गनियारी में शिवनाथ नदी का कहर, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया युवक का शव।Youth Swept Away in Shivnath River at Ganiyari, Body Recovered After Two-Day Search. गनियार्यां शिवनाथनद्यां तीव्रप्रवाहे युवकः प्रवाहितः, द्विदिनानन्तरं SDRF-दलेन शवम् अवाप्तम्।
दुर्ग के गनियारी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में 5 सितंबर की शाम तेज बहाव की चपेट में आए सहदेव महोबिया का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। खोज अभियान के दौरान शव मिलने से परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

दुर्ग। गनियारी स्थित शिवनाथ नदी में शनिवार शाम तेज बहाव में बहे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक चले सघन रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिया। मृतक की पहचान खुर्सीपार, भिलाई निवासी सहदेव महोबिया (32), पिता मुरली महोबिया के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पिकनिक के दौरान नदी के तेज बहाव में बहा युवक।
पांच सितंबर की शाम तीन युवक पिकनिक मनाने गनियारी स्थित शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान सहदेव बर्तन धोने के लिए नदी के पास गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। देखते ही देखते सहदेव गहरे पानी में बह गया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद युवकों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुर्ग एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया।
मोटर बोट के जरिए लगातार जारी रहा युवक की तलाश का अभियान।
शिवनाथ नदी में तेज धारा और अधिक गहराई के चलते युवक की तलाश में एसडीआरएफ टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने मोटर बोट के सहारे नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार खोज अभियान चलाया। छह सितंबर की सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सात सितंबर तक जारी रहा। इस दौरान टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश की।
दो दिन की तलाश के बाद मिली बड़ी कामयाबी।
दो दिन तक लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ टीम ने सहदेव का शव बरामद कर लिया। नदी के तेज बहाव के बीच टीम ने काफी मशक्कत करते हुए तलाशी अभियान जारी रखा और आखिरकार सफलता हासिल की। शव मिलने के बाद उसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
(English)
The body of Sahdev Mahobiya, who was swept away by the strong current of the Shivnath River in Ganiyari, Durg, on the evening of September 5, was recovered two days later. A search operation had been underway since the incident, and the family was informed after the body was found.
Body of Youth Swept Away in Shivnath River Recovered After Two-Day Rescue OperationDurg: The body of a youth who was swept away by the strong current of the Shivnath River at Ganiyari on Saturday evening was recovered by the SDRF team after a two-day intensive rescue operation. The deceased was identified as Sahdev Mahobiya, 32, son of Murli Mahobiya, a resident of Khursipar, Bhilai. After recovery, the body was handed over to the local police.
Picnic Turns Tragic as Youth Is Swept Away in River.
On the evening of September 5, three youths reached the bank of the Shivnath River at Ganiyari for a picnic. During the outing, Sahdev went near the river to wash utensils. Suddenly, he lost his footing and was swept away by the strong current. Within moments, he disappeared into the deep waters of the river.
Immediately after the incident, the youths present at the spot informed the police and administration. Upon receiving the information, the Durg SDRF rescue team reached the site and launched a search operation to trace the missing youth.
Intensive Search Operation Conducted by Motorboat in Shivnath River.
The strong current and considerable depth of the Shivnath River posed significant challenges for the SDRF team during the search operation. Despite the difficult conditions, the team continued searching the suspected areas with the help of a motorboat. The rescue operation, which began on the morning of September 6, continued until September 7. The team searched different stretches of the river to locate the youth.
Success Achieved After Two Days of Intensive Search.
After a continuous two-day search operation, the SDRF team finally succeeded in locating Sahdev’s body. Despite the challenging conditions and strong river current, the team carried out an intensive search and eventually recovered the body. It was subsequently handed over to the local police for further necessary procedures.
(संस्कृत)
दुर्गस्य गनियारीक्षेत्रे सितम्बरमासस्य पञ्चमे दिने सायंकाले शिवनाथनद्याः तीव्रप्रवाहे सहदेवमहोबियानामकः युवकः प्रवाहितः। घटनायाः अनन्तरं तस्य अन्वेषणकार्यं निरन्तरं प्रचलितम् आसीत्। द्विदिनानन्तरं अन्वेषणाभियाने तस्य शवम् अवाप्तम्, ततः परिजनानां सूचना कृता।
दुर्गः। गनियारीस्थितायां शिवनाथनद्यां शनिवासरे सायंकाले तीव्रप्रवाहेन प्रवाहितस्य युवकस्य शवम् एसडीआरएफ-दलेन द्विदिनपर्यन्तं सञ्चालितस्य सघनस्य उद्धाराभियानस्य अनन्तरं अवाप्तम्। मृतकस्य परिचयः खुर्सीपार-भिलाईनिवासिनः सहदेवमहोबियायाः (३२) मुरलीमहोबियायाः पुत्रस्य रूपेण अभवत्। शवप्राप्तेः अनन्तरं तत् स्थानीयपुलिसाय समर्पितम्।
पिकनिकसमये नद्याः तीव्रप्रवाहे युवकः प्रवाहितः
सितम्बरमासस्य पञ्चमे दिने सायंकाले त्रयः युवकाः पिकनिक-भ्रमणार्थं गनियारीस्थितस्य शिवनाथनद्याः तटं प्राप्तवन्तः। तस्मिन् समये सहदेवः पात्राणि प्रक्षालितुं नदीसमीपं गतवान्। सहसा तस्य पादः अस्खलत्, सः च नद्याः तीव्रप्रवाहे पतितः। क्षणमात्रेण सः गम्भीरे जले प्रवाहितः अभवत्।
घटनायाः अनन्तरं तत्र उपस्थितैः युवकैः तत्कालं पुलिस-प्रशासनयोः सूचना दत्ता। सूचनां प्राप्य दुर्ग-एसडीआरएफ-दलस्य उद्धारकर्मिणः घटनास्थलं प्राप्तवन्तः तथा युवकस्य अन्वेषणम् आरब्धवन्तः।
मोटरनौकया युवकस्य अन्वेषणाभियानं निरन्तरं प्रचलितम्।
शिवनाथनद्यां तीव्रप्रवाहस्य अधिकगाम्भीर्यस्य च कारणेन युवकस्य अन्वेषणे एसडीआरएफ-दलस्य समक्षं कठिनाः परिस्थितयः आसन्। तथापि दलस्य सदस्यैः मोटरनौकायाः साहाय्येन सम्भावितस्थलेषु निरन्तरम् अन्वेषणाभियानं सञ्चालितम्। षष्ठे सितम्बरमासस्य प्रातः आरब्धम् उद्धाराभियानं सप्तमे सितम्बरमासपर्यन्तं प्रचलितम्। अस्मिन् अभियाने दलस्य सदस्यैः नद्याः विभिन्नेषु भागेषु युवकस्य अन्वेषणं कृतम्।
द्विदिनीयान्वेषणानन्तरं सफलता प्राप्ता।
द्विदिनपर्यन्तं निरन्तरं सञ्चालितस्य सघनस्य अन्वेषणाभियानस्य अनन्तरं एसडीआरएफ-दलेन सहदेवस्य शवम् अवाप्तम्। नद्याः तीव्रप्रवाहेऽपि दलस्य सदस्यैः कठिनपरिश्रमं कृत्वा अन्वेषणाभियानं निरन्तरं सञ्चालितम्, अन्ततः च सफलता प्राप्ता। शवप्राप्तेः अनन्तरं आवश्यककार्यवाहीं कर्तुं तत् स्थानीयपुलिसाय समर्पितम्।


