रायपुर में रासुका आरोपी को छुड़ाने का प्रयास, पुलिस टीम से झड़प; वाहन घेरकर वर्दी फाड़ी, थाने को बम से उड़ाने की धमकी। Attempt to Free NSA Detainee in Raipur Turns Violent; Police Attacked, Uniform Torn, Police Station Threatened with Bomb Blast। रायपुरे रासुका-अभियुक्तं मोचयितुं प्रयासः, आरक्षकेभ्यः आक्रमणम्; वाहनं परिवेष्ट्य वसनं विदारितम्, आरक्षकस्थानं विस्फोटकेन ध्वंसयितुं धमकी।

0

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कई आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

रायपुर। रायपुर ग्रामीण के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में रासुका के तहत निरुद्ध किए जा रहे आदतन अपराधी लल्ला सोनवानी उर्फ टुम्मन सोनवानी को छुड़ाने की कोशिश के दौरान पुलिस टीम से कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों के सरकारी काम में बाधा डालते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपितों समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि आबकारी अधिनियम के एक मामले में जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आदतन अपराधी लल्ला सोनवानी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी के आदेश पर रासुका के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जानी है। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम उसे हिरासत में लेने के लिए रवाना हुई। पुलिस को देखते ही लल्ला सोनवानी ने स्कॉर्पियो से मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और वर्दी फाड़ने का गंभीर आरोप

लल्ला सोनवानी की स्कॉर्पियो और चार मोटरसाइकिलों पर सवार यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे समेत अन्य लोग करीब चार किलोमीटर तक पुलिस वाहन का पीछा करते रहे। दादा ढाबा के पास मुख्य सड़क पर उन्होंने पुलिस वाहन को घेरकर रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई, उनकी वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। आरोपितों ने पुलिस हिरासत में मौजूद लल्ला सोनवानी को छुड़ाने की भी कथित तौर पर कोशिश की।

पेट्रोल बम से हमला करने और थाने को उड़ाने की धमकी का आरोप

पुलिस लल्ला सोनवानी को चिकित्सकीय जांच के लिए गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। आरोप है कि वहां उसकी मां, दोनों पत्नियों और कुछ समर्थकों ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तथा उसे हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद जब पुलिस टीम सोनवानी को रायपुर जेल ले जाने के लिए रवाना हुई, तो आरोपितों ने रास्ते में पुलिस वाहन को रोकने की कथित कोशिश की।

लल्ला सोनवानी की स्कॉर्पियो और चार मोटरसाइकिलों पर सवार यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे समेत अन्य लोगों ने करीब चार किलोमीटर तक पुलिस वाहन का पीछा किया। दादा ढाबा के समीप मुख्य मार्ग पर आरोपितों ने पुलिस वाहन को घेरकर रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई, उनकी वर्दी फाड़ी गई और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। साथ ही, पुलिस अभिरक्षा में मौजूद लल्ला सोनवानी को छुड़ाने का भी प्रयास किया गया।

इन गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

गोबरा नवापारा थाना पुलिस ने यश सोना, सागर कुर्रे, गौकरण, दौलत आडिल, खुलेश कुमार रात्रे, लल्ला सोनवानी, उसकी मां और दोनों पत्नियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) और 61 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनकी भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

English

Chhattisgarh Police have registered cases against several accused under serious charges, including assault, obstruction of government duty, and criminal intimidation.

Raipur: An alleged attack on a police team has been reported in the Gobra Nawapara police station area of Raipur Rural while officers were taking habitual offender Lalla Sonwani alias Tumman Sonwani into custody under the National Security Act (NSA). The accused allegedly tried to prevent the police from carrying out their official duties and also issued death threats. Police have registered a case under several serious sections against six named accused along with others.

According to the police, on August 6, they received information that habitual offender Lalla Sonwani, who had recently returned home after being released from jail in an Excise Act case, was to be detained under the National Security Act (NSA) on the orders of the District Magistrate. A police team, led by the station in-charge, was dispatched to take him into custody. On seeing the police, Sonwani allegedly attempted to flee in his Scorpio, but the team pursued and apprehended him.

Serious Allegations of Assaulting Police Personnel and Tearing Their Uniforms

The police took the accused to the Community Health Centre in Gobra Nawapara for a medical examination. The accused’s mother, both of his wives and some supporters allegedly reached the facility and engaged in pushing, scuffling and verbal abuse with the police. They also allegedly attempted to free him from police custody. Later, while the police team was taking him to Raipur Jail, the accused persons reportedly tried to stop the police vehicle on the way.

