छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।A delegation comprising the winners of Bastar Pandum 2026, Pargana Manjhis, and Padma Award recipients from Chhattisgarh paid a courtesy call on President Droupadi Murmu.छत्तीसगढराज्यस्य बस्तरपण्डुम्–2026-विजेतृणां, परगणामांझीजनानां पद्मपुरस्कारविजेतृणां च प्रतिनिधिमण्डलम् राष्ट्रपतिं द्रौपदीमुर्मूम् शिष्टाचारभेटार्थम् अमिलत्।

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान किया और उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं को अपनी परंपराओं, लोक-रीतियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पर्यटन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करते हैं। राष्ट्रपति ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के लोग अपनी एकजुटता, सामूहिक शक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर विकास, शांति एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार हर परिस्थिति में छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

A delegation comprising the winners of Bastar Pandum 2026, Pargana Manjhis, and Padma Awardees from Chhattisgarh called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan today. The President felicitated the members of the delegation and interacted with them. Union Minister for Home Affairs and Cooperation Amit Shah and Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai were also present on the occasion.

On the occasion, President Droupadi Murmu said that cultural events such as Bastar Pandum play a significant role in connecting the younger generation with their traditions, customs, and rich cultural heritage. She noted that such initiatives not only promote tourism but also create new employment opportunities at the local level. Expressing confidence in the people of Chhattisgarh, the President said that their unity, collective strength, and determination would help the state achieve new milestones in development, peace, and prosperity. She also assured them that the government would continue to stand firmly by their side in every situation.

छत्तीसगढराज्यस्य बस्तरपण्डुम्–2026-विजेतृणां, परगणामांझीजनानां पद्मपुरस्कारविजेतृणां च प्रतिनिधिमण्डलं अद्य राष्ट्रपतिभवने राष्ट्रपतिं द्रौपदीमुर्मूम् अमिलत्। राष्ट्रपतिः प्रतिनिधिमण्डलस्य सदस्याः सम्मानितवती तैः सह च संवादम् अकरोत्। अस्मिन् अवसरे केन्द्रीयगृह-सहकारितामन्त्री अमितशाहः तथा छत्तीसगढस्य मुख्यमन्त्री विष्णुदेवसायः अपि उपस्थितौ आस्ताम्।

अस्मिन् अवसरे राष्ट्रपतिः द्रौपदीमुर्मूः उक्तवती यत् बस्तरपण्डुम् इत्यादयः सांस्कृतिककार्यक्रमाः युवजनान् स्वपरम्पराभिः, लोकाचारैः समृद्धया सांस्कृतिकविरासतया च सह संयोजने महत्त्वपूर्णां भूमिकां निर्वहन्ति। सा उक्तवती यत् एतादृशाः कार्यक्रमाः पर्यटनस्य संवर्धनं कुर्वन्ति तथा स्थानीयस्तरे रोजगारस्य नूतनान् अवसरान् अपि जनयन्ति। राष्ट्रपतिः विश्वासं प्रकटितवती यत् छत्तीसगढस्य जनाः स्वैक्येन, सामूहिकशक्त्या दृढसङ्कल्पेन च विकासस्य, शान्तेः समृद्धेश्च नूतनानि शिखराणि प्राप्स्यन्ति। सा एतदपि आश्वासितवती यत् सरकारः सर्वासु परिस्थितिषु छत्तीसगढस्य जनानां पक्षे दृढतया स्थास्यति।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed