ग्वालियर में बेजुबान पर बेरहमी, पैर बांधकर कुत्ते को लोहे की रॉड से पीटा। Cruelty to Animal in Gwalior: Dog Tied Up and Beaten to Death। ग्वालियरे पशोः प्रति क्रूरता, पादौ बद्ध्वा लौहदण्डेन प्रहारः।

0

17 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दही मंडी के चेला जी का अखाड़ा में कुत्ते के साथ मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि दुकानदार पंकज रस्तोगी और उसके यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने कुत्ते पर हमला किया। घटना के बाद मामले को लेकर स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों में नाराजगी देखी गई।

ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र स्थित दही मंडी में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दुकानदार और उसके यहां काम करने वाले युवक ने कुत्ते के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण कुत्ते की मौत हो गई। घटना के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि कुत्ता छांव में बैठा था, तभी दोनों आरोपितों ने उसके चारों पैर बांध दिए। इसके बाद लोहे के सरिये से उसके सिर पर लगातार वार किए गए। गंभीर चोटों के चलते कुत्ते ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

17 अगस्त की घटना

17 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दही मंडी के चेला जी का अखाड़ा में कुत्ते पर हमला किए जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि दुकानदार पंकज रस्तोगी और उसके यहां काम करने वाला कर्मचारी कुत्ते को वहां से हटाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान कुत्ते के भौंकने से दोनों कथित तौर पर आक्रोशित हो गए और उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

English

An alleged incident of animal cruelty was reported on August 17 at around 3 PM in Chela Ji Ka Akhada, located in the Dahi Mandi area under Kotwali police station limits in Gwalior. According to the allegations, shopkeeper Pankaj Rastogi and one of his employees attacked a dog. The incident has reportedly caused anger among local residents and animal lovers.

Dog Beaten to Death in Gwalior, Shopkeeper and Worker Accused

The dog was reportedly sitting in the shade when the two accused allegedly tied all four of its legs. They then repeatedly struck the animal on the head with an iron rod. The dog eventually succumbed to its severe injuries. Kotwali Police have registered an FIR and initiated an investigation. A video of the incident is also circulating widely on social media.

The incident reportedly took place on August 17. On that day, the dog was allegedly subjected to brutal assault, following which it died from its injuries.

An alleged animal cruelty incident took place at around 3 PM on August 17 at Chela Ji Ka Akhada in Dahi Mandi, under the Kotwali police station area of Gwalior. According to the allegations, shopkeeper Pankaj Rastogi and an employee working at his shop were trying to drive the dog away. They allegedly became angry when the dog barked and subsequently attacked the animal.

संस्कृत

अगस्तमासस्य सप्तदशे दिने अपराह्णे प्रायः त्रिवादने ग्वालियर-नगरस्य कोतवाली-थानाक्षेत्रे दहीमण्डीस्थले चेलाजी-अखाड़े शुनके आक्रमणस्य घटना प्रकाशिता। आरोपः अस्ति यत् आपणिकः पङ्कज-रस्तोगी तथा तस्य एकः कर्मकरः शुनकम् आक्रान्तवन्तौ। घटनया स्थानीयजनाः पशुप्रेमिणश्च क्षुब्धाः अभवन्।

ग्वालियर-नगरस्य लश्कर-क्षेत्रे दहीमण्ड्यां पशुक्रूरतायाः घटना प्रकाशिता। आरोपः अस्ति यत् कश्चित् आपणिकः तस्य च कर्मकरः एकं शुनकं निर्ममतया प्रहृतवन्तौ। गम्भीरैः आघातैः पीडितस्य शुनकस्य निधनम् अभवत्। घटनया स्थानीयजनाः पशुप्रेमिणश्च अत्यन्तं क्षुब्धाः सन्ति।

कथ्यते यत् शुनकः छायायां उपविष्टः आसीत्। तदा द्वाभ्यां जनाभ्यां तस्य चत्वारः पादाः बद्धाः। ततः लौहदण्डेन तस्य मस्तके पुनः पुनः प्रहाराः कृताः। गम्भीरैः आघातैः पीडितः शुनकः अन्ततः मृतः। कोतवाली-पुलिस् अस्मिन् विषये प्राथमिकीं पञ्जीकृत्य अन्वेषणं प्रारब्धवती। घटनायाः चित्रितं दृश्यं सामाजिकमाध्यमेषु अपि तीव्रतया प्रसारितम् अस्ति।

अगस्तमासस्य सप्तदशे दिने घटना

अगस्तमासस्य सप्तदशे दिने अपराह्णे प्रायः त्रिवादने ग्वालियर-नगरस्य कोतवाली-थानाक्षेत्रे दहीमण्डीस्थे चेलाजी-अखाड़े शुनके आक्रमणस्य घटना अभवत्। आरोपः अस्ति यत् आपणिकः पङ्कज-रस्तोगी तथा तस्य कर्मकरः शुनकं ततः निष्कासयितुं प्रयत्नं कुरुतः। तदा शुनकस्य भषणे तौ क्रुद्धौ अभवताम् तथा च तस्योपरि आक्रमणम् अकुरुताम्।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed