Ind vs SL: गाले टेस्ट में भारत का दबदबा, 165 रन से श्रीलंका पर शानदार जीत, सुथार ने झटके पांच विकेट। IND vs SL: India dominate Galle Test, thrash Sri Lanka by 165 runs; Suthar claims five-wicket haul। भारत-श्रीलङ्का-परीक्षास्पर्धायाम् गाले भारतस्य शानदारविजयः, 165 धावनैः श्रीलङ्का पराजिता, सुथारेण पञ्चविकेट्-प्राप्तिः।
भारत की जीत में दूसरी पारी में मानव सुथार की घातक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। सुथार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके और श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और रवीन्द्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। मैच के आखिरी दिन श्रीलंका ने अपने 6 विकेट गंवाए।

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने गाले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की। मैच के आखिरी दिन दूसरे सत्र में भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर सीरीज में शानदार शुरुआत की।भारत ने श्रीलंका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 372 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन श्रीलंकाई टीम 206 रन पर सिमट गई। भारत की जीत में दूसरी पारी में मानव सुथार की शानदार गेंदबाजी निर्णायक रही। उन्होंने 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और रवीन्द्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका ने अपने 6 विकेट गंवाए।
गाले टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। दिन का खेल खत्म होने से पहले श्रीलंका के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे, जिससे 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करना मेजबान टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके बाद आखिरी दिन सुथार ने अपनी फिरकी का कहर बरपाते हुए छह विकेट झटक लिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहली पारी में भारत ने हासिल की 178 रनों की अहम बढ़त
भारत की दूसरी पारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पूरी टीम 193 रन ही बना सकी। हालांकि पहली पारी में हासिल 178 रनों की बढ़त ने भारत की स्थिति मजबूत बनाए रखी। इसी बढ़त के दम पर श्रीलंका को चौथी पारी में जीत के लिए 372 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रनों की अहम पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए। वहीं श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट चटकाए। प्रभात जयसूर्या को तीन, लाहिरू कुमारा को दो और केसरा नुवांथा को एक विकेट मिला।
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक, शतकीय पारी से टीम को संभाला
मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्कोरबोर्ड पर 462 रन टांग दिए। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा और 167 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। ऋषभ पंत ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़े शॉट के प्रयास में 39 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।
पहली पारी में श्रीलंका की पारी 284 रनों पर सिमटी
श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 284 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई।भारत की ओर से मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। रवीन्द्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
English
Manav Suthar’s lethal bowling in the second innings proved decisive in India’s victory. He delivered an outstanding performance, claiming six wickets and dismantling the Sri Lankan batting lineup. Prasidh Krishna picked up two wickets, while Mohammed Siraj and Ravindra Jadeja claimed one wicket each. Sri Lanka lost six wickets on the final day of the match.
New Delhi. India registered an impressive 165-run victory over Sri Lanka in the first match of the two-Test series at Galle. The Indian team sealed the win during the second session on the final day, making a strong start to the series.Chasing a challenging target of 372 runs in the fourth innings, Sri Lanka were bowled out for 206. Manav Suthar emerged as the star for India in the second innings, claiming six wickets and dismantling the Sri Lankan batting lineup. Prasidh Krishna took two wickets, while Mohammed Siraj and Ravindra Jadeja picked up one wicket each. Sri Lanka lost their final six wickets on the last day of the match.
India strengthened their position on the fourth day of the Galle Test, dismissing four Sri Lankan batters before the close of play. Chasing a daunting target of 372 runs, Sri Lanka found themselves under immense pressure. Left-arm spinner Manav Suthar produced another impressive spell, claiming two crucial wickets, while pacers Mohammed Siraj and Prasidh Krishna took one wicket each. On the final day, Suthar turned the game decisively in India’s favour with a brilliant six-wicket haul.
India Secured a Crucial 178-Run Lead in the First Innings
India’s second innings did not go as planned as the team was bowled out for 193 runs. However, their 178-run first-innings lead kept India in a strong position and helped them set Sri Lanka a challenging target of 372 runs in the fourth innings.Rishabh Pant top-scored for India with a valuable 66, while Devdutt Padikkal contributed 44 and KL Rahul scored 35. For Sri Lanka, Asitha Fernando claimed four wickets, Prabath Jayasuriya took three, Lahiru Kumara picked up two, and Kesara Nuwantha finished with one wicket.
Devdutt Padikkal Hits a Brilliant Century, Anchors India with a Match-Saving Knock
India produced a strong batting performance in the first innings, posting an imposing total of 462 runs. Devdutt Padikkal led the charge with a magnificent 167, registering the first century of his career. KL Rahul also made a valuable contribution with 82 runs, while Dhruv Jurel scored a solid 51. Rishabh Pant got off to a promising start but was dismissed for 39 while attempting a big shot.
Sri Lanka Bowled Out for 284 in the First Innings
Sonal Dinusha led Sri Lanka’s batting effort in the first innings with an impressive century, scoring 100 runs. Niroshan Dickwella also made a valuable contribution with 80 runs. Apart from these two batters, none of the Sri Lankan players managed to produce a substantial innings as the team was dismissed for 284.India consequently secured a commanding 178-run first-innings lead. Manav Suthar was India’s standout bowler, claiming four wickets. Ravindra Jadeja picked up three, while Mohammed Siraj, Prasidh Krishna and Kuldeep Yadav took one wicket each.
संस्कृत
भारतस्य विजयस्य निर्णायककारणं द्वितीयपार्यां मानवसुथारस्य घातकं कन्दुकक्षेपणम् अभवत्। सः उत्कृष्टं प्रदर्शनं कृत्वा षट् विकेट् प्राप्तवान् तथा श्रीलङ्कायाः बल्लेबाजानां पङ्क्तिं ध्वस्तवान्। प्रसिद्धकृष्णेन द्वौ विकेटौ प्राप्तौ, मोहम्मदसिराजः तथा रवीन्द्रजडेजा च एकैकं विकेटं प्राप्तवन्तौ। क्रीडायाः अन्तिमदिने श्रीलङ्कायाः षट् विकेट् पतिताः।
नवदिल्ली। भारत-श्रीलङ्कयोः द्वि-परीक्षाक्रीडा-शृङ्खलायाः प्रथमसामनं गाले नगरे आयोजितम्। अन्तिमदिने द्वितीयसत्रे भारतस्य दलं श्रीलङ्कां 165 धावनैः पराजित्य महतीं विजयम् अवाप।भारतदलम् अन्तिमपार्यां विजयाय श्रीलङ्कादलस्य सम्मुखे 372 धावनानां विशालं लक्ष्यं स्थापितवान्, किन्तु श्रीलङ्कादलस्य पारी 206 धावनासु समाप्ता। द्वितीयपार्यां मानवसुथारस्य उत्कृष्टं कन्दुकक्षेपणं भारतस्य विजयस्य प्रमुखं कारणम् अभवत्। सः षट् विकेट् प्राप्तवान्। प्रसिद्धकृष्णेन द्वौ विकेटौ प्राप्तौ, मोहम्मदसिराजः रवीन्द्रजडेजा च एकैकं विकेटं प्राप्तवन्तौ। क्रीडायाः अन्तिमदिने श्रीलङ्कादलस्य षट् विकेट् पतिताः
गाले-परीक्षासामने चतुर्थदिने भारतस्य दलं क्रीडायां स्वस्य स्थितिं सुदृढाम् अकरोत्। क्रीडासमाप्तेः पूर्वं श्रीलङ्कादलस्य चत्वारः फलन्दाजाः निर्गताः। 372 धावनानां लक्ष्यं प्राप्तुं श्रीलङ्कादलस्य प्रयासः अत्यन्तं कठिनः अभवत्। वामहस्तीयः स्पिनरः मानवसुथारः उत्कृष्टं कन्दुकक्षेपणं कृत्वा द्वौ महत्त्वपूर्णौ विकेटौ प्राप्तवान्। तीव्रगतिकन्दुकक्षेपकौ मोहम्मदसिराजः प्रसिद्धकृष्णः च एकैकं विकेटं प्राप्तवन्तौ। अन्तिमदिने सुथारेण अद्भुतं कन्दुकक्षेपणं कृत्वा षट् विकेट् प्राप्ताः, येन भारतस्य विजयः सुनिश्चितः अभवत्।
प्रथमपार्यां भारतस्य 178 धावनानां महत्त्वपूर्णा अग्रता प्राप्ता।
भारतस्य द्वितीयपारी अपेक्षानुसार सफलं न अभवत् तथा दलं केवलं 193 धावनानि एव कर्तुं समर्थम् अभवत्। तथापि प्रथमपार्यां प्राप्तया 178 धावनानां अग्रतया भारतस्य स्थितिः सुदृढा अभवत्। तस्याः अग्रतायाः आधारेण श्रीलङ्कादलस्य सम्मुखे चतुर्थपार्यां विजयाय 372 धावनानां कठिनं लक्ष्यं स्थापितम्।भारतस्य पक्षतः ऋषभपन्तः 66 धावनैः महत्त्वपूर्णं योगदानम् अकरोत्। देवदत्तपडिक्कलेन 44, केएलराहुलेन च 35 धावनानि प्राप्तानि। श्रीलङ्कायाः पक्षतः असिथाफर्नाण्डोने चत्वारि विकेटानि, प्रभातजयसूर्येण त्रीणि, लाहिरूकुमारेण द्वे तथा केसरा नुवान्तेन एकं विकेट् प्राप्तम्।


