ISRO Vacancy 2026: फ्रेशर्स के लिए इसरो में शानदार मौका, बिना परीक्षा अंकों के आधार पर होगा चयन, आवेदन बिल्कुल मुफ्त। ISRO Vacancy 2026: Great Opportunity for Freshers, Selection Based on Academic Marks Without an Exam, No Application Fee। ISRO Vacancy 2026: नवस्नातकेभ्यः इस्रो-संस्थायां सुवर्णावसरः, परीक्षां विना शैक्षणिकाङ्काधारेण चयनम्, आवेदनशुल्कं नास्ति।
Freshers Career Opportunities: इसरो के यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर में युवाओं के लिए करियर बनाने का शानदार अवसर है। संस्थान ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और कमर्शियल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। शैक्षणिक अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए अंतिम चयन होगा।
ISRO Apprentice Recruitment 2026:
पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं के सामने अच्छी नौकरी हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। फ्रेशर होने के कारण कई उम्मीदवारों को सीवी शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी अपने करियर की शुरुआत में ऐसी परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो आपके लिए इसरो में शानदार अवसर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती निकाली है। इसके तहत ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और कमर्शियल अप्रेंटिस पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

ऐसे में युवाओं के पास इस शानदार अवसर का लाभ उठाने का अच्छा मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत 400 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं और उनका रिज्यूमे भी मजबूत होगा। ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 28 अगस्त 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कौन-कौन उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बी.ई. या बी.टेक की डिग्री होना जरूरी है।
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त स्टेट बोर्ड से संबंधित फील्ड में डिप्लोमा किया हो।
कमर्शियल अप्रेंटिस: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए। इस अप्रेंटिसशिप के लिए केवल वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने वर्ष 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में अपनी पढ़ाई पूरी की है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अलावा किसी भी तरह के पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
बिना लिखित परीक्षा के इस तरह होगा उम्मीदवारों का चयन
अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन संबंधित विषय में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अगले चरण में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद चयन के लिए एक पैनल तैयार किया जाएगा, जिसके माध्यम से भर्ती से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ISRO अप्रेंटिसशिप में हर महीने कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
स्टाइपेंड विवरण
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12,300 रुपये प्रतिमाह
टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 10,900 रुपये प्रतिमाह
कमर्शियल प्रैक्टिस अप्रेंटिस: 10,900 रुपये प्रतिमाह
English
Freshers Career Opportunities: ISRO has opened exciting career opportunities for young candidates at its U. R. Rao Satellite Centre. Recruitment is being conducted for Graduate, Technician, and Commercial Apprentice positions. No written examination will be held. Candidates will be shortlisted based on their academic marks, followed by document verification for the final selection.
ISRO Apprentice Recruitment 2026:
After completing their education, finding a good job often becomes one of the biggest challenges for young candidates. As freshers, many applicants face difficulties during CV shortlisting and job interviews. If you are also struggling at the beginning of your career, ISRO is offering an excellent opportunity. The Indian Space Research Organisation (ISRO) has announced apprenticeship openings at its U. R. Rao Satellite Centre. Young candidates will be recruited for Graduate, Technician, and Commercial Apprentice positions. The key highlight is that no written examination will be conducted for the recruitment process.
This is a great opportunity for young candidates to take a step forward in their careers. More than 400 candidates will be selected through this recruitment drive. After completing the apprenticeship training, candidates may gain access to new job opportunities, while their resumes will also become stronger. Selected candidates will receive a monthly stipend during the training period. Interested applicants can register for the recruitment process until August 28, 2026.
Who Is Eligible to Apply?
Graduate Apprentice: Applicants must hold a B.E. or B.Tech degree in the relevant discipline from a recognized university or institution.
Technician Apprentice: Candidates must have completed a diploma in the relevant trade or discipline from a recognized State Board of Technical Education.
Commercial Apprentice: Candidates must have completed a diploma in Commercial Practice from a recognized board or institution. Only those applicants who completed their educational qualification in 2022, 2023, 2024, 2025, or 2026 are eligible to apply. No prior work experience is required apart from the prescribed educational qualification.
This Is How Candidates Will Be Selected Without a Written Exam
Merit List to Be Prepared Based on Percentage of Marks: Candidates will be selected according to the percentage of marks obtained in the relevant subject or discipline. Applicants with higher scores will be shortlisted first, and the merit list will be prepared accordingly.
Document Verification: Candidates shortlisted on the basis of merit will be called for document verification in the next stage. After the verification of documents is completed, a selection panel will be prepared, through which the remaining recruitment process will be carried out.
How Much Monthly Stipend Will ISRO Apprentices Receive?
Stipend Details:
Graduate Apprentice: ₹12,300 per month
Technician Apprentice: ₹10,900 per month
Commercial Practice Apprentice: ₹10,900 per month
संस्कृत:
नवस्नातकानां करियर-अवसराः: इस्रो-संस्थायाः यू. आर. राव-उपग्रह-केन्द्रे युवजनानां कृते उत्तमाः करियर-अवसराः उपलब्धाः सन्ति। संस्थया स्नातक-, तकनीशियन- तथा वाणिज्यिक-अप्रेन्टिस-पदेषु भर्ती क्रियते। लिखितपरीक्षा न भविष्यति। शैक्षणिकाङ्कानां आधारेण अभ्यर्थिनां संक्षिप्तसूची निर्मास्यते, ततः दस्तावेज-सत्यापनस्य माध्यमेन अन्तिमचयनं भविष्यति।
शिक्षायाः समापनानन्तरं युवजनानां सम्मुखे उत्तम-रोजगारस्य प्राप्तिः महती चुनौती भवति। नवप्रवेशिनः अभ्यर्थिनः सन्ति इति कारणात् जीवनवृत्त-संक्षिप्तसूचीकऱणे तथा साक्षात्कारकाले च बहवः कठिनताः अनुभवन्ति। यदि भवान् अथवा भवती अपि करियर-आरम्भे एतादृशीं समस्यां अनुभवति, तर्हि इस्रो-संस्थायां उत्तमः अवसरः उपलब्धः अस्ति। भारतीय-अन्तरिक्ष-अनुसन्धान-संस्थया (ISRO) स्वस्य यू. आर. राव-उपग्रह-केन्द्राय अप्रेन्टिसशिप-भर्ती घोषिताऽस्ति। अस्याः अन्तर्गतं स्नातक-, तकनीशियन- तथा वाणिज्यिक-अप्रेन्टिस-पदेषु युवजनानां चयनं भविष्यति। विशेषं तु एतत् यत् भर्ती-प्रक्रियायां कस्यापि लिखित-परीक्षायाः आयोजनं न भविष्यति।
अतः युवजनाः अपि अस्य उत्तमावसरस्य लाभं ग्रहीतुं शक्नुवन्ति। अस्य भर्ती-अभियानस्य अन्तर्गतं 400 अधिकेषु पदेषु अभ्यर्थिनां चयनं भविष्यति। अप्रेन्टिसशिप-प्रशिक्षणस्य समापनानन्तरं अभ्यर्थिभ्यः नवीनाः रोजगारावसराः उपलब्धाः भवितुं शक्नुवन्ति तथा तेषां जीवनवृत्तम् अपि अधिकं सुदृढं भविष्यति। प्रशिक्षणकालस्य अवधौ चयनित-अभ्यर्थिभ्यः प्रतिमासं वृत्तिवेतनम् अपि प्रदास्यते। ये अभ्यर्थिनः अस्यां भर्ती-प्रक्रियायां आवेदनं कर्तुम् इच्छन्ति, ते 28 अगस्त 2026 पर्यन्तं पञ्जीकरणं कर्तुं शक्नुवन्ति।
के अभ्यर्थिनः आवेदनाय पात्राः सन्ति?
स्नातक-अप्रेन्टिस: अभ्यर्थिना मान्यताप्राप्त-विश्वविद्यालयात् अथवा संस्थानात् सम्बन्धित-विषये बी.ई. अथवा बी.टेक. उपाधिः प्राप्ता भवेत्।
तकनीशियन-अप्रेन्टिस: अभ्यर्थिना मान्यताप्राप्त-राज्य-तकनीकी-शिक्षा-मण्डलात् सम्बन्धित-विषये अथवा क्षेत्रे डिप्लोमा-उपाधिः प्राप्ता भवेत्।
वाणिज्यिक-अप्रेन्टिस: अभ्यर्थिना मान्यताप्राप्त-मण्डलात् अथवा संस्थानात् वाणिज्यिक-अभ्यास-विषये डिप्लोमा-उपाधिः प्राप्ता भवेत्। ये अभ्यर्थिनः 2022, 2023, 2024, 2025 अथवा 2026 वर्षेषु स्वीयां शैक्षणिक-योग्यतां पूर्णवन्तः सन्ति, केवलं ते एव आवेदनाय पात्राः भविष्यन्ति। निर्धारित-शैक्षणिक-योग्यतायाः अतिरिक्तं पूर्व-कार्य-अनुभवस्य आवश्यकता नास्ति।
लिखित-परीक्षां विना एवं भविष्यति अभ्यर्थिनां चयनम्
अङ्क-प्रतिशतस्य आधारेण मेरिट-सूची निर्मास्यते: अभ्यर्थिनां चयनं सम्बन्धित-विषये प्राप्तानाम् अङ्कानां प्रतिशतस्य आधारेण भविष्यति। अधिक-अङ्कान् प्राप्तवन्तः अभ्यर्थिनः प्रथमं संक्षिप्तसूच्यां समावेशिताः भविष्यन्ति, तदनन्तरं तेषाम् आधारेण मेरिट-सूची निर्मास्यते।
दस्तावेज-सत्यापनम्: मेरिट-आधारेण संक्षिप्तसूच्यां समाविष्टान् अभ्यर्थिनः अग्रिम-चरणे दस्तावेजानां सत्यापनार्थम् आहूताः भविष्यन्ति। दस्तावेज-परीक्षणस्य समापनानन्तरं चयनार्थं एकः पैनलः निर्मास्यते, यस्य माध्यमेन भर्ती-सम्बद्धा अग्रिमा प्रक्रिया पूर्णा भविष्यति।
ISRO अप्रेन्टिसशिप-प्रशिक्षणे प्रतिमासं कियत् वृत्तिवेतनं प्राप्स्यते?
वृत्तिवेतन-विवरणम्:
स्नातक-अप्रेन्टिस: प्रतिमासं 12,300 रूप्यकाणि
तकनीशियन-अप्रेन्टिस: प्रतिमासं 10,900 रूप्यकाणि
वाणिज्यिक-अभ्यास-अप्रेन्टिस: प्रतिमासं 10,900 रूप्यकाणि


