रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का एक्शन: रायपुर में मिठाइयों की जांच, महासमुंद में नकली पनीर इकाई सील। Food Department Action Ahead of Raksha Bandhan: Sweets Sampled in Raipur, Fake Paneer Factory Sealed in Mahasamund। रक्षाबन्धनपर्वणः पूर्वं खाद्यविभागस्य कार्यवाही—रायपुरे मिष्टान्नानां नमूनानि गृहीतानि, महासमुन्दे कृत्रिमपनीरनिर्माणकेन्द्रं मुद्राङ्कितम्।

0

त्योहारों के साथ-साथ रोजमर्रा के दिनों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने रायपुर और महासमुंद में जांच अभियान चलाया। रायपुर में मिठाइयों के नमूने जांच के लिए जुटाए गए। वहीं, महासमुंद के भालेसर रोड स्थित एक बड़ी नकली पनीर फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि यहां पाम ऑयल और दूध पाउडर का इस्तेमाल कर कृत्रिम पनीर तैयार किया जा रहा था।

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत रायपुर और महासमुंद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए जांच अभियान चलाया गया। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल डूमरतराई थोक बाजार में पैक्ड मिठाइयों के तीन लीगल सैंपल जांच के लिए लिए गए। इसके अलावा हाईवे किंग रेस्टोरेंट से पनीर और वेज ग्रेवी के नमूने भी संग्रहित किए गए।

खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान रसगुल्ला, गुलाब जामुन और सोन केक के नमूने संग्रहित किए। हाईवे किंग रेस्टोरेंट के निरीक्षण में किचन के वेज और नॉन-वेज सेक्शन अलग-अलग पाए गए, लेकिन खाद्य सामग्री के भंडारण और रखरखाव में अपेक्षित व्यवस्था नहीं थी। विभाग ने तत्काल किचन बंद कराकर सामग्री को निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महासमुंद में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई

महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने भालेसर रोड स्थित वैद्या फूड प्रोडक्ट में छापा मारा। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में संचालित इस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में तैयार कथित नकली पनीर मिलने की जानकारी सामने आई। टीम ने पनीर के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए और फैक्टरी को सील कर दिया।

पाम ऑयल फैट और इमल्सीफायर की मौजूदगी मिली

कारखाने की जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में पाम ऑयल फैट, दूध पाउडर और इमल्सीफायर मिला। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में तीन बॉयलर चल रहे थे, जहां तेल फैट, दूध पाउडर और इमल्सीफायर के मिश्रण को गर्म करके पनीर तैयार किया जा रहा था। प्रशासन ने बरामद सामग्री और तैयार पनीर को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

English

To ensure food safety during festivals as well as on regular days, the administration conducted an inspection drive in Raipur and Mahasamund. Samples of sweets were collected in Raipur for quality testing. Meanwhile, a major factory allegedly manufacturing fake paneer on Bhalesar Road in Mahasamund was raided and sealed. Officials found that the unit was using palm oil and milk powder to prepare the adulterated paneer.

Raipur: Under the Food and Drug Administration’s ‘Bane Khaabo-Bane Rahibo 2.0’ campaign, inspections were conducted in Raipur and Mahasamund to check the quality and safety of food products. Three legal samples of packaged sweets were collected from the Sardar Vallabhbhai Patel Dumartarai Wholesale Market in Raipur. Samples of paneer and vegetable gravy were also taken from Highway King Restaurant for laboratory testing.

During the inspection, the Food Department team collected samples of rasgulla, gulab jamun and son cake. At Highway King Restaurant, the vegetarian and non-vegetarian sections of the kitchen were found to be separate, but the storage and handling of food items were not properly organized. The kitchen was immediately shut, and the management was instructed to maintain the food items in accordance with prescribed norms. Further action will be taken after the test reports of the collected samples are received.

Action Taken Against a Fake Paneer Manufacturing Unit in Mahasamund

Acting on the instructions of the Mahasamund Collector, a district administration team conducted a raid at Vaidya Food Product located on Bhalesar Road. The factory, spread over nearly three acres, was reportedly found with a large quantity of ready-made suspected fake paneer. Officials collected samples of the paneer for testing and sealed the factory.

Palm Oil Fat and Emulsifiers Found

During the inspection, the team found large quantities of palm oil fat, milk powder and emulsifiers at the factory. According to the information available, three boilers were being operated at the unit, where a mixture of oil fat, milk powder and emulsifiers was heated to prepare paneer. The administration has secured the recovered ingredients and finished paneer for testing. Further action will be taken by the Food Department based on the test report.

संस्कृत

त्योहारकाले सामान्यदिवसेषु च खाद्यसुरक्षां सुनिश्चितकर्तुं प्रशासनद्वारा रायपुर-महासमुन्दयोः निरीक्षणाभियानं सञ्चालितम्। रायपुरे मिष्टान्नानां नमूनानि परीक्षणार्थं संगृहीतानि। अपरत्र महासमुन्दस्य भालेसरमार्गे सञ्चालिते बृहत् कृत्रिमपनीरनिर्माणकेन्द्रे आकस्मिकनिरीक्षणं कृत्वा तत् केन्द्रं मुद्राङ्कितम्। निरीक्षणे ज्ञातं यत् तत्र तैलं दुग्धचूर्णं च प्रयुज्य मिलावटयुक्तं कृत्रिमपनीरं निर्मीयते स्म।

रायपुर। खाद्य-औषधि-प्रशासनस्य ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियानस्य अन्तर्गतं रायपुर-महासमुन्दयोः खाद्यपदार्थानां गुणवत्तापरीक्षणाय अभियानं सञ्चालितम्। रायपुरस्य सरदारवल्लभभाईपटेल-डूमरतारायाः थोकविपणितः संवेष्टितमिष्टान्नानां त्रयः वैधानिकनमूनाः परीक्षणार्थं गृहीताः। तदतिरिक्तं हाईवे किङ्ग् भोजनालयात् पनीरस्य शाकग्रेवीस्य च नमूनानि अपि परीक्षणाय संगृहीतानि।

निरीक्षणसमये खाद्यविभागस्य दलनेन रसगोलकस्य, गुलाबजामुनस्य, सोनकेकस्य च नमूनानि संगृहीतानि। हाईवे किङ्ग् भोजनालयस्य पाकशालायां शाकाहारि-मांसाहारिविभागौ पृथक् पृथक् आस्ताम्, किन्तु खाद्यसामग्रीणां संरक्षणव्यवस्था सुव्यवस्थिता न आसीत्। अतः पाकशाला तत्क्षणं पिहिता, सामग्रीश्च नियमानुसारं सुव्यवस्थितरूपेण स्थापयितुं निर्देशः प्रदत्तः। संगृहीतनमूनानां परीक्षणप्रतिवेदनं प्राप्ते सति नियमानुसारं अग्रिमकार्यवाही करिष्यते।

महासमुन्दे कृत्रिमपनीरनिर्माणकेन्द्रे कार्यवाही

महासमुन्दस्य जिलाधीशस्य निर्देशानुसारं जिला-प्रशासनस्य दलं भालेसरमार्गस्थिते वैद्या फूड प्रोडक्ट इति संस्थाने आकस्मिकनिरीक्षणार्थं गतवान्। प्रायः त्रयः एकरपरिमिते क्षेत्रे सञ्चाल्यमाने अस्मिन् कारखाने बहुप्रमाणेन निर्मितं संदिग्धं कृत्रिमपनीरं प्राप्तमिति सूचना अस्ति। दलस्य सदस्यैः पनीरस्य नमूनानि परीक्षणार्थं गृहीतानि तथा कारखानं मुद्राङ्कितम्।

पाम्-तैल-वसा तथा इमल्सीफायरस्य उपस्थिति प्राप्ता

कारखानस्य निरीक्षणसमये दलस्य सदस्यैः पाम्-तैल-वसा, दुग्धचूर्णं तथा इमल्सीफायर् च बहुप्रमाणेन प्राप्तम्। सूचनानुसारं कारखाने त्रयः बॉयलर् यन्त्राः सञ्चालिताः आसन्, येषु तैलवसा-दुग्धचूर्ण-इमल्सीफायराणां मिश्रणं तापयित्वा पनीरं निर्मीयते स्म। प्रशासनदलेन प्राप्तसामग्री तथा निर्मितपनीरं परीक्षणार्थं सुरक्षितं कृतम्। खाद्यविभागस्य परीक्षणप्रतिवेदनस्य आधारेण नियमानुसारं अग्रिमकार्यवाही भविष्यति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed