गुजरात में संदिग्ध जहरीली शराब से मुरैना के युवक की मौत, पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार। Suspected Spurious Liquor Death in Gujarat, Morna Youth’s Funeral Halted for Post-Mortem। गुजरातराज्ये विषाक्तमद्यसेवनस्य सन्देहः, मुरैनानिवासिनः युवकस्य अन्त्येष्टिः स्थगिता।
भावनगर पहुंचे 47 वर्षीय नागेंद्र यादव, अगले दिन जहरीली शराब से बिगड़ी कई लोगों की तबीयत

मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव निवासी एक युवक की गुजरात के भावनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुजरात पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई, जबकि परिजन इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बता रहे थे। मामले में पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ जीरो पर दर्ज मर्ग का प्रकरण जांच के लिए गुजरात पुलिस को भेजा जाएगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
जहरीली शराब का कहर, अब तक 5 लोगों की मौत
गुजरात में शराबबंदी लागू होने के बावजूद भावनगर के घोघा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया है। बीते दिनों जहरीली शराब के सेवन के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से अब तक पांच लोगों की मौत की सूचना है। दर्जनों लोग अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।इसी घटना से जुड़े अस्पताल में मुरैना के डोंगरपुर किरार गांव निवासी 47 वर्षीय नागेंद्र पुत्र दामोदर यादव की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नागेंद्र 15 अगस्त को भावनगर पहुंचा था। अगले दिन 16 अगस्त को जहरीली शराब पीने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। नागेंद्र की मौत को लेकर भी जहरीली शराब से संबंध की आशंका जताई जा रही है।
नागेंद्र की बिगड़ी तबीयत, भावनगर के अस्पताल में कराया गया भर्ती
जहरीली शराब पीने की आशंका में बीमार लोगों के साथ बेसुध हालत में नागेंद्र को भावनगर के अहम वेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 17 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वजन शव लेकर बुधवार को मुरैना के लिए रवाना हुए।रास्ते में गुजरात पुलिस के कई फोन स्वजनों के पास आए। पुलिस ने नागेंद्र की मौत को कथित तौर पर जहरीली शराब से जोड़ते हुए शव को वापस भावनगर लाने के लिए कहा। हालांकि, स्वजन शव को लेकर मुरैना पहुंचे और वापस नहीं लौटे। इसके बाद गुजरात पुलिस ने मामले की जानकारी और आगे की कार्रवाई के लिए मुरैना पुलिस से संपर्क किया।
कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला
घटना की जानकारी मिलने के बाद डोगरपुर किरार गांव में मृतक के घर और श्मशान स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि शव का अंतिम संस्कार न किया जा सके। मुरैना पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं, कोतवाली थाने में शून्य पर मर्ग प्रकरण दर्ज किया गया है।एसआई पवन भदौरिया के अनुसार शून्य की एफआईआर, बिसरा सैंपल और प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भावनगर पुलिस को भेजी जाएगी। इसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई गुजरात पुलिस द्वारा की जाएगी।
English
47-Year-Old Nagendra Yadav Reached Bhavnagar on August 15, Several Fell Ill the Next Day
A youth from Dongarpur Kirar village in Morena died under suspicious circumstances in Bhavnagar, Gujarat. Gujarat Police suspect that the death may have been caused by consumption of spurious liquor, while the family members maintained that he died of a heart attack. Police stopped the funeral and arranged for a post-mortem examination. The post-mortem report, along with the Marg case registered at zero, will be forwarded to Gujarat Police for further investigation. The exact cause of death is expected to become clear after the investigation.
Spurious Liquor Tragedy: Death Toll Rises to Five
Despite prohibition on alcohol in Gujarat, a suspected spurious liquor incident in the Ghogha area of Bhavnagar has taken a serious turn. Several people reportedly fell ill after consuming suspected spurious liquor, and the death toll has reached five. Dozens of people are currently undergoing treatment in hospitals.Among those who died was 47-year-old Nagendra, son of Damodar Yadav, a resident of Dongarpur Kirar village in Morena. He reportedly died at the same Bhavnagar hospital where dozens of people who fell ill after consuming the suspected spurious liquor were admitted. Nagendra had reportedly reached Bhavnagar on August 15, while several people fell ill the following day, August 16.
Nagendra Admitted to Bhavnagar Hospital After His Health Deteriorated
Nagendra was admitted in an unconscious condition to the Ahem Ved Hospital in Bhavnagar along with people who had reportedly fallen ill after consuming suspected spurious liquor. He died during treatment on August 17.His family members then began travelling to Morena with the body on Wednesday. While they were on their way, Gujarat Police made several calls and reportedly asked them to bring the body back to Bhavnagar, stating that the death was suspected to be linked to spurious liquor. However, the family continued towards Morena with the body. Subsequently, Gujarat Police contacted Morena Police regarding the matter.
Case Registered at Kotwali Police Station
Following the incident, police personnel were deployed at the deceased’s residence and the cremation ground in Dongarpur Kirar to prevent the funeral from taking place. Morena Police conducted the post-mortem examination at the district hospital. A Marg case has also been registered at the Kotwali Police Station on a zero basis.SI Pawan Bhadoria said that the zero FIR, viscera sample and preliminary post-mortem report will be handed over to Bhavnagar Police. Further investigation and action will be taken by Gujarat Police based on these documents.
संस्कृत
४७ वर्षीयः नागेन्द्र यादवः अगस्तमासस्य १५ दिनाङ्के भावनगरं गतः, १६ दिनाङ्के विषाक्तमद्येन बहवः अस्वस्थाः
मुरैनामण्डलस्य डोंगरपुर-किरारग्रामनिवासिनः एकस्य युवकस्य गुजरातराज्यस्य भावनगरनगरे सन्दिग्धपरिस्थितौ मृत्युः अभवत्। गुजरातपुलिसस्य सन्देहानुसारं विषाक्तमद्यसेवनस्य कारणेन तस्य मृत्युः अभवदिति आशङ्का अस्ति। परन्तु मृतकस्य स्वजनाः हृदयाघातेन मृत्युः अभवदिति कथयन्ति। प्रकरणस्य गाम्भीर्यं दृष्ट्वा पुलिसेन अन्त्येष्टिः स्थगिता तथा शवस्य शवपरीक्षणं कारितम्। शवपरीक्षणप्रतिवेदनं शून्याङ्के पञ्जीकृतं मर्गप्रकरणं च अन्वेषणार्थं गुजरातपुलिसाय प्रेषयिष्यते। अन्वेषणानन्तरं मृत्योः वास्तविकं कारणं स्पष्टं भविष्यति।
विषाक्तमद्यस्य प्रभावः, अद्यावधि पञ्च जनानां मृत्युः
गुजरातराज्ये मद्यनिषेधः प्रचलति, तथापि भावनगरस्य घोघाक्षेत्रे विषाक्तमद्यसेवनसम्बद्धा गम्भीरा घटना अभवत्। विषाक्तमद्यसेवनानन्तरं बहवः जनाः अस्वस्थाः अभवन्। अद्यावधि पञ्च जनानां मृत्युः अभवत्, तथा च दशाधिकाः जनाः चिकित्सालयेषु उपचारं प्राप्नुवन्ति।मुरैनामण्डलस्य डोंगरपुर-किरारग्रामनिवासी ४७ वर्षीयः नागेन्द्रः, दामोदर यादवस्य पुत्रः, अपि भावनगरस्य तस्मिन्नेव चिकित्सालये मृतः, यत्र विषाक्तमद्यसेवनात् अस्वस्थाः बहवः जनाः चिकित्सार्थं प्रवेशिताः आसन्। कथ्यते यत् नागेन्द्रः अगस्तमासस्य १५ दिनाङ्के भावनगरं प्राप्तवान्। ततः १६ दिनाङ्के विषाक्तमद्यसेवनानन्तरं बहूनां जनानां स्वास्थ्यं विक्षिप्तमभवत्। नागेन्द्रस्य मृत्योः सम्बन्धः अपि विषाक्तमद्यसेवनेन सह अस्ति इति सन्देहः व्यक्तः अस्ति।
नागेन्द्रस्य स्वास्थ्यं विक्षिप्तम्, भावनगरस्य चिकित्सालये प्रवेशः
विषाक्तमद्यसेवनस्य सन्देहेन अस्वस्थैः जनैः सह अचेतनावस्थायां नागेन्द्रः भावनगरस्य अहमवेदचिकित्सालये चिकित्सार्थं प्रवेशितः आसीत्। उपचारकाले अगस्तमासस्य १७ दिनाङ्के नागेन्द्रस्य निधनम् अभवत्।ततः स्वजनाः शवम् आदाय बुधवासरे मुरैनां प्रति प्रस्थितवन्तः। मार्गे गुजरातपुलिसेन स्वजनान् प्रति बहुवारं दूरभाषेण सम्पर्कः कृतः तथा नागेन्द्रस्य मृत्योः सम्बन्धः विषाक्तमद्यसेवनेन सह अस्ति इति कथयित्वा शवम् पुनः भावनगरं आनेतुं निवेदितम्। किन्तु स्वजनाः न प्रत्यागतवन्तः, शवम् आदाय मुरैनामेव आगतवन्तः। अनन्तरं गुजरातपुलिसेन मुरैनापुलिसेन सह सम्पर्कः कृतः।
कोतवालीपुलिसस्थानके प्रकरणं पञ्जीकृतम्
घटनायाः सूचना प्राप्तेः अनन्तरं डोगरपुर-किरारग्रामे मृतकस्य गृहे श्मशाने च पुलिसबलं नियुक्तम्, येन शवस्य अन्त्येष्टिः न भवेत्। मुरैनापुलिसेन जनपदचिकित्सालये शवस्य शवपरीक्षणं कारितम्। कोतवालीपुलिसस्थाने च शून्यक्रमे मर्गप्रकरणं पञ्जीकृतम् अस्ति।उपनिरीक्षकः पवन भदौरिया उक्तवान् यत् शून्य-प्राथमिकी, विसरा-नमूना तथा प्रारम्भिकं शवपरीक्षणप्रतिवेदनं भावनगरपुलिसाय समर्पयिष्यते। एतेषाम् आधारेण गुजरातपुलिसेन अग्रिमं अन्वेषणं कार्यवाही च करिष्यते।


