छत्तीसगढ़ के 45 हजार स्कूलों में महज 2,800 व्यायाम शिक्षक, बच्चों की फिटनेस व्यवस्था ‘शॉर्टकट’ के सहारे। Only 2,800 Physical Education Teachers for 45,000 Schools in Chhattisgarh, Children’s Fitness Relies on ‘Shortcuts’। छत्तीसगढस्य ४५ सहस्रविद्यालयेषु केवलं २८०० व्यायामशिक्षकाः, बालानां स्वास्थ्यव्यवस्था ‘लघुमार्ग’-आश्रिता।

0

छत्तीसगढ़ के 45 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा और खेलों से जोड़ने की जिम्मेदारी केवल करीब 2,800 व्यायाम शिक्षकों पर है। शिक्षकों की इस कमी के बावजूद कई स्कूलों में सहायक शिक्षकों के माध्यम से खेल और शारीरिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ के 45 हजार स्कूलों में फिटनेस का जिम्मा महज 2,800 व्यायाम शिक्षकों पर (AI तस्वीर)।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 45 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियों की कमान केवल करीब 2,800 व्यायाम शिक्षकों के हाथों में है। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियमित भर्ती करने के बजाय स्कूल शिक्षा विभाग अब सहायक शिक्षकों को 15 दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण देकर खेल और शारीरिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। वहीं, लंबे समय से व्यायाम शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं होने के कारण बीपीएड और एमपीएड की डिग्री हासिल कर चुके हजारों युवा अब भी सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं।

केंद्र और राज्य सरकारें छात्रों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों को अहम मान रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों के समग्र विकास के लिए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों को शिक्षा का जरूरी हिस्सा बताया गया है। इसके बावजूद स्कूलों में प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों की कमी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

5 हजार पदों की भर्ती में 154 पदों पर भी संशय, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल।

हाल में प्रदेश में लगभग पांच हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में व्यायाम शिक्षकों के 154 पद शामिल किए गए थे। बाद में इन पदों को शैक्षणिक पदों में समायोजित कर दिया गया, जिससे व्यायाम शिक्षक के पद की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।वर्ष 2019 की भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के 745 पद शामिल किए गए थे। इसके बाद करीब सात साल बीतने के बावजूद व्यायाम शिक्षक यानी पीईटी के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

अन्य राज्यों में नियमित भर्ती पर जोर, छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण से काम चलाने की तैयारी।

जहां छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षकों की नियमित भर्ती का इंतजार लगातार बढ़ रहा है, वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना जैसे राज्यों में पीटीआइ व व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक राजस्थान में करीब 1,700, मध्य प्रदेश में 2,000, उत्तर प्रदेश में 800 और पंजाब में लगभग 5,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन राज्यों की शिक्षक भर्ती में पीटीआइ शिक्षकों के पदों को भी जगह दी जा रही है।

बेहतर शारीरिक शिक्षा के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी।

शारीरिक शिक्षा का दायरा सिर्फ व्यायाम और खेल गतिविधियां कराने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों की उम्र, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण देने के साथ खेल तकनीक, फिटनेस, योग, प्राथमिक उपचार और शारीरिक गतिविधियों की सही जानकारी देना भी इसका हिस्सा है। यह कार्य प्रशिक्षित शिक्षक अधिक प्रभावी ढंग से कर सकते हैं। ऐसे में केवल 15 दिन का प्रशिक्षण देकर किसी अन्य शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपने के फैसले पर विशेषज्ञ सवाल उठा सकते हैं।

20 हजार से ज्यादा प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षक अभ्यर्थी भर्ती की राह में।

छत्तीसगढशारीरिकशिक्षाव्यायामप्रशिक्षितसङ्घस्य अध्यक्षः हेमन्तसार्वा तथा सचिवः मनोजयादवः अवदताम् यत् प्रदेशे बीपीएड् तथा एमपीएड् उपाधिधारिणः २० सहस्राधिकाः युवानः नियुक्तेः प्रतीक्षां कुर्वन्ति। तौ कथितवन्तौ यत् पूर्वं प्रस्तावितायां ५००० शिक्षकपदानां नियुक्तिप्रक्रियायां व्यायामशिक्षकाणां योगशिक्षकाणां च कृते ३०० पदानि निर्धारितानि आसन्। अनन्तरं योगसम्बद्धपदेषु परिवर्तनस्य कारणेन १४६ पदानि निरस्तानि, व्यायामशिक्षकाणां कृते च १५४ पदानि अवशिष्टानि। अधुना तानि १५४ पदान्यपि शैक्षणिकपदेषु परिवर्त्य आङ्ग्लविषयस्य अभ्यर्थिभ्यः प्रदत्तानि इति कथनं समक्षम् आगतम्।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed