छत्तीसगढ़ में PWD का बढ़ेगा नेटवर्क, 19 नए कार्यालयों से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार। PWD Network to Expand in Chhattisgarh, 19 New Offices to Accelerate Development Works. छत्तीसगढे लोकनिर्माणविभागस्य विस्तारः, नवदश नवीनकार्यालयैः विकासकार्येषु गतिः वर्धिष्यते।

0

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण को तेज गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) अपने कार्यालयों के नेटवर्क का विस्तार करने जा रहा है। इससे विकास कार्यों की निगरानी और निर्माण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरदराज इलाकों में सड़क, पुल-पुलिया और भवन निर्माण कार्यों को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) अपने प्रशासनिक नेटवर्क का विस्तार करने जा रहा है। राज्य सरकार ने विभाग के सेतु परिक्षेत्र के तहत नौ नए कार्यालयों सहित कुल 19 नवीन कार्यालयों और उनके आवश्यक सेटअप को मंजूरी दे दी है। इन कार्यालयों में अधिकांश को दूरस्थ जिलों में स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्माण परियोजनाओं की निगरानी और कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।

सेतु परिक्षेत्र का होगा विस्तार, नौ नए कार्यालय खुलेंगे।

सेतु परिक्षेत्र के अंतर्गत मंजूर किए गए नौ नए कार्यालयों में जगदलपुर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय और रायपुर में कार्यपालन अभियंता, सेतु संभाग क्रमांक-2 का कार्यालय भी शामिल है।

इसके साथ ही बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, बालोद, मुंगेली, सारंगढ़ और बैकुंठपुर में अनुविभागीय अधिकारी (सेतु उप संभाग) के नए कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इन कार्यालयों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में पुल-पुलियों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की स्थानीय स्तर पर प्रभावी निगरानी हो सकेगी। इससे परियोजनाओं की प्रगति के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी।

भवन और सड़क निर्माण के लिए 10 नए कार्यालयों को मंजूरी।

राज्य सरकार ने भवन एवं सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए 10 नए कार्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। इनमें बैकुंठपुर में कार्यपालन अभियंता (कोरिया संभाग) का कार्यालय भी शामिल है।इसके अलावा फरसगांव, ओरछा, डोंगरगांव, डौंडी, धमधा, आरंग, खड़गवां, सोनहत और बलौदाबाजार में अनुविभागीय अधिकारी (उप संभाग) के कार्यालय खोले जाएंगे।दूरदराज क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी के कार्यालयों का विस्तार होने से निर्माण परियोजनाओं की स्थानीय स्तर पर निगरानी मजबूत होगी। इससे विभागीय कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय आने के साथ सड़क, पुल-पुलिया तथा भवन निर्माण कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

(English)

To accelerate the construction of roads, bridges and government buildings in remote areas of Chhattisgarh, the Public Works Department (PWD) will expand its network of offices. The move is expected to improve project monitoring and speed up the implementation of infrastructure works.

Raipur: To accelerate road, bridge and building construction in remote areas of Chhattisgarh, the Public Works Department (PWD) will expand its administrative network. The state government has approved a total of 19 new offices and their required setups, including nine offices under the department’s bridge division. Most of these offices will be established in remote districts, helping improve local monitoring and speed up the execution of infrastructure projects.

Bridge Division to Expand, Nine New Offices to Be Set Up.

The nine new offices approved under the Bridge Division include the Office of the Superintending Engineer in Jagdalpur and the Office of the Executive Engineer, Bridge Division No. 2, in Raipur.

In addition, new offices of Sub-Divisional Officers (Bridge Sub-Divisions) will be established in Bijapur, Sukma, Kondagaon, Balod, Mungeli, Sarangarh and Baikunthpur. These offices will enable closer monitoring of bridge construction and repair works at the local level. The initiative will help track project progress and ensure better oversight of construction quality.

Ten New Offices Approved for Building and Road Construction.

The state government has approved the establishment of 10 new offices to strengthen the implementation of road and building construction works. This includes the Office of the Executive Engineer (Korea Division) in Baikunthpur.In addition, Sub-Divisional Officer offices will be set up in Farasgaon, Orchha, Dongargaon, Daundi, Dhamdha, Arang, Khadgawan, Sonhat and Balodabazar.The expansion of the PWD’s administrative network in remote areas is expected to strengthen local monitoring of construction projects. It is also likely to improve departmental coordination and accelerate the construction of roads, bridges and government buildings.

(संस्कृत)

छत्तीसगढस्य दूरस्थक्षेत्रेषु मार्गाणां, सेतूनां, शासकीयभवनानां च निर्माणकार्येषु गतिं वर्धयितुं लोकनिर्माणविभागः (PWD) स्वकीयकार्यालयानां विस्तारं करिष्यति। अनेन विकासकार्याणां निरीक्षणे निर्माणपरियोजनानां कार्यान्वयने च शीघ्रता भविष्यति।

रायपुरम्। छत्तीसगढस्य दूरस्थप्रदेशेषु मार्गाणां, सेतूनां, भवनानां च निर्माणकार्येषु गतिं वर्धयितुं लोकनिर्माणविभागः (PWD) स्वस्य प्रशासनिकव्यवस्थायाः विस्तारं करिष्यति। राज्यशासनेन विभागस्य सेतुपरिक्षेत्रस्य अन्तर्गतं नव नवीनकार्यालयैः सह कुलं नवदश नवीनकार्यालयानां तेषां आवश्यकव्यवस्थायाः च अनुमोदनं कृतम् अस्ति। एतेषु अधिकांशकार्यालयानि दूरस्थेषु जिल्हेषु स्थापयिष्यन्ते। अनेन स्थानीयस्तरे निर्माणपरियोजनानां निरीक्षणे कार्यान्वयने च तीव्रता भविष्यति।

सेतुपरिक्षेत्रस्य विस्तारः, नव नवीनकार्यालयानि स्थापयिष्यन्ते।

सेतुपरिक्षेत्रस्य अन्तर्गतं स्वीकृतेषु नवसु नवीनकार्यालयेषु जगदलपुरे अधीक्षण-अभियन्तुः कार्यालयं तथा रायपुरे कार्यपालन-अभियन्तुः सेतुसंभाग-द्वितीयस्य कार्यालयं च अन्तर्भवतः।

तदतिरिक्तं बीजापुरे, सुकमायां, कोण्डाग्रामे, बालोदे, मुंगेल्यां, सारंगढे तथा बैकुण्ठपुरे च अनुविभागीयाधिकारिणः (सेतुउपविभागस्य) नवीनकार्यालयानि स्थापयिष्यन्ते। एतेषां कार्यालयानां माध्यमेन सम्बन्धितक्षेत्रेषु सेतूनां निर्माणस्य जीर्णोद्धारकार्यस्य च स्थानीयस्तरे प्रभावी निरीक्षणं कर्तुं शक्यते। अनेन कार्यप्रगतेः निर्माणगुणवत्तायाश्च निरन्तरं निरीक्षणं कर्तुं साहाय्यं भविष्यति।

भवन-मार्गनिर्माणार्थ दश नवीनकार्यालयानां स्वीकृतिः।

राज्यशासनेन भवनमार्गनिर्माणसम्बद्धकार्याणां सुचारुसञ्चालनाय दश नवीनकार्यालयानां स्थापनायाः अनुमोदनं कृतम् अस्ति। एतेषु बैकुण्ठपुरे कार्यपालन-अभियन्तुः (कोरिया-विभागस्य) कार्यालयम् अपि अन्तर्भवति।तदतिरिक्तं फरसग्रामे, ओरछायां, डोंगरग्रामे, डौण्ड्यां, धमधायां, आरङ्गे, खड्गग्रामे, सोनहते तथा बलौदाबाजारे च अनुविभागीयाधिकारिणः (उपविभागस्य) कार्यालयानि स्थापयिष्यन्ते।दूरस्थक्षेत्रेषु लोकनिर्माणविभागस्य कार्यालयीयव्यवस्थायाः विस्तारात् निर्माणपरियोजनानां स्थानीयस्तरे निरीक्षणं सुदृढं भविष्यति। अनेन विभागीयकार्येषु समन्वयः कार्यक्षमता च वर्धिष्येते तथा मार्गाणां, सेतूनां, भवनानां च निर्माणकार्येषु गतिः भविष्यति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed