‘बेलतरा को बदलापुर बनाने की साजिश’ का आरोप, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; वाटर कैनन से रोका गया मार्च.Congress Stages Massive Protest in Bilaspur Over Alleged Conspiracy to Turn Beltara into ‘Badlapur’; Water Cannons Halt March. ‘बेलतरां बदलापुररूपेण परिणेतुं षड्यन्त्रं’ इति आरोपः, बिलासपुरे कांग्रेसदलस्य उग्रं प्रदर्शनम्; जलप्रक्षेपकेन मार्गः अवरुद्धः

0

बिलासपुर: दिल्ली में कांग्रेस सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर पर छात्राओं द्वारा कथित छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला।आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बेलतरा स्थित कांग्रेस भवन में प्रवेश कर गईं और वहां जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया।कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में हुए हंगामे और प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटनाक्रम के चलते बिलासपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली।

कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर जताया विरोध.

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस बल पहले से ही तैनात था।पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि सरकार और स्थानीय विधायक के इशारे पर प्रशासन उनके साथ सख्ती बरत रहा है। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर राजनीतिक तनाव का माहौल बना रहा।

कांग्रेस भवन में घुसकर हंगामा करने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज.

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था जब बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगा, तो पुलिस ने नेहरू चौक के पास उन्हें रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय केसरवानी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने टीन की चादरों से अवरोधक दीवार भी बनाई थी।जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीन की दीवार पार करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। घटनाक्रम के चलते प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बेलतरा को बदलापुर बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने इस कथित साजिश की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आज बेलतरा के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।केशरवानी ने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है तथा प्रदर्शन के दौरान उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कल कुछ लोग जबरन कांग्रेस भवन में घुस आए थे।

वार्ड नंबर 10 के पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने कांग्रेस भवन में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के घुसकर प्रदर्शन करने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।पुष्पेंद्र साहू ने कहा कि कांग्रेस भवन में घुसकर हंगामा करने के जिन लोगों पर आरोप हैं, उन्हें पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता हमेशा किसी एक दल के पास नहीं रहती, बल्कि उसका कार्यकाल केवल पांच साल का होता है। इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को यह नहीं समझना चाहिए कि वे हमेशा शासन में बने रहेंगे।

बेलतरा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज करने की उठी मांग.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक के दबाव में पंचायतों और नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कथित तौर पर प्रशासनिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के क्रियान्वयन में भेदभाव किया जा रहा है और बदले की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है।इसके अलावा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन का मुद्दा भी प्रदर्शन के दौरान उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने इन सभी मामलों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए संबंधित समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की।

English

Bilaspur: Political tensions between the Bharatiya Janata Party (BJP) and the Congress have escalated following allegations of sexual harassment against a Congress MP and a former JNU professor by female students in Delhi. On Monday, the BJP Mahila Morcha organized a protest march against the alleged incident.According to allegations, BJP Mahila Morcha workers entered the Congress office in Beltara during the protest and created a commotion. The incident further intensified the political confrontation between the two parties.Today, Congress staged a strong protest demanding the registration of an FIR against those allegedly involved in the disturbance at the Congress office and the protest-related incident. The episode has heightened political tensions in Bilaspur.

Congress Stages Massive Protest, Expresses Strong Opposition.

In view of the Congress protest, the district administration installed barricades at several locations and deployed security personnel. Congress leaders and workers raised slogans as they marched towards the Collector’s Office. Police personnel were already stationed there to prevent the protesters from moving forward.The Congress leaders and workers expressed their displeasure after being stopped by the police. They alleged that the administration was taking a strict approach towards them at the behest of the state government and the local MLA. The incident created a tense political atmosphere at the protest site.

Allegations of Trespassing and Creating a Ruckus at Congress Office; Demand for Action Intensifies.

A large group of Congress leaders and workers attempted to move forward after breaking through the barricades, but police stopped them near Nehru Chowk. During the confrontation, Congress leader Vijay Kesarwani engaged in a heated argument with police officials.To prevent the protesters from advancing, police had also erected a barrier wall made of metal sheets. When Congress workers attempted to cross it, police used water cannons to push them back. The incident was accompanied by minor clashes and pushing and shoving between police personnel and protesters, creating a tense atmosphere at the protest site.

Vijay Kesarwani, former president of the District Congress Committee, accused BJP MLA Sushant Shukla of allegedly conspiring to turn Beltara into “Badlapur.” He strongly condemned what he described as a conspiracy and said that people from across Beltara had taken to the streets to protest.Kesarwani further alleged that Congress leaders and workers were being harassed and prevented from moving forward at the MLA’s behest. He also claimed that some people had forcibly entered the Congress office the previous day.

Pushpendra Sahu, councillor of Ward No. 10, strongly condemned the incident in which BJP women workers allegedly entered the Congress office and staged a protest. He demanded that an FIR be registered against those responsible and that they be arrested promptly.Sahu stated that those accused of entering the Congress office and creating a disturbance should be identified and brought under legal action. Taking aim at the BJP, he remarked that political power lasts only for five years and that no party can assume it will remain in power forever.

Demand to Register an FIR Against Beltara MLA.

Congress leaders alleged that elected representatives of panchayats and the municipal corporation were facing administrative harassment under pressure from the local MLA. They also claimed that development projects were being carried out in a discriminatory manner and that political vendetta was influencing local governance.The protesters also raised concerns over ongoing illegal mining activities in the area. Through the demonstration, Congress leaders opposed these alleged practices and demanded appropriate action from the authorities.

संस्कृति

बिलासपुरम्: दिल्ली-नगरे कांग्रेससांसदे तथा जवाहरलालनेहरूविश्वविद्यालयस्य पूर्वप्राध्यापके च विरुद्ध छात्राभिः कथितदुर्व्यवहारस्य आरोपाः कृताः। एतदनन्तरं भारतीयजनतापक्षस्य कांग्रेसदलस्य च मध्ये वाक्युद्धं तीव्रं जातम्। अस्य घटनायाः विरोधे सोमवासरे भारतीयजनतापक्षस्य महिला-मोर्चया विरोधयात्रा आयोजिता।आरोपः अस्ति यत् विरोधप्रदर्शनकाले भाजपा-महिला-मोर्चायाः कार्यकर्त्रियः बेलतरास्थितं कांग्रेसदलस्य कार्यालयं प्रविश्य कोलाहलं कृतवत्यः। अस्य घटनाक्रमस्य अनन्तरं राजनैतिकः तनावः वर्धितः।कांग्रेसदलेन अद्य कांग्रेसकार्यालये कोलाहलं कृतवतां तथा प्रदर्शनस्य घटनायां संलग्नानां जनानां विरुद्धं प्राथमिकी-पञ्जीकरणस्य मागं कृत्वा उग्रं विरोधप्रदर्शनं कृतम्। अनेन बिलासपुरनगरे भाजपा-कांग्रेसदलयोः मध्ये राजनैतिकः संघर्षः अधिकः तीव्रः अभवत्।

कांग्रेसदलेन उग्रं विरोधप्रदर्शनं कृत्वा विरोधः प्रकटितः।

कांग्रेसदलस्य विरोधप्रदर्शनं दृष्ट्वा जनपदप्रशासनेन अद्य नगरे अनेकस्थानेषु अवरोधकाः स्थापिताः। सुरक्षाव्यवस्थायाः सुदृढीकरणाय पुलिसबलं च नियोजितम्। कांग्रेसदलस्य नेतारः कार्यकर्तारश्च घोषणाः कुर्वन्तः जिलाधिकारी-कार्यालयस्य दिशि अग्रे अगच्छन्। तेषां मार्गं अवरुद्धुं पुलिसबलं पूर्वमेव तत्र उपस्थितम् आसीत्।पुलिसकर्मिभिः निवारिताः कांग्रेसदलस्य नेतारः कार्यकर्तारश्च असन्तोषं प्रकटितवन्तः। राज्यसर्वकारस्य स्थानीयविधायकस्य च निर्देशेन प्रशासनं तेषां प्रति कठोरव्यवहारं करोति इति ते आरोपितवन्तः। अस्य घटनाक्रमस्य कारणेन प्रदर्शनस्थले राजनैतिकः तनावः उत्पन्नः।

कांग्रेसकार्यालये अनधिकृतप्रवेशं कोलाहलं च कृतमिति आरोपः, कार्यवाही-मागः तीव्रः

कांग्रेसदलस्य नेतॄणां कार्यकर्तॄणां च विशालः समूहः अवरोधकान् भित्त्वा अग्रे गन्तुं प्रयत्नम् अकरोत्। तदा पुलिसदलेन नेहरूचौकस्य समीपे तेषां मार्गः अवरुद्धः। अस्मिन् समये कांग्रेसनेता विजयकेसरवानी तथा पुलिसाधिकारिणः मध्ये तीव्रा वादविवादः अभवत्।प्रदर्शनकारिणः अग्रे गन्तुं निवारयितुं पुलिसदलेन धातुपत्रैः निर्मिता अवरोधभित्तिः अपि स्थापिता आसीत्। यदा कांग्रेसकार्यकर्तारः तां भित्तिं लङ्घितुं प्रयत्नम् अकुर्वन्, तदा पुलिसदलेन जलप्रक्षेपकस्य प्रयोगः कृत्वा तान् पश्चात् गन्तुं बाधितम्। अस्मिन् घटनाक्रमे पुलिसकर्मिणां प्रदर्शनकारिणां च मध्ये लघुः संघर्षः धक्कामुक्की च अभवत्। अनेन प्रदर्शनस्थले किञ्चित्कालं यावत् तनावपूर्णा स्थितिः निर्मिता।

जिला-कांग्रेस-समितेः पूर्वाध्यक्षः विजयकेसरवानी भाजपा-विधायकं सुशान्तशुक्लं लक्ष्यीकृत्य आरोपितवान् यत् बेलतरां बदलापुररूपेण परिणेतुं षड्यन्त्रं रच्यते। तेन कथितस्य अस्य षड्यन्त्रस्य तीव्रा निन्दा कृता। सः अवदत् यत् अद्य बेलतरा-क्षेत्रस्य जनाः विरोधप्रदर्शनार्थं बहुसंख्यया मार्गेषु अवतीर्णाः सन्ति।केसरवानी इत्यनेन आरोपितं यत् विधायकस्य निर्देशेन कांग्रेसदलस्य नेतारः कार्यकर्तारश्च पीड्यन्ते तथा प्रदर्शनकाले अग्रे गन्तुं निवार्यन्ते। तेन एतदपि आरोपितं यत् ह्यः केचन जनाः बलात् कांग्रेसकार्यालयं प्रविष्टवन्तः।

दशम-प्रभागस्य पार्षदः पुष्पेन्द्रसाहुः कांग्रेसकार्यालये भाजपा-महिला-कार्यकर्त्रीणां प्रवेशं कृत्वा विरोधप्रदर्शनस्य घटनायाः तीव्रां निन्दां कृतवान्। तेन दोषिणां विरुद्धं प्राथमिकी पञ्जीकर्तुं तेषां शीघ्रं ग्रहणं च कर्तुं मागः कृतः।पुष्पेन्द्रसाहुः अवदत् यत् कांग्रेसकार्यालयं प्रविश्य कोलाहलं कृतवन्तः इति येषां जनानां उपरि आरोपः अस्ति, तेषां परिचयं कृत्वा विधिसम्मता कार्यवाही करणीया। भाजपा-दलं लक्ष्यीकृत्य सः अवदत् यत् सत्तायाः कार्यकालः केवलं पञ्चवर्षाणि भवति। कश्चन अपि दलः सदा सत्तायां स्थास्यति इति निश्चयेन न मन्येत।

बेलतरा-विधायकस्य विरुद्धं प्राथमिकी-पञ्जीकरणस्य मागः

कांग्रेसदलस्य नेतारः आरोपितवन्तः यत् स्थानीयविधायकस्य दबावेन पंचायतानां नगरनिगमस्य च निर्वाचितप्रतिनिधयः कथितरूपेण प्रशासनिकपीडनस्य सामना कुर्वन्ति। तैः एतदपि कथितं यत् क्षेत्रे विकासकार्येषु पक्षपातः क्रियते तथा प्रतिशोधस्य राजनीतिः प्रचलति।प्रदर्शनकाले क्षेत्रे निरन्तरं प्रचलितस्य अवैधखननस्य विषयः अपि उत्थापितः। कांग्रेसनेतारः एतेषां कथितकृत्यानां विरोधं कृत्वा सम्बन्धिताधिकारिभ्यः उचितकार्यवाहीं कर्तुं आग्रहं कृतवन्तः।

Health Ads - Advertisement
Health Ads
HEALTH & WEALTH ADS
Health & Wealth Advertisement

Advertisement

GLOBAL ADS
Kripal Industries - Eco Friendly Disposable Solutions
GLOBAL ADS
Aditya Industries - Nature Friendly Disposable Products
ADVERTISEMENT
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सलाहकार - गुरुदेव गोयल
Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed