्यालयस्य पुरतः दृढतया स्थिताः सन्ति। प्रदर्शनकारिणः नगाड़ान् वादयित्वा सरकारस्य ध्यानम् आकर्षयन् शीघ्रं द्वितीय-चयन-सूच्याः प्रकाशनस्य मागं कृतवन्तः।
कवर्धा। छत्तीसगढ़-पुलिस-आरक्षक-नियुक्तेः २०२३-२४ वर्षस्य द्वितीय-चयन-सूच्याः प्रकाशनस्य मागं कुर्वताम् अभ्यर्थिनां प्रदर्शनं शनिवासरे द्वितीयदिनेऽपि निरन्तरम् अभवत्। प्रदेशस्य विभिन्न-जिलेभ्यः आगताः युवकाः युवत्यश्च प्रातःकालात् एव वर्षायाः मध्ये उपमुख्यमन्त्रिणः कार्यालयस्य पुरतः दृढतया स्थिताः आसन्। प्रदर्शनकारिणः नगाड़ान् वादयित्वा स्वमागाणां प्रति शासनस्य ध्यानम् आकर्षितवन्तः।
प्रदर्शनकारिणः अभ्यर्थिनः स्पष्टतया उक्तवन्तः यत् ते स्वमागाणां विषये उपमुख्यमन्त्रिणे एव ज्ञापनपत्रं समर्पयिष्यन्ति। तेषां मागः अस्ति यत् रिक्तपदानां पूर्तये यथाशीघ्रं द्वितीया चयनसूची प्रकाश्येत।
प्रदर्शनकारिणाम् अभ्यर्थिनां दावा अस्ति यत् छत्तीसगढ़-पुलिस-आरक्षक-नियुक्तौ प्रायः १६०० पदानि अद्यापि रिक्तानि सन्ति। एतेषां रिक्तपदानां पूर्तये ते शीघ्रं द्वितीय-चयन-सूच्याः प्रकाशनस्य मागं कुर्वन्ति।
जिला-पुलिस-बल-आरक्षक-संवर्ग-नियुक्तिः २०२३-२४ अन्तर्गतं कुल ५९६७ पदानां नियुक्ति-प्रक्रिया आयोजिता आसीत्। तेषु प्रायः ४३६७ अभ्यर्थिनः चयनिताः नियुक्ताश्च सन्ति, किन्तु प्रायः १६०० पदानि अद्यापि रिक्तानि सन्तीति कथ्यते।
प्रदर्शनकारिणां कथनम् अस्ति यत् केषाञ्चित् अभ्यर्थिनां नामानि एकाधिक-जिलानां चयन-सूचीषु आगतानि तथा अन्यकारणैः अपि अनेकानि पदानि रिक्तानि अभवन्। एतेषां रिक्तपदानां पूर्तये ते द्वितीय-चयन-सूच्याः अथवा प्रतीक्षा-सूच्याः प्रकाशनस्य मागं कुर्वन्ति।
एसपी जितेन्द्रयादवः अवदत्—कानून-व्यवस्थायाः परिरक्षणं प्रथम-प्राथमिकता
कबीरधाम-पुलिस-अधीक्षकः जितेन्द्रयादवः अवदत् यत् प्रदर्शनस्य समये कानून-व्यवस्थायाः परिरक्षणं तथा यातायातस्य सुचारु-व्यवस्थापनं पुलिसस्य प्रमुखा प्राथमिकता अस्ति। सः अवदत् यत् शुक्रवासरे प्रदर्शनकारणात् मार्गः अवरुद्धः अभवत्, अतः नियमानुसारं प्रकरणं पञ्जीकृतम्। शनिवासरे अपि प्रदर्शनस्य स्थितेः उपरि पुलिस-विभागः निरन्तरं निरीक्षणं करोति तथा व्यवस्थायाः रक्षणाय आवश्यकं पुलिस-बलं तैनातम् अस्ति।
वर्षायामपि अचलाः अभ्यर्थिनः, तत्रैव भोजनं कृत्वा पुनः प्रदर्शने प्रवृत्ताः
शनिवासरे प्रदर्शनस्य द्वितीयदिने प्रातःकालात् एव उपमुख्यमन्त्रिणः कार्यालयस्य पुरतः अभ्यर्थिनां समूहः समागन्तुं आरब्धः। निरन्तर-वर्षायाः अपि प्रदर्शनकारिणः स्वस्थानात् न हटिताः, अपितु स्व-आन्दोलनं निरन्तरम् अकुर्वन्। अनेकाः अभ्यर्थिनः प्रदर्शनस्थले एव भोजनं कृत्वा पुनः प्रदर्शने सम्मिलिताः। नगाड़ान् वादयित्वा जोरदार-नारेबाजी कृता, अस्मिन् प्रदर्शने युवकाः युवत्यश्च बहुसंख्यया सहभागी अभवन्।


