जमीन के सौदे और निवेश का झांसा देकर 10 करोड़ रुपये की ठगी, फरार आरोपी के जम्मू-कश्मीर में छिपे होने की मिली जानकारी। ₹10 Crore Fraud in the Name of Land Deals and Investment; Fugitive Accused Traced to Jammu and Kashmir। भूमि-व्यवहारस्य निवेशस्य च नाम्ना दशकोटिरूप्यकाणां वञ्चना, पलायितस्य अभियुक्तस्य स्थानं जम्मू-कश्मीरे ज्ञातम्

0

बलौदाबाजार में जमीन के सौदे और निवेश के नाम पर लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की कथित ठगी करने के बाद आरोपी अब्दुल हैदर अपने परिवार के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी मोबाइल लोकेशन जम्मू-कश्मीर में ट्रेस की है। साथ ही, पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों से भी आगे आकर थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

बलौदाबाजार। शहर में जमीन के सौदे और निवेश के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पीड़ितों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपित अब्दुल हैदर पर एक दर्जन से अधिक लोगों से करीब 10 करोड़ रुपये की कथित ठगी करने के बाद परिवार सहित फरार होने का आरोप है। फिलहाल केवल दो से तीन पीड़ितों ने ही थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस का मानना है कि इस ठगी का दायरा और भी बड़ा हो सकता है तथा अन्य पीड़ितों के सामने आने पर रकम में बढ़ोतरी की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपित लोगों को जमीन की खरीद-बिक्री, आकर्षक निवेश योजनाओं और कम कीमत पर लाभदायक सौदे दिलाने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम हासिल करता था। पीड़ितों का आरोप है कि वह लंबे समय तक उनका भरोसा बनाए रखता रहा और रजिस्ट्री कराने या सौदा पूरा करने के नाम पर बार-बार नए बहाने बनाता रहा। इसके बाद वह अचानक शहर छोड़कर फरार हो गया।

सिर्फ दो कारोबारियों से ही दो करोड़ रुपये की कथित ठगी

शहर के दो कपड़ा कारोबारियों और एक ऑटो पार्ट्स व्यवसायी से ही आरोपित द्वारा करीब पौने दो करोड़ रुपये लेने का मामला सामने आया है। वहीं, मिक्सी, चूल्हा और गैस रिपेयरिंग का काम करने वाले एक व्यापारी से लगभग 30 लाख रुपये की कथित ठगी का आरोप है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपित ने जल्द मुनाफा दिलाने और जमीन का पक्का सौदा कराने का भरोसा देकर उनसे रकम ली थी। हालांकि, बाद में न तो उन्हें जमीन मिली और न ही उनकी रकम वापस की गई।

रकम लेने के बाद आरोपित ने थमाए खाली चेक

कोकड़ी के पूर्व सरपंच राजेश्वर बंजारे के अनुसार, उन्होंने जमीन खरीदने के लिए आरोपित को 12.50 लाख रुपये दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपित ने उन्हें कोरे चेक थमा दिए। पीड़ित का आरोप है कि रजिस्ट्री कराने के लिए कई बार संपर्क करने पर आरोपित हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर टालता रहा। एक बार उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय भी बुलाया गया, लेकिन वहां दस्तावेज अधूरे होने का हवाला देकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया फिर टाल दी गई।

आरोपित पर अपने ही समाज के कई लोगों से ठगी करने का आरोप

आरोपित पर अपने ही समाज के कई लोगों को निशाना बनाने का भी आरोप है। समाज का पूर्व मुतवल्ली होने के कारण उसकी अच्छी पहचान और प्रभाव था। आरोप है कि इसी भरोसे और सामाजिक पकड़ का लाभ उठाकर उसने कई लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने किसी लिखित अनुबंध के बिना केवल उस पर विश्वास करते हुए रकम सौंप दी थी।

आरोपित का मकान पहले से ही बैंक के पास गिरवी

जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपित ने जिस मकान में वह अपने परिवार के साथ रहता था, उसे भी बेच दिया था। बताया जा रहा है कि उसने खरीदार से करीब 35 लाख रुपये लेकर मकान का कब्जा सौंप दिया, लेकिन बाद में पता चला कि यह संपत्ति पहले से ही एचडीएफसी बैंक में ऋण के एवज में गिरवी रखी गई थी। इस खुलासे के बाद मकान खरीदने वाला व्यक्ति भी आर्थिक परेशानी में फंस गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित के मोबाइल की लोकेशन जम्मू-कश्मीर में ट्रेस हुई है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस संभावित ठिकानों पर आरोपित की तलाश में जुटी

“अब्दुल हैदर के खिलाफ अब तक दो से तीन शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। मोबाइल लोकेशन के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले के अन्य पीड़ितों से भी अपील है कि वे आगे आकर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि सभी प्रकरणों को एक साथ जोड़कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।”

English

After allegedly defrauding people of nearly ₹10 crore in Balodabazar on the pretext of land deals and investment opportunities, accused Abdul Haider has reportedly fled along with his family. Police have traced his mobile location to Jammu and Kashmir. Authorities have also appealed to other victims connected to the case to come forward and register their complaints at the police station.

Balodabazar: A major fraud case involving land deals and investment schemes has come to light in the city. According to the police’s preliminary investigation and information provided by the victims, accused Abdul Haider allegedly cheated more than a dozen people of nearly ₹10 crore before fleeing with his family. So far, only two or three victims have approached the police station and lodged complaints. However, police suspect that the scale of the alleged fraud may be much larger, and the amount involved could increase as more victims come forward.

According to available information, the accused allegedly persuaded people to invest large sums by luring them with land purchase and sale opportunities, attractive investment plans, and profitable deals at low prices. The victims alleged that he continued to maintain their trust for a long time while repeatedly making excuses in the name of completing the registration or finalising the deals. He later allegedly left the city and absconded.

Two Businessmen Alone Allegedly Defrauded of ₹2 Crore

It has come to light that the accused allegedly took nearly ₹1.75 crore from two cloth traders and an auto-parts businessman in the city. He is also accused of allegedly cheating a businessman involved in repairing mixers, stoves and gas appliances of around ₹30 lakh. According to the victims, the accused collected the money by promising quick profits and assured land deals. However, they alleged that neither was the land provided nor was the money returned.

Accused Handed Over Blank Cheques After Taking the Money

According to Rajeshwar Banjare, former sarpanch of Kokdi, he had paid ₹12.50 lakh to the accused for purchasing land. After receiving the money, the accused allegedly handed him blank cheques. The victim claimed that whenever he contacted the accused to complete the land registration, the accused continued to delay the matter by giving different excuses. On one occasion, he was even called to the registrar’s office, but the registration process was postponed again on the grounds that the documents were incomplete.

Accused Allegedly Cheated Several People from His Own Community

The accused is also alleged to have targeted several people from his own community. As a former Mutawalli of the community, he reportedly enjoyed considerable influence and goodwill. It is alleged that he used this trust and social standing to collect lakhs of rupees from several people on the promise of arranging land. Reportedly, some individuals handed over money solely on the basis of trust, without entering into any written agreement.

Accused’s House Already Mortgaged to a Bank

The investigation has also revealed that the accused allegedly sold the house where he had been living with his family. He reportedly collected around ₹35 lakh from the buyer and handed over possession of the property. However, it was later discovered that the house had already been mortgaged to HDFC Bank against a loan. The revelation has left the buyer facing financial difficulties as well. According to police sources, the accused’s mobile location has been traced to Jammu and Kashmir, and police are now gathering information about his possible hideouts.

Police Launch Search for Accused at Possible Hideouts

“Two to three complaints have been registered against Abdul Haider so far. The police are searching for the accused on the basis of these complaints. His movements are being closely monitored through mobile-location tracking. Other victims connected to the case are also being urged to come forward and lodge their complaints so that all the cases can be taken up together and effective legal action can be initiated.”— Lakhesh Kevat, Station House Officer, City Kotwali

संस्कृत:

बलौदाबाजार-नगरे भूमिव्यवहारस्य निवेशस्य च नाम्ना जनानां समीपात् प्रायः दशकोटिरूप्यकाणां कथितवञ्चनां कृत्वा अभियुक्तः अब्दुल् हैदरः स्वपरिवारेण सह पलायितः अस्ति। आरक्षकैः तस्य चलदूरभाषस्य स्थानं जम्मू-कश्मीरे अन्विष्टम्। तथैव अस्मिन् प्रकरणे सम्बद्धान् अन्यान् पीडितान् अपि अग्रे आगत्य आरक्षस्थानके स्वीयां शिकायतं निवेदयितुं पुलिसप्रशासनेन आह्वानं कृतम्।

बलौदाबाजारः। नगरे भूमिव्यवहारस्य निवेशयोजनानां च नाम्ना व्यापकवञ्चनायाः प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। आरक्षकाणां प्रारम्भिकान्वेषणानुसारं पीडितेभ्यः प्राप्तसूचनानुसारं च अभियुक्तः अब्दुल् हैदरः द्वादशाधिकजनान् प्रायः दशकोटिरूप्यकैः कथितरूपेण वञ्चयित्वा स्वपरिवारेण सह पलायितः इति आरोपः अस्ति। अद्यावधि केवलं द्वौ त्रयः वा पीडिताः एव आरक्षस्थानके स्वीयां शिकायतं पञ्जीकृतवन्तः। तथापि आरक्षकाः मन्यन्ते यत् अस्य कथितवञ्चनायाः विस्तारः अधिकः भवितुं शक्नोति, तथा च अन्येषां पीडितानां सम्मुखे आगमनेन सम्बद्धधनराशिः अपि वर्धेत।

प्राप्तसूचनानुसारम् अभियुक्तः भूमिक्रय-विक्रयस्य, आकर्षकनिवेशयोजनानां तथा न्यूनमूल्ये लाभप्रदव्यवहाराणां प्रलोभनं प्रदर्श्य जनानां समीपात् महतीं धनराशिं गृह्णाति स्म। पीडितानाम् आरोपः अस्ति यत् सः दीर्घकालं यावत् तेषां विश्वासं स्थापयन् भूमिपञ्जीकरणस्य अथवा व्यवहारस्य पूर्णतायाः नाम्ना पुनः पुनः नूतनानि कारणानि वदति स्म। अनन्तरं सः सहसा नगरं परित्यज्य पलायितः।

केवलं द्वाभ्यां व्यापारिभ्यां एव द्विकोटिरूप्यकाणां कथितवञ्चना

नगरस्य द्वाभ्यां वस्त्रव्यापारिभ्यां तथा एकस्मात् वाहनयन्त्रांशव्यवसायिनः अभियुक्तेन प्रायः पादोनद्विकोटिरूप्यकाणि गृहीतानि इति प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। तथा मिक्सी-चुल्हिका-गैसयन्त्राणां मरम्मतकार्यं कुर्वतः एकस्मात् व्यापारिणः प्रायः त्रिंशल्लक्षरूप्यकाणां कथितवञ्चनायाः आरोपः अस्ति। पीडितानां कथनानुसारम् अभियुक्तः शीघ्रलाभस्य तथा भूमेः निश्चितव्यवहारस्य विश्वासं प्रदाय तेषां समीपात् धनराशिं गृहीतवान्। किन्तु अनन्तरं न तेषां भूमिः प्राप्ता, न च धनराशिः प्रत्यर्पिता।

धनराशिं गृहीत्वा अभियुक्तेन रिक्तधनादेशपत्राणि प्रदत्तानि

कोकड़ी-ग्रामस्य पूर्वसरपञ्चः राजेश्वर-बंजारे इत्यनेन उक्तं यत् भूमिक्रयार्थं तेन अभियुक्ताय १२.५० लक्षरूप्यकाणि प्रदत्तानि आसन्। धनराशिं प्राप्य अभियुक्तेन तस्मै रिक्तधनादेशपत्राणि प्रदत्तानि। पीडितस्य आरोपः अस्ति यत् भूमेः पञ्जीकरणार्थं बहुवारं सम्पर्कं कृत्वापि अभियुक्तः प्रत्येकवारं भिन्नभिन्नानि कारणानि उक्त्वा विषयं विलम्बितवान्। एकदा तं पञ्जीकरणकार्यालयम् अपि आहूतवान्, किन्तु तत्र दस्तावेजाः अपूर्णाः सन्ति इति कारणं प्रदर्श्य पञ्जीकरणप्रक्रिया पुनः स्थगिता।

अभियुक्तस्य स्वसमाजस्य अनेकान् जनान् वञ्चितवान् इति आरोपः

अभियुक्तस्य स्वसमाजस्य अपि अनेकान् जनान् लक्ष्यीकृत्य वञ्चितवान् इति आरोपः अस्ति। सः समाजस्य पूर्वमुतवल्ली-पदाधिकारी आसीत्, अतः तस्य समाजे उत्तमा परिचितिः प्रभावश्च आसीत्। आरोपानुसारं सः एतस्य विश्वासस्य सामाजिकप्रभावस्य च लाभं गृहीत्वा भूमिं प्रदास्यामीति आश्वासनं दत्त्वा अनेकजनानां समीपात् लक्षशः रूप्यकाणि गृहीतवान्। कथ्यते यत् केचन जनाः लिखितसम्झौतं विना केवलं तस्मिन् विश्वासं कृत्वा धनराशिं दत्तवन्तः।

अभियुक्तस्य गृहं पूर्वमेव बैंके बन्धकरूपेण स्थापितम्

अन्वेषणकाले एतदपि प्रकाशम् आगतम् यत् अभियुक्तः यत्र स्वपरिवारेण सह निवसति स्म, तद्गृहमपि विक्रीतवान्। कथ्यते यत् सः क्रेतुः समीपात् प्रायः पञ्चत्रिंशल्लक्षरूप्यकाणि गृहीत्वा गृहस्य आधिपत्यं तस्मै दत्तवान्। किन्तु पश्चात् ज्ञातं यत् तत् गृहम् ऋणस्य प्रतिदानेन पूर्वमेव एचडीएफसी-बैंके बन्धकरूपेण स्थापितम् आसीत्। अस्य तथ्यस्य प्रकाशनेन गृहक्रेतापि आर्थिकसंकटे पतितः। आरक्षकसूत्राणां अनुसारम् अभियुक्तस्य चलदूरभाषस्य स्थानं जम्मू-कश्मीरे अन्विष्टम्। आरक्षकाः अधुना तस्य सम्भावितनिवासस्थानानां विषये सूचनां सङ्गृह्णन्ति।

आरक्षकाः सम्भावितस्थानेषु अभियुक्तस्य अन्वेषणे संलग्नाः

“अब्दुल् हैदरस्य विरुद्धम् अद्यावधि द्वे त्रयः वा शिकायताः पञ्जीकृताः सन्ति। एतासां शिकायतानाम् आधारेण आरक्षकाः अभियुक्तस्य अन्वेषणं कुर्वन्ति। चलदूरभाषस्य स्थानसूचनायाः माध्यमेन तस्य गतिविधिषु निरन्तरं दृष्टिः स्थाप्यते। अस्मिन् प्रकरणे सम्बद्धाः अन्ये पीडिताः अपि अग्रे आगत्य आरक्षस्थानके शिकायतां पञ्जीकुर्वन्तु, येन सर्वाणि प्रकरणानि एकत्र गृहीत्वा प्रभावी वैधानिकी कार्यवाही कर्तुं शक्येत।”— लखेश केवटः, सिटी-कोतवाली-थानाध्यक्षः

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed