दुर्ग नगर निगम में महापौर की इनोवा में लगी आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप। Fire Breaks Out in Mayor Alka Baghmar’s Innova at Durg Municipal Corporation. दुर्गनगरनिगमे महापौरस्य अलका बाघमारस्य इनोवा-याने अग्निदाहः, कर्मचारिषु हाहाकारः।

0

दुर्ग नगर निगम परिसर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब महापौर अलका बाघमार की इनोवा कार में अचानक आग भड़क उठी। वाहन से आग की लपटें उठती देख निगम परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

महापौर की इनोवा में आग लगने से दुर्ग निगम परिसर में मची हलचल।

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार के इनोवा वाहन में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घटना करीब 11 बजे हुई। उस समय इनोवा महापौर कक्ष के ठीक सामने खड़ी थी और महापौर अलका बाघमार अपने चेंबर में मौजूद थीं। वाहन में अचानक आग लगने की खबर से निगम के कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई।

इनोवा के बोनट से अचानक उठने लगीं आग की लपटें।

वाहन के बोनट से अचानक आग की लपटें उठती देख नगर निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ कामकाज के सिलसिले में पहुंचे लोगों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग के दूसरे वाहनों तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आसपास खड़े वाहनों को तुरंत वहां से हटवा दिया गया।

आग की सूचना पर दोपहर 12 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड।

वाहन में आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई। करीब दोपहर 12 बजे दमकल वाहन नगर निगम परिसर पहुंचा, जिसके बाद टीम ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

महापौर के उपयोग के लिए नगर निगम ने किराए पर लिया है वाहन।

नगर निगम की महापौर के उपयोग में आने वाला इनोवा वाहन निगम द्वारा किराए पर लिया गया है। वाहन में आग लगने के बाद समय रहते उसके आसपास खड़े अन्य वाहनों को हटा लिया गया, जिससे आग के फैलने की आशंका टल गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।

(English)

A sudden fire broke out in Mayor Alka Baghmar’s Innova vehicle at the Durg Municipal Corporation premises at around 11 a.m. on Thursday. The incident caused panic among the employees present at the civic body’s premises.

Durg. A sudden fire broke out in the Innova vehicle of Durg Municipal Corporation Mayor Alka Baghmar on Thursday morning, triggering panic on the civic body premises. The incident reportedly took place at around 11 a.m. At the time, the vehicle was parked directly in front of the Mayor’s chamber, while Alka Baghmar was inside her office. The sudden fire caused a commotion among the employees present at the municipal premises.

Flames suddenly began rising from the bonnet of the Innova.

A sudden burst of flames from the vehicle’s bonnet created panic among municipal employees and people who had arrived at the corporation premises for official work. Within minutes, a crowd gathered at the spot. Fearing that the fire could spread to other vehicles, those parked nearby were immediately moved away as a precautionary measure.

Fire Brigade Reaches Spot Around Noon.

The fire brigade was immediately alerted after the vehicle caught fire. A fire tender reached the municipal corporation premises at around noon, following which the team began efforts to extinguish the flames. A short circuit is being suspected as the possible cause of the fire. However, the exact reason behind the incident will be confirmed only after a detailed investigation.

Municipal Corporation Has Hired the Vehicle on Rent for the Mayor’s Use.

The Innova vehicle used by the Municipal Corporation Mayor has been hired by the civic body. After the vehicle caught fire, other vehicles parked nearby were promptly moved away, preventing the flames from potentially spreading and averting a major mishap.

(संस्कृत)

दुर्गनगरनिगमस्य परिसरे गुरुवासरे प्रातः प्रायः एकादशवादने महापौरस्य अलका बाघमारस्य इनोवा-याने अकस्मात् अग्निः प्रज्वलिता। याने अग्नेः प्रज्वलनं दृष्ट्वा निगमपरिसरे उपस्थितेषु कर्मचारिषु हठात् हलचलः उत्पन्नः।

दुर्गनगरम्। दुर्गनगरनिगमस्य महापौरस्य अलका बाघमारस्य इनोवा-याने गुरुवासरे प्रातः अकस्मात् अग्निः प्रज्वलिता। एषा घटना प्रायः एकादशवादने अभवत् इति कथ्यते। तस्मिन् समये वाहनं महापौरस्य कक्षस्य पुरतः स्थितम् आसीत्, महापौरः च स्वकीयकक्षे उपविष्टा आसीत्। याने अग्नेः प्रज्वलनस्य वार्ता प्रसृता अनन्तरं निगमपरिसरे उपस्थितेषु कर्मचारिषु हलचलः उत्पन्नः।

इनोवा-यानस्य अग्रभागात् सहसा अग्निज्वालाः उद्गन्तुम् आरब्धाः।

यानस्य अग्रभागात् अकस्मात् अग्निज्वालाः उद्गच्छन्त्यः दृष्ट्वा नगरनिगमस्य कर्मचारिषु तथा कार्यालयीयकार्याय आगतेषु जनसमूहेषु च हलचलः अभवत्। अल्पसमये एव घटनास्थले जनानां समूहः समागतः। अग्नेः अन्येषु यानेषु प्रसरणस्य आशङ्कां दृष्ट्वा सुरक्षायै समीपे स्थितानि अन्यानि यानानि तत्क्षणं तस्मात् स्थानात् अपसारितानि।

मध्याह्ने द्वादशवादने अग्निशमनदलम् घटनास्थलं प्राप्तम्।

याने अग्निः प्रज्वलिता इति सूचना प्राप्तमात्रेण अग्निशमनदलाय तत्क्षणं सूचना दत्ता। प्रायः मध्याह्ने द्वादशवादने अग्निशमनयानं नगरनिगम-परिसरं प्राप्तम्, ततः दलस्य सदस्यैः अग्निनियन्त्रणस्य कार्यं प्रारब्धम्। प्रारम्भिकरूपेण विद्युत्परिपथे दोषः (शॉर्ट सर्किट) अग्निदाहस्य सम्भावितं कारणम् इति आशङ्का व्यक्ता। तथापि वास्तविकं कारणं विस्तृतान्वेषणस्य अनन्तरमेव निश्चितरूपेण ज्ञातुं शक्यते।

महापौरस्य उपयोगाय नगरनिगमेन यानं भाटकस्य आधारेण स्वीकृतम्।

नगरनिगमेन महापौरस्य उपयोगाय इनोवा-यानं भाटकस्य आधारेण स्वीकृतम् अस्ति। याने अग्निः प्रज्वलिते सति समीपे स्थितानि अन्यानि यानानि समये एव अपसारितानि। अतः अग्नेः प्रसरणस्य सम्भावना निवारिता तथा च सम्भावितः बृहद् दुर्घटनाप्रसङ्गः टलितः।

Advertisement

Raja Saw Mill Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed