BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में MP के नेताओं को अहम जिम्मेदारी। BJP Announces New National Executive, MP Leaders Get Key Roles। भाजपायाः नूतनकार्यकारिणी घोषिताः, मध्यप्रदेशस्य नेतृभ्यः महत्त्वपूर्णदायित्वानि।
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलानभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की गई इस टीम में कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
मध्य प्रदेश के इन दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण स्थान मिला है। लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विष्णु दत्त (VD) शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। किसान मोर्चा की कमान बंसीलाल गुर्जर को दी गई है, जबकि कविता पाटीदार को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आशीष अग्रवाल को पार्टी की मीडिया टीम में शामिल किया गया है।
स्मृति ईरानी और बिप्लब देब को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सात राज्यों से आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी शामिल हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भी राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
महिलाओं समेत हर वर्ग को मिला प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिला प्रतिनिधित्व को खास महत्व दिया गया है। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में 6 महिलाएं शामिल हैं, जो कुल संख्या का करीब आधा हिस्सा है। इसके साथ ही स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चार महिलाओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नितिन नवीन की नई टीम में दो मुस्लिम नेताओं को भी जगह देकर सामाजिक प्रतिनिधित्व का विस्तार किया गया है।
English
BJP National President Nitin Nabin has announced the party’s new National Executive.
New Delhi. BJP National President Nitin Nabin has announced the party’s new National Executive. The new team brings together experienced leaders and several fresh faces, creating a balance between experience and new leadership. Many prominent leaders have been inducted at the national level, while senior leaders from Madhya Pradesh have also been entrusted with key organizational responsibilities.
These Prominent Leaders from Madhya Pradesh Get Key Roles
Madhya Pradesh has secured significant representation in Nitin Nabin’s new team. Lal Singh Arya has been appointed National Vice President, while Gajendra Patel has been given the responsibility of National General Secretary. Vishnu Dutt (VD) Sharma will serve as the Coordinator. Bansilal Gurjar has been appointed President of the Kisan Morcha, while Kavita Patidar has been named National Secretary. Ashish Agrawal has also been included in the party’s media team.
Smriti Irani and Biplab Deb Appointed General Secretaries
The BJP’s new national team includes several prominent leaders in key positions. A total of 13 leaders, including Vasundhara Raje Scindia and Ram Madhav, have been appointed National Vice Presidents. The party has also named eight National General Secretaries from seven states. The list includes former Amethi MP Smriti Irani and Harish Dwivedi from Uttar Pradesh. Former Tripura Chief Minister Biplab Deb has also been entrusted with the responsibility of National General Secretary.
Representation for Women and All Sections of Society
Women’s representation has received special emphasis in the BJP’s new national team. Six of the 13 National Vice Presidents are women, accounting for nearly half of the total. Smriti Irani has also been appointed National General Secretary, while four women have been named National Secretaries. The new team under Nitin Nabin also includes two Muslim leaders, reflecting broader social representation.
संस्कृत
भाजपायाः राष्ट्रियाध्यक्षः नितिन नवीनः दलस्य नूतनां राष्ट्रियकार्यकारिणीं घोषितवान्।
नवदेहली। भाजपायाः राष्ट्रियाध्यक्षः नितिन नवीनः दलस्य नूतनां राष्ट्रियकार्यकारिणीं घोषितवान्। नूतनकार्यकारिण्यां अनुभवीनेतृभिः सह अनेकानि नूतनमुखानि अपि स्थानं प्राप्तवन्ति। राष्ट्रियस्तरे निर्मितायां अस्यां कार्यकारिण्यां अनेकाः प्रमुखनेतारः समाविष्टाः सन्ति, मध्यप्रदेशस्य वरिष्ठनेतृभ्यः अपि संगठनस्य महत्त्वपूर्णदायित्वानि प्रदत्तानि सन्ति।
मध्यप्रदेशस्य एतेषां वरिष्ठनेतॄणां महत्त्वपूर्णदायित्वेषु नियुक्तिः
नितिन नवीनस्य नूतनदले मध्यप्रदेशस्य नेतॄणां महत्त्वपूर्णं प्रतिनिधित्वं दृश्यते। लालसिंह आर्यः राष्ट्रिय उपाध्यक्षपदेन, गजेन्द्र पटेलः राष्ट्रियमहासचिवपदेन च नियुक्तौ स्तः। विष्णुदत्तः (वीडी) शर्माः समन्वयकस्य दायित्वं निर्वक्ष्यति। बंसीलाल गुर्जरः किसानमोर्चायाः अध्यक्षः नियुक्तः, कविता पाटीदारः राष्ट्रियसचिवपदं प्राप्तवती। आशीष अग्रवालः अपि दलस्य माध्यमसमूहे समाविष्टः अस्ति।
स्मृति ईराणी तथा बिप्लब देबः दलस्य महामन्त्रिपदेन नियुक्तौ स्तः।
भाजपायाः नूतनराष्ट्रियदले अनेकाः प्रमुखनेतारः महत्त्वपूर्णपदेषु नियुक्ताः सन्ति। वसुन्धरा राजे सिन्धिया तथा राम माधव इत्येताभ्यां सह त्रयोदश नेतारः राष्ट्रियोपाध्यक्षपदेन नियुक्ताः सन्ति। सप्तभ्यः राज्येभ्यः अष्ट नेतारः राष्ट्रियमहासचिवपदं प्राप्तवन्तः। तेषु उत्तरप्रदेशस्य अमेठीक्षेत्रस्य पूर्वसांसदा स्मृति ईराणी तथा हरीश द्विवेदी च अन्तर्भवतः। त्रिपुरायाः पूर्वमुख्यमन्त्री बिप्लब देबः अपि राष्ट्रियमहासचिवस्य दायित्वेन नियुक्तः।


