नवा रायपुर में आवासीय विस्तार को मिलेगी रफ्तार, 119.89 करोड़ से 704 फ्लैट सहित 348 भवनों का होगा निर्माण। Residential Expansion to Accelerate in Nava Raipur, 348 Buildings Including 704 Flats to Be Built at a Cost of ₹119.89 Crore। नव-रायपुरे आवासीयविस्तारः वर्धिष्यते, ११९.८९ कोटिरूप्यकैः ७०४-आवासैः सह ३४८ भवनानां निर्माणं भविष्यति।
नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की लागत से नई आवासीय परियोजना आकार लेगी।

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने जा रही है। सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की लागत से नई आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार, 25 अगस्त को परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।
29.20 एकड़ में आकार लेंगे 348 आवासीय भवन।
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की इस योजना के तहत सेक्टर-12 फेस-2 की बची हुई 29.20 एकड़ जमीन पर HIG और MIG श्रेणी के 348 आवासीय भवन विकसित किए जाएंगे। इन आवासों की बेस विक्रय कीमत 45.70 लाख रुपये से 85.17 लाख रुपये के बीच तय की गई है।
704 नए फ्लैटों के निर्माण की भी योजना।
परियोजना के अगले चरण में सेक्टर-12 फेस-2 में 704 नए फ्लैट विकसित किए जाएंगे। इनमें 128 HIG, 320 MIG और 256 LIG श्रेणी के आवास शामिल होंगे। इन फ्लैटों की प्रस्तावित बेस कीमत 16.76 लाख रुपये से 40.47 लाख रुपये के बीच निर्धारित की जाएगी।
नवा रायपुर में पहले भी पूरे हो चुके हैं हजारों आवास
नवा रायपुर में आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और स्वच्छ वातावरण के कारण आवासीय मांग लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल सेक्टर-27 में 2,665 और सेक्टर-29 में 3,012 भवन एवं फ्लैट का निर्माण पूरा कर चुका है। वहीं, सेक्टर-12 फेस-1 के 450 HIG-MIG आवास आवंटियों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 4,544 फ्लैट की परियोजना भी प्रगति पर है।
English
A new residential project worth ₹119.89 crore will come up in Sector-12 Phase-2 of Nava Raipur Atal Nagar.
Raipur: A major step is being taken to expand residential facilities in Nava Raipur Atal Nagar. A new residential project will be developed in Sector-12 Phase-2 at an estimated cost of ₹119.89 crore. Housing and Environment Minister O.P. Choudhary will perform the bhoomi pujan and lay the foundation stone for the project on Tuesday, August 25.
348 Residential Buildings to Come Up Across 29.20 Acres
Raipur: Under the project of the Chhattisgarh Housing Board, 348 residential buildings under the HIG and MIG categories will be developed on the remaining 29.20 acres of land in Sector-12 Phase-2. The base selling price of these houses has been fixed in the range of ₹45.70 lakh to ₹85.17 lakh.
Construction of 704 New Flats Also Proposed
In the next phase of the project, 704 new flats will be developed in Sector-12 Phase-2. The project will include 128 HIG, 320 MIG and 256 LIG category flats. Their proposed base prices will range from ₹16.76 lakh to ₹40.47 lakh.
Thousands of Housing Units Have Already Been Completed in Nava Raipur
Demand for housing in Nava Raipur is steadily increasing due to its modern infrastructure, improved connectivity and clean environment. The Chhattisgarh Housing Board has completed 2,665 buildings and flats in Sector-27 and 3,012 in Sector-29. Meanwhile, 450 HIG-MIG houses in Sector-12 Phase-1 have already been handed over to the allottees. A separate project comprising 4,544 flats under the Pradhan Mantri Awas Yojana and Mukhyamantri Awas Yojana is also underway.
संस्कृत
नव-रायपुर-अटलनगरे सेक्टर-१२-द्वितीयचरणे ११९.८९ कोटिरूप्यकैः नूतनः आवासीयपरियोजनायाः आरम्भः भविष्यति।
रायपुरम्। नव-रायपुर-अटलनगरे आवासीयसुविधानां विस्ताराय महत्त्वपूर्णा परियोजना प्रारप्स्यते। सेक्टर-१२-द्वितीयचरणे ११९.८९ कोटिरूप्यकाणां व्ययेन नूतनायाः आवासीयपरियोजनायाः विकासः करिष्यते। आवास-पर्यावरणमन्त्री ओ.पी. चौधरी मङ्गलवासरे, अगस्त-मासस्य २५ दिनाङ्के, अस्याः परियोजनायाः भूमिपूजनं शिलान्यासं च करिष्यति।
२९.२० एकडभूमौ ३४८ आवासीयभवनानि निर्मीयन्ते।
छत्तीसगढ-गृहनिर्माण-अधोसंरचनाविकासमण्डलस्य अस्याः परियोजनायाः अन्तर्गतं सेक्टर-१२-द्वितीयचरणस्य अवशिष्टायां २९.२० एकडभूमौ HIG तथा MIG श्रेण्योः ३४८ आवासीयभवनानि निर्मीयन्ते। एतेषां आवासानां मूलविक्रयमूल्यं ४५.७० लक्षरूप्यकतः ८५.१७ लक्षरूप्यकपर्यन्तं निर्धारितम् अस्ति।
७०४ नूतनावासानां निर्माणस्यापि प्रस्तावः
परियोजनायाः अग्रिमचरणे सेक्टर-१२-द्वितीयचरणे ७०४ नूतनावासाः निर्मास्यन्ते। तेषु १२८ HIG, ३२० MIG तथा २५६ LIG श्रेणीणाम् आवासाः अन्तर्भवन्ति। एतेषां आवासानां प्रस्तावितं मूलविक्रयमूल्यं १६.७६ लक्षरूप्यकतः ४०.४७ लक्षरूप्यकपर्यन्तं भविष्यति।
नव-रायपुरे पूर्वमपि सहस्रशः आवासाः निर्मिताः पूर्णाश्च सन्ति।
नव-रायपुरे आधुनिकमूलसंरचनया, उत्तमसम्पर्कसुविधया स्वच्छपर्यावरणेन च आवासानां मागधा निरन्तरं वर्धते। छत्तीसगढ-गृहनिर्माण-अधोसंरचनाविकासमण्डलेन सेक्टर-२७ मध्ये २,६६५ तथा सेक्टर-२९ मध्ये ३,०१२ भवनानां आवासानां च निर्माणकार्यं पूर्णीकृतम् अस्ति। सेक्टर-१२ प्रथमचरणस्य ४५० HIG-MIG आवासाः आवंटितेभ्यः जनाभ्यः समर्पिताः सन्ति। प्रधानमन्त्रिणः आवासयोजनायाः मुख्यमन्त्रिणः आवासयोजनायाश्च अन्तर्गतं ४,५४४ आवासानां परियोजनापि प्रचलति।


