फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को अलर्ट रहने की सलाह। Food Traders Warned Against Fake Website and Overcharging Middlemen। कूटजालपुटेन खाद्य-अनुज्ञापत्रस्य नाम्ना वञ्चना, व्यापारिभ्यः सावधानतायाः आग्रहः।

फर्जी वेबसाइट से खाद्य लाइसेंस के नाम पर ठगी, कारोबारियों को अलर्ट रहने की सलाह
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य कारोबारियों को फर्जी वेबसाइटों और अधिक शुल्क वसूलने वाले बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग के संज्ञान में आया है कि foodlicenseportalorg नामक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से खाद्य पंजीयन और लाइसेंस के नाम पर लोगों से रकम वसूलकर ठगी की जा रही है।
ग्राम हिंगना निवासी हरजिंदर सिंह भी इसी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर 2 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद धोखाधड़ी का शिकार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पंजीयन और लाइसेंस के लिए आवेदन केवल FSSAI के अधिकृत पोर्टल foscos.fssai.gov.in के माध्यम से ही किया जाए।
विभाग के अनुसार, खाद्य पंजीयन का निर्धारित शुल्क 100 रुपये प्रतिवर्ष है, जबकि खाद्य लाइसेंस के लिए 5 हजार रुपये शुल्क तय है। कारोबारियों से अपील की गई है कि वे किसी अनधिकृत वेबसाइट, व्यक्ति, बिचौलिए या च्वाइस सेंटर को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि का भुगतान करने से बचें।
English
Food Traders Warned Against Fake Website and Overcharging Middlemen
The Food and Drug Administration has issued an alert to food business operators, urging them to remain cautious of fraudulent websites and middlemen charging excessive amounts for food registration and licences. The department has learned that a fake website, foodlicenseportalorg, is allegedly collecting money in the name of food registration and licensing.
Harjinder Singh, a resident of Hingna village, reportedly became a victim of fraud after applying through the website and paying Rs 2,000. The Deputy Director of the Food and Drug Administration clarified that applications for food registration and licences should be submitted only through the official FSSAI portal, foscos.fssai.gov.in.
The prescribed annual fee for food registration is Rs 100, while the fee for a food licence is Rs 5,000. Traders have been advised not to share personal information with unauthorized websites, individuals, middlemen or choice centres and to avoid paying any amount above the official fee.
संस्कृत
खाद्य-औषध-प्रशासनेन खाद्यव्यापारिभ्यः कूटजालपुटेभ्यः तथा अधिकं शुल्कं गृह्णद्भ्यः मध्यस्थेभ्यः सावधानाः भवितुम् अपीलः कृता। विभागस्य संज्ञानम् आगतम् यत् foodlicenseportalorg नाम्ना कूटजालपुटस्य माध्यमेन खाद्यपञ्जीकरणस्य तथा अनुज्ञापत्रस्य नाम्ना धनराशिं गृहीत्वा वञ्चना क्रियते।
हिंगनाग्रामनिवासी हरजिंदर सिंह अपि अस्य जालपुटस्य माध्यमेन आवेदनं कृत्वा 2 सहस्ररूप्यकाणां भुक्तिं कृत्वा वञ्चनायाः शिकारः अभवत्। खाद्य-औषध-प्रशासनस्य उपसञ्चालकेन स्पष्टं कृतम् यत् खाद्यपञ्जीकरणाय तथा अनुज्ञापत्राय आवेदनं केवलं FSSAI-संस्थायाः अधिकृतजालपुटे foscos.fssai.gov.in एव करणीयम्।
विभागस्य अनुसारं खाद्यपञ्जीकरणस्य वार्षिकं निर्धारितं शुल्कं 100 रूप्यकाणि, खाद्य-अनुज्ञापत्रस्य च 5 सहस्ररूप्यकाणि सन्ति। व्यापारिभ्यः अपि अनुरोधः कृतः यत् ते अनधिकृतजालपुटेभ्यः, व्यक्तिभ्यः, मध्यस्थेभ्यः अथवा च्वाइस-केन्द्रेभ्यः स्वकीयां व्यक्तिगतसूचनां न दद्यु: तथा निर्धारितशुल्कात् अधिकां धनराशिं न दद्युः।