Yash Sona, Sagar Kurre, Gaukarn, Daulat Adil, Khulesh Kumar Ratre and others, travelling in Lalla Sonwani’s Scorpio and four motorcycles, allegedly followed the police vehicle for nearly four kilometres. Near Dada Dhaba, they reportedly surrounded and stopped the police vehicle on the main road. The accused allegedly assaulted the police personnel, tore their uniforms, obstructed them from performing their official duties and attempted to free Lalla Sonwani from police custody.

Threats to Attack with a Petrol Bomb and Blow Up the Police Station

The police took Lalla Sonwani to the Community Health Centre in Gobra Nawapara for a medical examination. His mother, both wives and some supporters allegedly reached the facility, where they pushed and abused the police personnel and attempted to free him from custody. Later, as the police team left to take Sonwani to Raipur Jail, the accused allegedly tried to stop the police vehicle on the way.

Yash Sona, Sagar Kurre, Gaukarn, Daulat Adil, Khulesh Kumar Ratre and others, travelling in Lalla Sonwani’s Scorpio and four motorcycles, allegedly chased the police vehicle for around four kilometres. Near Dada Dhaba on the main road, they reportedly surrounded and stopped the vehicle. The accused allegedly assaulted the police personnel, tore their uniforms, obstructed them in the discharge of their official duties and attempted to free Lalla Sonwani from police custody.

Case Registered Under These Serious Charges

Gobra Nawapara police have registered a case against Yash Sona, Sagar Kurre, Gaukarn, Daulat Adil, Khulesh Kumar Ratre, Lalla Sonwani, his mother, both wives and others under Sections 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) and 61 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS). An investigation into the matter has been initiated. Police said that other individuals involved in the incident are being identified and appropriate legal action will be taken against them based on their role

संस्कृत

छत्तीसगढ-आरक्षकेण मारपीटायाः, राजकीयकार्ये विघ्नस्य, धमक्याः च गम्भीरधाराभिः अनेकानाम् अभियुक्तानां विरुद्धं प्रकरणं पञ्जीकृतम्।

रायपुर। रायपुर-ग्रामीणस्य गोबरा-नवापारा-थानाक्षेत्रे राष्ट्रियसुरक्षाधिनियमस्य (रासुका) अन्तर्गतं निरुद्ध्यमानस्य आदतन-अपराधिनः लल्ला-सोनवानी इति टुम्मन-सोनवानीनामकस्य मोचनाय प्रयासः कृत इति प्रकरणं प्रकाशम् आगतम्। अस्मिन् प्रसङ्गे आरक्षकदलस्य कार्ये बाधा, आक्रमणस्य प्रयासः तथा प्राणहान्याः धमकी इत्यादयः आरोपाः सन्ति। पुलिसदलेन षड् नामनिर्दिष्टान् अभियुक्तान् अन्येषां च विरुद्धं विविधासु गम्भीरधारासु प्रकरणं पञ्जीकृतम्।

आरक्षकाणां कथनानुसारं षष्ठे अगस्तमासदिने सूचना प्राप्ता यत् आबकारी-अधिनियमस्य प्रकरणे कारागारात् मुक्तः गृहम् आगतः आदतन-अपराधी लल्ला-सोनवानी जिला-दण्डाधिकाऱिणः आदेशेन राष्ट्रियसुरक्षाधिनियमस्य (रासुका) अन्तर्गतं निरोधनीयः अस्ति। ततः थाना-प्रभारीस्य नेतृत्वे आरक्षकदलम् तं गृहीतुं प्रस्थितम्। आरक्षकान् दृष्ट्वा लल्ला-सोनवानी स्कॉर्पियो-वाहनेन पलायितुं प्रयत्नम् अकरोत्, किन्तु आरक्षकदलः तस्य अनुधावनं कृत्वा तं गृहीतवान्।

आरक्षकैः सह मारपीटस्य तथा तेषां गणवेशं विदारयितुं च गम्भीरः आरोपः

आरक्षकाः अभियुक्तं चिकित्सकीय-परीक्षणार्थं गोबरा-नवापारास्थितं सामुदायिक-स्वास्थ्यकेन्द्रं नीतवन्तः। तत्र लल्ला-सोनवानिनः माता, तस्य उभे पत्न्यौ तथा कतिपयाः समर्थकाः आगत्य आरक्षकैः सह धक्काम्-अधक्कीं, गालीप्रदानं च कृतवन्तः इति आरोपः अस्ति। ते अभियुक्तं आरक्षकानां नियन्त्रणात् मोचयितुमपि प्रयत्नं कृतवन्तः इति कथ्यते। ततः अभियुक्तं रायपुर-कारागारं नयन् आरक्षकदलस्य वाहनं मार्गे अवरोद्धुं आरोपितैः प्रयासः कृतः।

लल्ला-सोनवानिनः स्कॉर्पियो-वाहनेन च चतसृषु मोटरसाइकिल-वाहनेषु आरूढाः यश-सोना, सागर-कुर्रे, गौकरणः, दौलत-आडिलः, खुलेश-कुमार-रात्रे इत्यादयः अन्ये जनाः प्रायः चतुर् किलोमीटर-पर्यन्तं आरक्षक-वाहनस्य अनुधावनं कृतवन्तः। दादा-ढाबा-समीपे मुख्यमार्गे ते आरक्षक-वाहनं परिवेष्ट्य तद् अवरुद्धवन्तः इति आरोपः अस्ति। अस्मिन् प्रसङ्गे आरक्षकैः सह मारपीटं, तेषां गणवेशस्य विदारणं, राजकीयकार्ये विघ्नः तथा आरक्षक-नियन्त्रणात् लल्ला-सोनवानिनः मोचनस्य प्रयासः कृतः इति कथ्यते।

पेट्रोल-बम्बेन आक्रमणस्य तथा आरक्षकस्थानं विस्फोटयितुं धमकी इति आरोपः

आरक्षकाः लल्ला-सोनवानिनं चिकित्सकीय-परीक्षणाय गोबरा-नवापारास्थितं सामुदायिक-स्वास्थ्यकेन्द्रं नीतवन्तः। तत्र तस्य माता, उभे पत्न्यौ तथा कतिपयाः समर्थकाः आगत्य आरक्षकैः सह धक्काम्-अधक्कीं, गालीप्रदानं च कृतवन्तः तथा तं आरक्षक-नियन्त्रणात् मोचयितुं प्रयासं कृतवन्तः इति आरोपः अस्ति। ततः आरक्षकदलः सोनवानिनं रायपुर-कारागारं नेतुं प्रस्थिते सति आरोपितैः मार्गे आरक्षक-वाहनं अवरोद्धुं प्रयासः कृतः इति कथ्यते।

लल्ला-सोनवानिनः स्कॉर्पियो-वाहनेन तथा चतसृषु मोटरसाइकिल-वाहनेषु आरूढाः यश-सोना, सागर-कुर्रे, गौकरणः, दौलत-आडिलः, खुलेश-कुमार-रात्रे इत्यादयः अन्ये च जनाः प्रायः चतुर्-किलोमीटर-पर्यन्तं आरक्षक-वाहनस्य अनुधावनं कृतवन्तः। दादा-ढाबा-समीपे मुख्ये मार्गे आरोपितैः आरक्षक-वाहनं परिवेष्ट्य अवरुद्धम्। तदनन्तरं आरक्षकैः सह मारपीटं, तेषां गणवेशस्य विदारणं तथा राजकीयकार्ये विघ्नः कृतः इति आरोपः अस्ति। अपि च आरक्षक-नियन्त्रणस्थं लल्ला-सोनवानिनं मोचयितुं प्रयासः कृतः इति कथ्यते।

एताभिः गम्भीराभिः धाराभिः प्रकरणं पञ्जीकृतम्

गोबरा-नवापारा-थानायाः आरक्षकैः यश-सोना, सागर-कुर्रे, गौकरणः, दौलत-आडिलः, खुलेश-कुमार-रात्रे, लल्ला-सोनवानी, तस्य माता, उभे पत्न्यौ तथा अन्येषां जनानां विरुद्धं भारतीय-न्याय-संहितायाः ११५(२), १२६(२), १३२, २२१, २९६, ३५१(२) तथा ६१ इत्येताभिः धाराभिः प्रकरणं पञ्जीकृतम्। प्रकरणस्य अन्वेषणं प्रारब्धम् अस्ति। पुलिस-अधिकारिणः कथयन्ति यत् घटनायां संलिप्तानाम् अन्येषां व्यक्तीनां परिचयः अन्विष्यते, तेषां भूमिकायाः ज्ञातेः अनन्तरं तेषां विरुद्धं विधिनुसारं वैधानिकी कार्यवाही अपि करिष्यते।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed