काले हिरण के शिकार के आरोपी रमीज खान को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की सदस्यता मिलने पर उठे सवाल।Questions Raised Over Membership of Blackbuck Poaching Accused Rameez Khan in Madhya Pradesh Cricket Organization. कृष्णसार-मृगवधस्य अभियुक्ताय रमीज् खानाय मध्यप्रदेश-क्रिकेट-सङ्घस्य सदस्यता प्रदत्ता, प्रश्नाः उद्भूताः।
मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन में छह नए सदस्यों की एंट्री हुई है। इनमें पूर्व क्रिकेटर रमीज खान का नाम भी शामिल है, जो काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में आरोपी रह चुके हैं। संगठन में उनकी सदस्यता दिए जाने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

एमपीसीए कार्यालय और पूर्व क्रिकेटर रमीज खान की तस्वीर।
इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेटरों के साथ-साथ राजपरिवार और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी के लिए जाना जाने वाला मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) अब छह नए सदस्यों से जुड़ा है। इनमें पूर्व क्रिकेटर रमीज खान भी शामिल हैं, जो काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में आरोपित रह चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश संगठन के कोषाध्यक्ष संजीव दुआ को भी एमपीसीए की सदस्यता दी गई है। बुधवार को हुई एमपीसीए की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में छह नए सदस्यों को शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
एमपीसीए की सदस्यता पाने वाले छह नए सदस्यों में पूर्व क्रिकेटर रमीज खान, संजीव दुआ, ज्योति सराफ जैन, संजय सांखला, अतुल भार्गव और इंद्रोजीराव कदम शामिल हैं। रमीज खान लंबे समय तक मध्य प्रदेश की रणजी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। करीब 11 वर्ष पहले सागर में वन विभाग ने उन्हें काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि शिकार के बाद हिरण को बोरे में रखकर बाइक के जरिए ले जाया जा रहा था।
बीसीसीआई के पैनल में अंपायर की नियुक्ति।
बताया गया कि यह वही प्रजाति है, जिसके शिकार से जुड़े मामले में अभिनेता सलमान खान का नाम भी सामने आया था। सागर संभाग का प्रतिनिधित्व कर चुके रमीज खान का परिवार राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रमीज ने अंपायरिंग को अपने करियर के रूप में चुना और वर्तमान में वे बीसीसीआई के पैनल में अंपायर के तौर पर जुड़े हैं। इंदौर के संजीव दुआ को भी एमपीसीए की सदस्यता मिली है। दुआ भी बीसीसीआई के पैनल में अंपायर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
एमपीसीए के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए उन्होंने एक क्लब प्रतिनिधि के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। प्रदेश क्रिकेट संगठन के कोषाध्यक्ष का सदस्य नहीं होना लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ था। अब उन्हें सदस्यता दिए जाने के बाद यह स्थिति बदल गई है। शिवपुरी जिला क्रिकेट संगठन के अध्यक्ष और ग्वालियर संभागीय संगठन के उपाध्यक्ष संजय सांखला को भी एमपीसीए में शामिल किया गया है। इसके अलावा भोपाल के अतुल भार्गव और ग्वालियर के इंद्रोजीराव कदम को भी नए सदस्यों के रूप में जगह मिली है।
महिला क्रिकेटर वर्ग से इंदौर की ज्योति जैन को एमपीसीए की सदस्यता दी गई है। ज्योति मध्य प्रदेश और इंदौर विश्वविद्यालय की टीमों की कप्तान रह चुकी हैं। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सचिव सुधीर असनानी ने कहा कि सभी नए सदस्यों का चयन क्रिकेट और संगठन के प्रति उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। रमीज खान को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पूर्व क्रिकेटर होने के साथ बीसीसीआई पैनल अंपायर भी हैं। उनके अनुसार, काले हिरण के शिकार से जुड़ा मामला अब समाप्त हो चुका है।
(English)
Six new members have been inducted into the Madhya Pradesh Cricket Organization. Former cricketer Rameez Khan is also among them. Khan has previously been accused in a blackbuck poaching case, making his inclusion in the organization a subject of discussion.
Indore: The Madhya Pradesh Cricket Association (MPCA), which represents not only cricket players but also prominent members of the royal families and business community, has inducted six new members. Former cricketer Rameez Khan, who has previously been accused in a blackbuck poaching case, is among those given membership. State association treasurer Sanjeev Dua has also been inducted. The MPCA managing committee approved the induction of six new members at its meeting held on Wednesday.
The six new members inducted into the MPCA include former cricketer Rameez Khan, Sanjeev Dua, Jyoti Saraf Jain, Sanjay Sankhla, Atul Bhargava and Indrojeerao Kadam. Rameez Khan represented Madhya Pradesh in the Ranji Trophy for a long period. Around 11 years ago, he was arrested by the Forest Department in Sagar in connection with an alleged blackbuck poaching case. He was accused of carrying the hunted animal in a sack on a motorcycle.
Umpire Included in BCCI’s Official Panel.
The animal was reportedly a blackbuck, the same species that has been associated with the poaching case involving actor Salman Khan. Rameez Khan, who represented the Sagar division, comes from a family regarded as having a strong political influence. After retiring from cricket, Rameez pursued a career in umpiring and is currently part of the BCCI umpire panel. Indore-based Sanjeev Dua has also been inducted as an MPCA member. Dua has likewise served as a BCCI panel umpire.
He had earlier filed his nomination for the post of treasurer in the MPCA elections as a representative of a club. The fact that the state cricket organization’s treasurer was not a member of the association had been a topic of discussion. With his induction, that situation has now changed. Sanjay Sankhla, president of the Shivpuri District Cricket Organization and vice-president of the Gwalior Divisional Cricket Organization, has also been inducted into the MPCA. Atul Bhargava of Bhopal and Indrojeerao Kadam of Gwalior have also been made members.
In the women’s cricketer category, Jyoti Jain from Indore has been inducted as an MPCA member. She has previously captained the Madhya Pradesh and Indore University teams. Madhya Pradesh Cricket Organization secretary Sudhir Asnani said all the new members were selected on the basis of their contribution to cricket and the organization. Regarding Rameez Khan, he said that Khan is a former cricketer and a BCCI panel umpire. According to him, the blackbuck poaching case has now been concluded.
(संस्कृत)
मध्यप्रदेश-क्रिकेट-सङ्घे षट् नवीनसदस्यानां समावेशः कृतः। तेषु पूर्वक्रिकेट्-क्रीडकः रमीज् खानः अपि सम्मिलितः अस्ति। सः पूर्वं कृष्णसार-मृगस्य अवैधशिकारसम्बद्धे प्रकरणे अभियुक्तः आसीत्। सङ्घे तस्य सदस्यत्वप्रदानेन एतत् प्रकरणं चर्चायां आगतम्।
इन्दौर। मध्यप्रदेशस्य क्रिकेट्-क्रीडकैः सह राजपरिवारस्य उद्योगजगतश्च प्रतिष्ठितजनानां प्रतिनिधित्वं कुर्वति मध्यप्रदेश-क्रिकेट-सङ्घे (एमपीसीए) षट् नवीनसदस्यानां समावेशः कृतः। तेषु पूर्वक्रिकेट्-क्रीडकः रमीज् खानः अपि अस्ति, यः कृष्णसार-मृगस्य शिकारसम्बद्धे प्रकरणे पूर्वम् अभियुक्तः आसीत्। प्रदेश-सङ्घस्य कोषाध्यक्षः सञ्जीव-दुआ अपि सङ्घस्य सदस्यत्वेन स्वीकृतः। बुधवासरे आयोजितायां प्रबन्धकारिणी-समित्याः सभायां षट् नवीनसदस्यानां समावेशस्य प्रस्तावः अनुमोदितः।
एमपीसीए-सङ्घस्य नवीनसदस्येषु पूर्वक्रिकेट्-क्रीडकः रमीज् खानः, सञ्जीव-दुआ, ज्योति-सराफ-जैन, सञ्जय-सांखला, अतुल-भार्गवः तथा इन्द्रोजीराव-कदमः च सम्मिलिताः सन्ति। रमीज् खानः दीर्घकालं यावत् मध्यप्रदेशस्य रणजी-क्रिकेट्-दले प्रतिनिधित्वं कृतवान्। प्रायः एकादश वर्षपूर्वं सागर-नगरे वनविभागेन कृष्णसार-मृगस्य शिकारसम्बद्धे प्रकरणे सः गृहीतः आसीत्। आरोपः आसीत् यत् शिकारानन्तरं मृगं कटे स्थापयित्वा द्विचक्रिकया नीयमानम् आसीत्।
बीसीसीआई-पट्टिकायां अम्पायरस्य नियुक्तिः।
कथ्यते यत् एषः कृष्णसार-मृगः तस्यैव प्रजात्याः आसीत्, यस्य शिकारसम्बद्धे प्रकरणे अभिनेता सलमान-खानस्य नाम अपि विवादितम् अभवत्। सागर-सम्भागस्य प्रतिनिधित्वं कृतवान् रमीज् खानः राजनैतिकदृष्ट्या प्रभावशालिनः परिवारात् सम्बद्धः इति कथ्यते। क्रिकेट्-क्रीडातः निवृत्तेः अनन्तरं रमीज् खानः अम्पायर्-रूपेण स्वकीयां वृत्तिं अग्रे नीतवान्। सम्प्रति सः बीसीसीआई-सङ्घस्य अम्पायर्-पट्टिकायां कार्यरतः अस्ति। इन्दौर-निवासी सञ्जीव-दुआ अपि एमपीसीए-सदस्यत्वेन स्वीकृतः। सः अपि पूर्वं बीसीसीआई-सङ्घस्य अम्पायर्-पट्टिकायां सेवां कृतवान्।
एमपीसीए-निर्वाचने कोषाध्यक्ष-पदाय सः एकस्य क्रीडाक्लबस्य प्रतिनिधिरूपेण नामाङ्कनं समर्पितवान् आसीत्। प्रदेश-क्रिकेट्-सङ्घस्य कोषाध्यक्षस्य स्वयं सदस्यत्वाभावः चर्चायाः विषयः आसीत्। अधुना तस्य सदस्यत्वप्रदानेन एषा स्थितिः परिवर्तिता। शिवपुरी-जनपद-क्रिकेट्-सङ्घस्य अध्यक्षः तथा ग्वालियर-सम्भागीय-सङ्घस्य उपाध्यक्षः सञ्जय-सांखला अपि एमपीसीए-सदस्यः कृतः। भोपाल-नगरस्य अतुल-भार्गवः तथा ग्वालियर-नगरस्य इन्द्रोजीराव-कदमः अपि नवीनसदस्यत्वेन स्वीकृतौ।
महिला-क्रिकेट्-क्रीडक-वर्गे इन्दौर-निवासिनी ज्योति-जैन एमपीसीए-सदस्यत्वेन स्वीकृता अस्ति। सा मध्यप्रदेशस्य इन्दौर-विश्वविद्यालयस्य च क्रिकेट्-दलयोः कप्तानीं कृतवती अस्ति। मध्यप्रदेश-क्रिकेट्-सङ्घस्य सचिवः सुधीर-असनानी अवदत् यत् सर्वेषां नवीनसदस्यानां चयनं क्रिकेट्-सङ्घयोः च योगदानं दृष्ट्वा कृतम् अस्ति। रमीज् खानस्य विषये सः अवदत् यत् सः पूर्वक्रिकेट्-क्रीडकः तथा बीसीसीआई-सङ्घस्य पैनल-अम्पायरः अपि अस्ति। तस्य कथनानुसारं कृष्णसार-मृग-शिकारसम्बद्धं प्रकरणम् अधुना समाप्तम् अस्ति।


