नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से फंसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए हेल्पलाइन जारी, सरकार ने मदद का भरोसा दिलाया। Chhattisgarh Government Issues Helpline for Citizens Stranded in Nepal Amid Floods and Landslides। नेपालदेशे बाढ्या भू-स्खलनेन च आपन्नानां छत्तीसगढ़-नागरिकाणां कृते सहायता-दूरभाष-संख्या प्रकाशिताः।

0

रायपुर। नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों के लिए राज्य सरकार ने सहायता की पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रभावित नागरिक अथवा उनके परिजन आवश्यक सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 और दूरभाष नंबर +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण यदि छत्तीसगढ़ का कोई नागरिक संकट में है या किसी व्यक्ति के परिजन वहां फंसे हुए हैं, तो वे तत्काल निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि नेपाल में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय और सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में घबराने के बजाय हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रशासन उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

(English)

Raipur. The Chhattisgarh government has taken steps to assist citizens of the state who may be stranded in Nepal due to floods and landslides. Chief Minister Vishnu Deo Sai shared the information through social media and said that citizens or their family members seeking assistance can contact the disaster management helpline at 1070 or the telephone number +91-771-2223471.

The Chief Minister stated that Chhattisgarh residents facing difficulties in Nepal, as well as their relatives looking for assistance, can contact the designated helpline numbers and provide the necessary information.

The state government has assured that all possible efforts are being made to ensure the safety and safe return of citizens from Chhattisgarh who are affected by the situation in Nepal. The administration is working with the concerned authorities to coordinate assistance and take necessary action.

The government has urged citizens and their families not to panic in case of an emergency and to immediately contact the helpline numbers. Based on the information received, the administration will take appropriate steps to provide assistance and facilitate the safe return of affected citizens.

(संस्कृत)

रायपुरम्। नेपालदेशे जातेन बाढ्या भू-स्खलनेन च तत्र स्थिताः छत्तीसगढ़-प्रदेशस्य नागरिकाः प्रभाविताः सन्ति। तेषां नागरिकाणां तथा तेषां परिजनानां साहाय्यार्थं छत्तीसगढ़-सर्वकारेण आपदा-प्रबन्धन-सहायता-दूरभाष-संख्या प्रकाशिताः।

मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः सामाजिक-माध्यमेन सूचनां प्रदाय अवदत् यत् नेपालदेशे बाढ्या अथवा भू-स्खलनेन संकटग्रस्ताः छत्तीसगढ़स्य नागरिकाः अथवा तेषां परिजनाः आवश्यक-सहायतार्थं 1070 इति आपदा-प्रबन्धन-सहायता-संख्यायां तथा +91-771-2223471 इति दूरभाष-संख्यायां सम्पर्कं कर्तुं शक्नुवन्ति।

सर्वकारेण उक्तं यत् नेपालदेशे स्थितानां प्रदेशस्य नागरिकाणां सुरक्षित-प्रत्यागमनाय आवश्यक-सहायता-प्रदानाय च प्रशासनं पूर्ण-तत्परतया कार्यं करोति। सम्बन्धित-अधिकारिभिः सह समन्वयं स्थापयित्वा आवश्यकाः कार्यवाह्यः क्रियन्ते।

सर्वकारेण नागरिकेभ्यः तेषां परिजनेभ्यश्च आपत्कालीन-स्थितौ भयभीताः न भवितुं, अपितु तत्कालं निर्धारित-सहायता-दूरभाष-संख्ययोः सम्पर्कं कर्तुं आह्वानं कृतम्। प्राप्त-सूचनानुसारं प्रशासनं प्रभावितानां नागरिकाणां साहाय्यार्थं तेषां सुरक्षित-प्रत्यागमनाय च आवश्यकाः उपायाः करिष्यति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed