कर्नाटक के विजयपुरा में भूकंप के झटके, 10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र.Earthquake Tremors Felt in Karnataka’s Vijayapura, Epicentre Located 10 Km Deep. कर्णाटकस्य विजयपुरे भूकम्पस्य कम्पनानि, दश-किलोमीटर् गभीरतायां केन्द्रम्.

बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी/KSNDMC के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई।जानकारी के मुताबिक, भूकंप रात करीब 2:04 बजे आया। इसका केंद्र जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपिसेंटर बसवना बागेवाडी से लगभग 3.9 किलोमीटर उत्तर-पूर्व दिशा में बताया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।
भूकंप का केंद्र हुनाश्याल ग्राम पंचायत से करीब 7.8 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित था। वहीं, हुविना हिप्परगी से इसकी दूरी लगभग 11.2 किलोमीटर पश्चिम रही। भूकंप का केंद्र अलमट्टी बांध से करीब 31 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और विजयपुरा शहर से लगभग 38 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बताया गया है।
भूकंप का कितना रहा असर?
आपदा निगरानी एजेंसी KSNDMC के अनुसार, भूकंप की तीव्रता कम दर्ज की गई है। हालांकि, इसके झटके भूकंप के केंद्र से करीब 50 से 60 किलोमीटर के दायरे तक महसूस किए जाने की संभावना बताई गई है। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की कम तीव्रता को देखते हुए इससे किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। स्थानीय स्तर पर लोगों को हल्के कंपन जरूर महसूस हुए होंगे।
प्रशासन ने लोगों से की अपील, घबराने की जरूरत नहीं.
KSNDMC के निदेशक ने भूकंप के बाद लोगों से शांत रहने और बिल्कुल भी घबराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विजयपुरा का यह क्षेत्र ‘सिस्मिक जोन-III’ में आता है। टेक्टोनिक मैप के आधार पर इस इलाके में भूकंप से बड़े संरचनात्मक खतरे की आशंका नहीं जताई गई है। निदेशक के अनुसार, भूकंप की कम तीव्रता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर किसी बड़े नुकसान की संभावना नहीं है।
(English)
Bengaluru. Mild earthquake tremors were felt in Karnataka’s Vijayapura district early Wednesday morning. According to the Karnataka State Natural Disaster Monitoring Centre (KSNDMC), the earthquake recorded a magnitude of 3.5 on the Richter scale.Officials said the tremor occurred at around 2:04 am. The epicentre was located at a depth of approximately 10 kilometres beneath the ground. It was situated around 3.9 kilometres northeast of Basavana Bagewadi. No major damage or casualties have been reported so far.
The earthquake’s epicentre was located around 7.8 kilometres west of Hunashyal Gram Panchayat and approximately 11.2 kilometres west of Huvina Hippargi. It was also situated nearly 31 kilometres northeast of Almatti Dam and about 38 kilometres southwest of Vijayapura city.
How Strong Was the Impact of the Earthquake?
According to the disaster monitoring agency KSNDMC, the earthquake was of low intensity. However, its tremors may have been felt within a radius of around 50 to 60 kilometres from the epicentre. The agency stated that given the low magnitude of the quake, there is no likelihood of any damage. Local residents may have experienced mild vibrations.
Administration Urges People to Stay Calm, No Need to Panic.
The KSNDMC director has appealed to the public to remain calm and not panic following the earthquake tremors. He said the Vijayapura region falls under Seismic Zone III. According to the tectonic map, there is no indication of a major structural threat in the area. Given the low intensity of the earthquake, the director said no significant damage is expected in the local community.
(संस्कृत)
बेङ्गलूरु। कर्णाटकस्य विजयपुरा-मण्डले बुधवासरे प्रातःकाले मन्दानि भूकम्पकम्पनानि अनुभूतानि। कर्णाटक-राज्य-प्राकृतिक-आपदा-निरीक्षण-केन्द्रस्य (KSNDMC) अनुसारं भूकम्पस्य तीव्रता रिक्टर-मापके ३.५ इति अभिलेखिता।अधिकारिणां कथनानुसारं भूकम्पकम्पनं प्रातः प्रायः २:०४ वादने अभवत्। अस्य भूकम्पस्य केन्द्रं भूमेः अधः प्रायः दश-किलोमीटर् गभीरतायां स्थितम् आसीत्। केन्द्रं बसवन-बागेवाडीतः प्रायः ३.९ किलोमीटर् उत्तर-पूर्वदिशि स्थितम् आसीत्। अद्यावधि महती क्षतिः अथवा जनहानिः न सूचिता।
भूकम्पस्य केन्द्रं हुनाश्याल-ग्रामपञ्चायतः प्रायः ७.८ किलोमीटर् पश्चिमदिशायां स्थितम् आसीत्। हुविन-हिप्पर्गीतः अपि अस्य केन्द्रस्य दूरी प्रायः ११.२ किलोमीटर् पश्चिमदिशि आसीत्। ततः अलमट्टी-बन्धः प्रायः ३१ किलोमीटर् उत्तर-पूर्वदिशि, विजयपुरा-नगरं च प्रायः ३८ किलोमीटर् दक्षिण-पश्चिमदिशि स्थितम् आसीत्।
भूकम्पस्य प्रभावः कीदृशः आसीत्?
आपदा-निरीक्षण-संस्थायाः KSNDMC इत्यस्य अनुसारं भूकम्पस्य तीव्रता न्यूना आसीत्। तथापि अस्य कम्पनानि केन्द्रात् प्रायः ५० तः ६० किलोमीटर्-पर्यन्तस्य क्षेत्रे अनुभूतानि भवितुम् अर्हन्ति। संस्थायाः अनुसारं भूकम्पस्य न्यूनतीव्रतां दृष्ट्वा अस्मात् कस्यापि प्रकारस्य क्षतेः सम्भावना नास्ति। स्थानीयजनैः तु मन्दानि कम्पनानि अनुभूतानि भवितुम् अर्हन्ति।
प्रशासनस्य जनान् प्रति आह्वानम्—मा भैषीः, शान्ताः तिष्ठन्तु.
KSNDMC-संस्थायाः निदेशकेन भूकम्पकम्पनानन्तरं जनाः शान्ताः स्थातुं, कदापि न भयभीताः भवितुम् आहूताः। तेन कथितं यत् विजयपुरा-प्रदेशः ‘भूकम्पीय-क्षेत्र-तृतीय’ इत्यस्य अन्तर्गतः अस्ति। विवर्तनिक-मानचित्रानुसारं अस्मिन् प्रदेशे महती संरचनात्मक-विपत्तिः सम्भाव्यते इति संकेतः नास्ति। भूकम्पस्य न्यूनतीव्रतां दृष्ट्वा स्थानीय-समुदायस्य महती क्षतिः न सम्भाव्यते।


