सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बिलासपुर में बवाल, थाने में पथराव; हालात संभालने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। Uproar in Bilaspur Over Controversial Social Media Post, Stone-Pelting Reported Inside Police Station; Additional Force Deployed. सामाजिकमाध्यमे गोसम्बद्धायाः आपत्तिजनक-टिप्पण्याः अनन्तरं बिलासपुरे उपद्रवः, आरक्षालये पाषाणप्रक्षेपणम्; अतिरिक्तबलं नियुक्तम्।
बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गाय को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायत दर्ज कराने के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से भारी पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को मौके से हटाकर स्थिति पर काबू पाया। अब पुलिस विवादित सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ पथराव में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गाय पर सोशल मीडिया टिप्पणी से भड़का विवाद, थाने में पथराव के बाद आंसू गैस का इस्तेमाल।
बिलासपुर में गाय को लेकर इंटरनेट मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को कोतवाली थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सोहेल खान के नाम से संचालित बताए जा रहे इंटरनेट मीडिया अकाउंट की पोस्ट को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोग शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पत्थर फेंके जाने से विवाद भड़क उठा। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी और थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शुक्रवार शाम गाय को लेकर इंटरनेट मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत करने हिंदू संगठन से जुड़े लोग कोतवाली थाने पहुंचे। उनका आरोप था कि सोहेल खान के नाम से संचालित अकाउंट से यह टिप्पणी पोस्ट की गई है। शिकायत के दौरान अचानक भीड़ की ओर पत्थर फेंके जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव किए जाने की बात सामने आई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अचानक शुरू हुए पथराव से कोतवाली थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर के विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को कोतवाली थाने बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कमान संभाली।
पुलिस ने शुरुआत में दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने और भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश की। हालांकि, स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को मौके से तितर-बितर किया गया। स्थिति पर नियंत्रण के बाद कोतवाली थाना परिसर समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
घटना के बाद देर रात तक कोतवाली थाना परिसर और आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारी पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए जानकारी जुटाते रहे। विवाद की शुरुआत जिस इंटरनेट मीडिया पोस्ट से हुई, उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित टिप्पणी किसने की और उसके पीछे क्या उद्देश्य था। वहीं, थाना परिसर में पथराव करने वालों की पहचान के लिए घटनास्थल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
(English)
Tension escalated at Bilaspur’s Kotwali Police Station following a complaint over an allegedly objectionable social media comment concerning a cow. During the complaint process, two groups reportedly confronted each other, leading to heavy stone-pelting. As the situation worsened, police called in additional forces and used tear gas to disperse the crowd and restore order. Police are now examining CCTV footage to identify both the person who allegedly posted the controversial content and those involved in the stone-pelting.
A dispute broke out at the Kotwali Police Station premises in Bilaspur on Friday following a reportedly objectionable social media remark concerning a cow. Members of a Hindu organisation had reached the police station to lodge a complaint regarding a post allegedly made from a social media account operated in the name of Sohel Khan. During the proceedings, someone reportedly threw a stone, triggering a confrontation. Stones were then allegedly thrown from the other side as well, and the situation quickly escalated into stone-pelting between the two groups inside the police station premises.
Members of a Hindu organisation reached the Kotwali Police Station on Friday evening to complain about an allegedly objectionable social media remark concerning a cow. They alleged that the comment had been posted from an account operating in the name of Sohel Khan. During the complaint, a stone was reportedly thrown towards the crowd, escalating the situation. Stones were subsequently allegedly thrown from the other side as well, creating tension and chaos at the spot.
Sudden stone-pelting triggered a brief sense of panic among police personnel present at the Kotwali Police Station premises. As the situation escalated, the police team immediately took charge and began efforts to control the crowd. Considering the seriousness of the situation, additional personnel from various police stations across the city were called to the Kotwali Police Station. Senior police officers also reached the spot, assessed the situation and took measures to bring the crowd under control.
Police initially tried to pacify both sides and asked the crowd to move back to prevent the situation from worsening. However, as tensions escalated, tear gas shells were fired to bring the crowd under control. Police also used mild force to disperse the people from the area. Following the incident, security was strengthened at the Kotwali Police Station premises and in the surrounding areas, with additional personnel deployed.
Tension remained at the Kotwali Police Station and nearby areas until late at night following the incident. Police officials continued gathering information to establish the sequence of events. The social media post that allegedly triggered the dispute is also being investigated. Police are trying to determine who made the alleged comment and what the intention behind it was. Meanwhile, CCTV footage from cameras installed at and around the police station is being examined to identify those allegedly involved in the stone-pelting. Police continue to closely monitor the situation.
(संस्कृत)
बिलासपुरस्य कोतवाली-आरक्षालये गोसम्बद्धायाः कथितायाः आपत्तिजनकायाः सामाजिकमाध्यम-टिप्पण्याः विषये प्राप्तायाः शिकायतायाः अनन्तरं विवादः तीव्रः अभवत्। शिकायतायाः समये द्वौ पक्षौ परस्परं सम्मुखौ अभवताम्, ततः उभयतः तीव्रं पाषाणप्रक्षेपणम् आरब्धम्। परिस्थितेः नियन्त्रणाय आरक्षिभिः अतिरिक्तबलम् आहूतम् तथा अश्रुगैसगोलकाः प्रक्षिप्ताः, येन जनसमूहः विकीर्णः कृतः। अधुना आरक्षिविभागः विवादितां सामाजिकमाध्यम-टिप्पणीं प्रकाशितवन्तं तथा पाषाणप्रक्षेपणे संलग्नान् उपद्रविजनान् सीसीटीवी-दृश्यानां माध्यमेन चिनोति।
बिलासपुरनगरे शुक्रवासरे गोसम्बन्धिन्याः सामाजिकमाध्यमे प्रकाशितायाः कथितायाः आपत्तिजनकायाः टिप्पण्याः कारणेन कोतवाली-आरक्षालय-परिसरे विवादः उत्पन्नः। सोहेलखान-नाम्ना संचालितस्य कथितस्य सामाजिकमाध्यम-लेखस्य विषये शिकायतां दातुं हिन्दुसङ्गठनस्य सदस्याः आरक्षालयं प्राप्तवन्तः। तस्मिन्नेव समये अकस्मात् कश्चित् पाषाणं प्राक्षिपत्, येन विवादः तीव्रः अभवत्। ततः अपरपक्षेणापि पाषाणप्रक्षेपणम् आरब्धम्। अल्पसमये एव उभयपक्षयोः मध्ये पाषाणप्रक्षेपणं प्रवृत्तं, आरक्षालय-परिसरे च अशान्तेः वातावरणं जातम्।
शुक्रवासरे सायंकाले गोसम्बन्धिन्याः कथितायाः आपत्तिजनकायाः सामाजिकमाध्यम-टिप्पण्याः विषये शिकायतां दातुं हिन्दुसङ्गठनस्य सम्बद्धाः जनाः कोतवाली-आरक्षालयं प्राप्तवन्तः। तेषाम् आरोपः आसीत् यत् सोहेलखान-नाम्ना संचालितात् सामाजिकमाध्यम-खातात् एषा टिप्पणी प्रकाशितेति। शिकायतायाः समये अकस्मात् जनसमूहम् उद्दिश्य पाषाणप्रक्षेपणं कृतम्, येन परिस्थितिः तनावपूर्णा अभवत्। ततः अपरपक्षेणापि पाषाणप्रक्षेपणं कृतमिति सूचना प्राप्ता, येन घटनास्थले कोलाहलः उत्पन्नः।
अकस्मात् आरब्धेन पाषाणप्रक्षेपणेन कोतवाली-आरक्षालय-परिसरे स्थितेषु आरक्षिकर्मिषु अपि किञ्चित् समयं यावत् अफरातफरीसदृशं वातावरणम् उत्पन्नम्। परिस्थितेः विक्षोभं दृष्ट्वा आरक्षिदलं तत्क्षणमेव व्यवस्थां नियन्त्रितुं प्रयासम् आरब्धवत्। घटनायाः गम्भीरतां दृष्ट्वा नगरस्य विभिन्नेभ्यः आरक्षालयेभ्यः अतिरिक्तं आरक्षिबलं कोतवाली-आरक्षालयं आहूतम्। वरिष्ठाः आरक्ष्यधिकारीणः अपि घटनास्थलं प्राप्य परिस्थितेः निरीक्षणं कृतवन्तः तथा जनसमूहस्य नियन्त्रणाय कार्यवाहीम् आरब्धवन्तः।
आरक्षिभिः प्रारम्भे उभयपक्षयोः जनान् शान्तये बोधयित्वा जनसमूहं पश्चात् गन्तुं प्रेरयितुं प्रयासः कृतः। किन्तु परिस्थितिः अधिकं विक्षुब्धा जाता इति दृष्ट्वा जनसमूहस्य नियन्त्रणाय अश्रुगैसगोलकाः प्रक्षिप्ताः। ततः अल्पबलस्य प्रयोगेण जनसमूहः तत्रतः विकीर्णः कृतः। अनन्तरं कोतवाली-आरक्षालय-परिसरे समीपस्थेषु च क्षेत्रेषु सुरक्षा व्यवस्थां सुदृढीकृत्य अतिरिक्तं आरक्षिबलं नियुक्तम्।
घटनायाः अनन्तरं रात्रिपर्यन्तं कोतवाली-आरक्षालये समीपवर्तिषु च क्षेत्रेषु तनावपूर्णा स्थितिः अभवत्। आरक्ष्यधिकारीणः सम्पूर्णघटनाक्रमस्य तथ्यसङ्ग्रहं कुर्वन्तः आसन्। विवादस्य कारणभूतायाः सामाजिकमाध्यम-टिप्पण्याः अपि अन्वेषणं क्रियते। टिप्पणीं कृतवान् कः आसीत् तथा तस्याः पृष्ठतः किं प्रयोजनम् आसीत् इति ज्ञातुं आरक्षिविभागः प्रयतते। अपरतः आरक्षालय-परिसरे पाषाणप्रक्षेपणं कृतवन्तः जनाः के इति ज्ञातुं घटनास्थले समीपस्थेषु च स्थापितानां सीसीटीवी-कैमरणां दृश्यानि परीक्ष्यन्ते। परिस्थितौ आरक्षिविभागस्य सततं ध्यानं वर्तते।


